घर के लिए हायर और सैमसंग में से किसी एक ब्रांड के सिंगल डोर फ्रिज का चयन करना पूरी तरह से आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। जो लोग सीमित बजट में रहते हुए ऐसे मॉडल की तलाश कर रहे हैं जिसमें बिना रुकावट कूलिंग हो और साथ ही जिसका फ्रीजर भी कम समय में चीजों को जमा दे तो हायर के मॉडल बेहतर होंगे। वहीं, जिनकी प्राथमिकता एडवांस टेक्नोलॉजी, ऊर्जा की बहेतर बचत और ज्यादा टिकाऊ मॉडल है तो उन्हें सैमसंग का चयन करना चाहिए। डिजिटल इन्वर्टर तकनीक वाले सैमसंग सिंगल डोर फ्रिज कम शोर स्तर के साथ काम करेंगे और साथ ही इनके ज्यादातर मॉडल में मिलने वाला ऐक्स्ट्रा स्टोरेज ड्रॉर आपकी सुविधा को बढ़ाएगा। वहीं, हायर के सिंगल डोर मॉडल की पैसा वसूल क्वालिटी और प्रदर्शन एक सही निवेश साबित होंगे। दोनों ही ब्रांड के कंप्रेसर पर 10 सालों तक की वॉरंटी मिलेगी।
घर के लिए Haier या Samsung में से किसके सिंगल डोर फ्रिज का चयन करना रहेगा सही फैसला?
अगर आपकी प्राथमिकता कम बजट में तेज कूलिंग और भरोसेमंद प्रदर्शन है तो हायर के सिंगल डोर फ्रिज को लेना ज्यादा बेहतर होगा। वहीं, अगर आपको थोड़े ज्यादा बजट में एक नई तकनीक जैसे कि डिजिटल इन्वर्टर वाले सिंगल डोर फ्रिज की तलाश है जो ऊर्जा की भी ज्यादा बचत करे तो सैमसंग का चुनाव करना चाहिए।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator
अमेजन ने बताया-
- हायर का यह सिंगल डोर फ्रिज 190 लीटर क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है जो बिना रुकावट कूलिंग करेगा।
- तेज कूलिंग के लिए इसमें डाइरेक्ट कूल टेक्नोलॉजी दी गई है।
- एक सीमित वोल्टेज रेंज में यह बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम करेगा।
- स्टोरेज के लिए इसमें एक वेजिटेबल बास्केट और 2 शेल्फ दिए गए हैं।
हमारी राय-
- यह सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर 2-3 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद होगा जो फ्रिज में सीमित सामान रखते हैं।
- इसमें बर्फ भी जल्दी जम जाती है, जिस वजह से अचानक पार्टी का प्लान बनने पर बाहर से बर्फ नहीं लानी होगी।
- अगर घर में चूहे आए दिन परेशान करते हैं तब भी इसका कंप्रेसर व अन्य पुर्जें सुरक्षित रहेंगे।
- उन लोगों के लिए बढ़िया है जो पूरे हफ्ते की फल-सब्जियां एक साथ फ्रिज में स्टौर करना चाहते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 190 लीटर
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- वोल्टेज- 230 Volts
- फ्रीजर क्षमता- 14 लीटर
अन्य सुविधाएं
- इन्वर्टर कनेक्टिविटी
- मजबूत कांच से बने शेल्फ
- इन्वर्टर कंप्रेसर
कमी
- दरवाजा ज्यादा मजबूत नहीं है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
01Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
अमेजन ने बताया-
- यह सैमसंग का सिंगल डोर फ्रिज 2-3 लोगों के इस्तेमाल के लिए सही पसंद रहेगा, जिसमें लगातार कूलिंग होती रहेगी।
- यह 5-स्टार एनर्जी रेटेड रेफ्रिजरेटर ऊर्जा की बचत करेगा और इसका शोर स्तर भी नियंत्रण में रहेगा।
- 100v-300v तक की वोल्टेज रेंज में इसे बिना स्टेबलाइजर के भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट फ्रिज में किटाणुओं को प्रवेश करने से रोकेगी।
हमारी राय-
- अगर आपके घर में आए दिन बिजली कटौती होती रहती है तो यह सही पसंद होगा क्योंकि इसे इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
- इसकी खाने को करीब 15 दिनों तक ताजा रखने की सुविधा कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित करेगी।
- बड़े साइज की बोतलें भी इसमें आसानी से रखी जा सकती हैं, जिस वजह से गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की कमी नहीं होगी।
- मौसम चाहे जैसा हो इस फ्रिज में कूलिंग को लेकर समस्या नहीं आएगी और प्रदर्शन लगातार बढ़िया बना रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 189 लीटर
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 71D x 56.5W x 132H सेंटीमीटर
- कलर- न्यू रेड
- वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
- डोर लॉक
- व्हाइट LED लाइट
- 5 डोर शेल्फ
कमी
- बार-बार डिफ्रॉस्ट करना पड़ेगा।
दोनों में से कौन-सा बेहतर है?
