Refrigerator की बिजली खपत कैसे कम की जा सकती है? जानिए बचत के आसान तरीके!

अगर आपका Fridge करता है बिजली की ज्यादा खपत और उसे बनाना चाहते हैं ऊर्जा कुशल तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। सही तापमान सेटिंग, बेहतर स्टोरेज मैनेजमेंट और डीफ्रॉस्टिंग जैसे कामों के साथ बिजली की खपत कम की जा सकती है। यहां जानिए तरीकों के बारे में विस्तार से।

रोजाना के इस्तेमाल में रेफ्रिजरेटर की बिजली खपत कैसे कम हो सकती है?
रोजाना के इस्तेमाल में रेफ्रिजरेटर की बिजली खपत कैसे कम हो सकती है?

अगर आप अपने रेफ्रिजरेटर को ऊर्जा कुशल बनाना चाहते हैं और लंबी बचत के लिहाज से बिजली बिल को भी कम करना चाहते हैं, तो कुछ आसान तीरकों के साथ यह संभव हो सकता है। कितनी भी बढ़िया क्वालिटी का फ्रिज क्यों ही न ले लिया हो, अगर उसका रख-रखाव सही तरह से न किया जाए तो कूलिंग पर असर पड़ सकता है और ऊर्जा की भी खपत ज्यादा हो सकती है। सिंगल डोर, डबल डोर या साइड बाय साइड Refrigerator को ऊर्जा कुशल बनाने के लिए सही टेंप्रेचर सेटिंग होना बहुत जरूरी है। इसी के साथ दरवाजे को कम-से-कम खोलना और सही डीफ्रॉस्टिंग होना भी जरूरी होता है। इससे कंप्रेसरपर लोड कम पड़ता है, जिससे बिजली की भी बचत हो सकती है। तो आइए अब जानते हैं कैसे आप अपने फ्रिज को आसानी से ऊर्जा कुशल बना सकते हैं। 

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

सही तापमान है जरूरी

अगर आपने फ्रिज को सही तापमान पर सेट करेंगे तो, उसकी ऊर्जा खपत कम हो सकती है। आपके रेफ्रिजरेटर का तापमान 3°C से 5°C तक के बीच होना चाहिए, जिससे कंप्रेसर पर बहुत ज्यादा जोर नहीं पड़ता और बिजली की बचत हो सकती है। फ्रिज को अगर आप बहुत ज्यादा ठंडा कर देंगे, तो ऊर्जा की बर्बादी हो सकती है और अगर तापमान बहुत ज्यादा होगा तो सही कूलिंग नहीं मिलेगी और कंप्रेसर पर ठंडक के लिए ज्यादा लोड पड़ेगा। ज्यादातर डबल डोर फ्रिज और Side By Side Refrigerator में आपको टेंप्रेचर सेंटिंग देखने मिल सकती है, जिन्हें स्टोरेज, जरूरत व मौसम के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। अगर कोई भी फ्रिज सही तापमान सेटिंग पर रहेगा तो ओवरकूलिंग नहीं होगी, जिससे ऊर्जा की बचत होगी और बिजली बिल भी कम होगा। 

इन रेफ्रिजरेटर में मिल सकती है टेंप्रेचर सेटिंग की सुविधा

दरवाजे को बार-बार खोलने से बचे और सील को चेक करें

अगर आप फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोलेंगे तो उससे कूलिंग की स्पीड कम हो सकती है और ऊर्जा खपत पर असर पड़ सकता है। हमेशा यही कोशिश करनी चाहिए कि एकबार में ही सारा सामान निकाल लें और फ्रिज का दरवाजा कम-से-कम बार खुलें। इसके अलावा अपने रेफ्रिजरेटर की गास्केट को भी बराबर चेक करते रहें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि दरवाजा ठीक से बंद हो रहा है या नहीं, और कूलिग पर तो कोई असर नहीं पड़ रहा। वहीं, अजकल कई रेफ्रिजरेटर में डोर अलार्म की सुविधा भी होती है। यह फीचर दरवाजा सही सं बंद न होने पर या लंबे समय तक खुला रहने पर आपको अलर्ट करती है; ताकि ऊर्जा की बचत हो सके और फ्रिज के प्रदर्शन पर असर न पड़े। 