हायर और सैमसंग के ये दोनों ही सिंगल डोर अपनी-अपनी जगह आपके लिए एक सही पसंद होंगे। हालांकि, अगर आपको फ्रिज की स्पेस के अलावा स्टोरेज के लिए अतिरिक्त जगह चाहिए तो सैमसंग का मॉडल बेहतर होगा। वहीं, जिन लोगों को बढ़िया प्रदर्शन वाले फ्रीजर की तलाश है तो हायर ज्यादा सही रहेगा।
02Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator
अमेजन ने बताया-
- 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह हायर सिंगल डोर फ्रिज काफी अच्छी पसंद रहेगा और इसकी क्षमता 205 लीटर है।
- इसमें मजबूत कांच मटेरियल से बने 2 शेल्फ दिए गए हैं, जो भारी चीजों का वजन आसानी से झेल लेंगे।
- अतिरिक्त स्टोरेज के लिए इसमें नीचे की तरफ एक ड्रॉर दिया गया है, जिसमें उन चीजों को रखा जा सकता है जिन्हें ठंडा नहीं करना पड़ता।
- इस हायर फ्रिज की 5 स्टार एनर्जी रेटिंग ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है।
हमारी राय-
- अगर किसी दिन बिजली लंबे समय तक कट जाती है तब भी इसके अंदर रखी चीजें ठंडी रहेंगी और बर्फ भी नहीं पिघलेगी।
- सील बैक डिजाइन की वजह से न सिर्फ फ्रिज के पिछले हिस्से को साफ करने में सुविधा रहेगी, बल्कि कंप्रेसर भी चूहों से सुरक्षित रहेगा।
- इस फ्रिज में किटाणु आसानी से प्रवेश नहीं करेंगे जिस वजह से खाना लंबे समय तक ताजा भी रहेगा और सफाई भी बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 62D x 56W x 138H सेंटीमीटर
- क्षमता- 205 लीटर
- डोर शेल्फ- 2
- सालाना ऊर्जा खपत- 135 Kilowatt Hours
खासियतें
- फास्ट फ्रीजिंग
- इन्वर्टर कनेक्टिविटी
- ऐक्सटर्नल हैंडल
कमी
- बिल्ड क्वालिटी खराब है।
03Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
अमेजन ने बताया-
- इस सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर की क्षमता 4 स्टार है जो डायरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है।
- इस सिंगल डोर फ्रिज की क्षमता 183 लीटर है और इसमें 18 लीटर का फ्रीजर दिया गया है।
- यह सैमसंग फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के भी एक सीमित रेंज में काफी अच्छी तरह काम करेगा और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को संभाल लेगा।
- अतिरिक्त स्टोरज के लिए इसके बेस स्टैंड में एक ड्रॉर दिया गया है, जिसमें आलू, प्याज और लहसून रखा जा सकता है।
हमारी राय-
- इस फ्रिज में रखीगईं फल-सब्जियों की ताजगी लंबे समय तक बनी रहेगी, जिस वजह से खाने की कम-से-कम बर्बादी सुनिश्चित होगी।
- अगर आप गर्मी के मौसम में दूध, दही और अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स की ताजगी को लेकर परेशान रहते हैं तो यह फ्रिज उन्हें भी लंबे समय तक फ्रेश रखेगा।
- यह न सिर्फ तेज कूलिंग करेगा बल्कि ऊर्जा की भी बचत करेगा जिस वजह से आपको लंबे बिजली बिल की चिंता नहीं करनी होगी।
- इसके डोर को भी आसानी से लॉक किया जा सकता है, यह सुविधा शेयरिंग फ्लैट में रहने वाले लोगों के लिए काफी काम की होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 55W x 133H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 4
- वोल्टेज- 230 Volts
- डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- बड़े डोर रैक
- मजबूत शेल्फ
- एंटी-बैक्टेरियल गास्केट
कमी
- बहुत जल्दी प्रदर्शन कमजोर हो सकता है।
दोनों में से कौन-सा बेहतर है?