डोर अलार्म के साथ आने वाले ये रेफ्रिजरेटर हो सकते हैं बढ़िया पसंद

फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान न भरें और सफाई करते हैं

अगर आपके फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान भरा हुआ है तो ऊर्जा की खपत ज्यादा हो सकती है, जिसका सीधा असर आपको बढ़े हुए बिजली बिल पर देखने मिल सकता है। सामान की ओवरलोडिंग की वजह से एयरफ्लो खराब हो सकता, जिससे चीजें सही तरह से ठंडी नहीं होगी। इसी के साथ कम हुआ एयरफ्लो कंप्रेसर के ज्यादा देर तक चलने का कारण बन सकता है, जिससे ऊर्जा की ज्यादा खपत हो सकती है। वहीं, अगर आप अगर खाने को ढककर नहीं रखेंगे तो कूलिंग पर असर हो सकता है। इसके अलावा बिजली की खपत को कम करने के लिए किसी भी रेफ्रिजरेटर का साफ होना भी काफी जरूरी होता है। गंदी कंडेंसर कॉइल कंप्रेसर की लाइफ को कम कर सकती हैं और ब्लॉक हुई सील्स कंप्रेसर पर ज्यादा लोड डाल सकती हैं। इसीलिए आपको फ्रिज में बहुत ज्यादा सामान रखने से बचना होगा और बीच-बीच में उसे अच्छी तरह से साफ भी करना होगा। 

ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

इन रेफ्रिजरेटर में मिल सकता है आसाना स्टोरेड मैनेजमेंट

फ्रीजर को करते रहें डीफ्रॉस्ट

अगर आपके फ्रिज में ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा नहीं है तो उसका खास ख्याल रखना होगा। फ्रीजर में जमी हुई अतिरिक्त बर्फ की परत कूलिंग पर असर डाल सकती है और ऊर्जा की ज्यादा खपत को बढ़ावा दे सकती है। ज्यादातर सिंगल डोर फ्रिज ही ऐसे होते हैं जिन्हें मैन्यूअल तरह से डीफ्रॉस्ट करना होता है। शायद यही वजह है कि ऊर्जा की बचत के लिए इनकी नियमित रूप से डीफ्रॉस्टिंग करना आवश्यक हो जाता है। इससे बर्फ का जमाव हट जाता है। डीफ्रॉस्टिंग न करने से कंप्रेसर को तापमान बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत और अधिक समय तक काम करना पड़ता है। फ्रॉस्ट हटाने से कूलिंग दक्षता बढ़ती है, बिजली की खपत कम होती है, कंप्रेसर का जीवनकाल बढ़ताकी लाइफ भी बढ़ती है और स्टोरेज स्पेस भी बचता है।

इन Double Door Refrigerator में मिल सकती है ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा

निष्कर्ष

रोजाना के इस्तेमाल में किसी भी रेफ्रिजरेटर को ऊर्जा कुशल बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। आपको सब सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि Fridge धूप से दूर रखा हो।  इसके बाद कंडेंसर कॉइल को हर छह महीने में साफ करना होगा और यह भी देखना होगा कि दरवाजे की सील हवा बंद हो सही तरह से बंद हो रही हो, ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले। इसी के साथ फ्रिज का तापमान 2°C से 4°C के बीच और फ्रीजर का तापमान -18°C के बीच रखना सही होगा। वहीं, बहुत ज्यादा सामान स्टोर करने से बचना और सिंगल डोर फ्रिज को नियमित तरह से डीफ्रॉस्ट करना भी जरूरी है।

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • किस तरह के रेफ्रिजरेटर बिजली की सबसे कम खपत करते हैं?
    सबसे कम बिजली की खपत करने वाले रेफ्रिजरेटर में 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इन्वर्टर कंप्रेसर वाले सिंगल डोर डायरेक्ट कूल फ्रिज सबसे उत्तमअच्छे माने जाते हैं। ये फ्रिज जरूरत के अनुसार कूलिंग को कंट्रोल करते हैं काफी कम बिजली की खपत करते हैं। डबल डोर व साइड बाय साइड मॉडल्स में 3 स्टार वाले मॉडल्स बेहतर माने जाते हैं।
  • क्या ऑटी डीफ्रॉस्ट फ्रिज मैनुअल डीफ्रॉस्ट वाले मॉडल्स से ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं?
    नहीं, ऐसे नहीं है कि ऑटो डीफ्रॉस्ट फ्रिज, मैनुअल डीफ्रॉस्ट वाले मॉडल्स की तुलना में ज्यादा ऊर्जा कुशल होते हैं, बल्कि वे कभी-कभी अधिक बिजली की खपत कर सकते हैं। वहीं, ऑटो डीफ्रॉस्ट मॉडल फ्रॉस्ट फ्री की तुलना में ज्यादा सुविधाजन होते हैं और बचत के लिहाज से एक बेहतर निवेश हो सकते हैं।
  • घर पर कैसे फ्रिज की बिजली खपत को कम किया जा सकता है?
    घर पर फ्रिज की बिजली खपत कम करने के लिए उसे दीवार से 6-10 इंच दूर रखें, तापमान 3°C से 5°Cसेट करें, गर्म खाना न रखें और दरवाजा बार-बार न खोलें। नियमित सफाई और सील की जांच से भी ऊर्जा की बचत हो सकती है।

Loading...

Loading...