अगर दोनों की तुलना की जाए तो हायर का मॉडल ज्यादा बेहतर रहेगा क्योंकि 5 स्टार एनर्जी रेटिंग की वजह से यह कम-से-कम बिजली की खपत करेगा और इसकी स्टोरेज क्षमता भी ज्यादा है। वहीं, ,सैमसंग के मामले में यह कूलिंग भी तेजी से करेगा और ज्यादा टिकाऊ भी है।
घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
04Haier 175 L, 2 Star, Direct-Cool Single Door Refrigerator
अमेजन ने बताया-
- इस सिंगल डोर फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है और यह 175 लीटर की स्टोरेज क्षमता से लैस है।
- इसमें स्टोरेज के लिए 2 शेल्फ, 2 डोर बास्केट और एक वेजिटेबल ड्रॉर दिए गए हैं।
- इसके साथ स्टेबलाइजर का भी अरितिक्त खर्चा नहीं करना होगा और एक सीमत रेंज में यह बिना किसी परेशानी के काम करेगा।
- हाईजीन के लिहाज से इसमें एंटी-बैक्टेरियल गास्केट दी गई है।
हमारी राय-
- अगर आप छोटे घर में रहते हैं तो यह मॉडल काफी अच्छी पसंद रहेगा, जो कम जगह में आसानी से फिट होगा और 2-3 लोगों के लिए इसमें सही क्षमता दी गई है।
- इसका साइज भले ही छोटा है, लेकिन पानी की ज्यादा बोतलें इसमें आसानी से रखी जा सकती हैं जिससे ठंडे पानी की कमी नहीं होगी।
- अगर आपके क्षेत्र में बिजली कटौती होना आम बात है तो इसे इन्वर्टेर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, ताकि खाना खराब न हो।
- यह न सिर्फ कम समय में कूलिंग करेगा, बल्कि इसमें आसानी से दुर्गंध भी नहीं जमा होगी जिससे लंबी ताजगी मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 57D x 53.3W x 111.3H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 175 लीटर
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
- वोल्टेज- 230 Volts
खासियतें
- डायमंड एज फ्रीजिंग
- लॉक ऐंड की
- क्लीन बैक
कमी
- बॉडी पर स्क्रैच आसानी से लग सकते हैं।
05Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator
अमेजन ने बताया-
- इस सिंगल डोर फ्रिज में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो प्रदर्शन को बेहतर बनाते हुए शोर स्तर को कम रखेगा।
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 197 लीटर और फ्रीजर क्षमता 18 लीटर है।
- यह सैमसंग फ्रिज 3 शेल्फ और 5 डोर शेल्फ से लैस है जिन पर काफी सारी चीजें रखने में सुविधा होगी।
- इसमें स्टोर की गईं फल-सब्जियां करीब 15 दिनों तक ताजा बनी रहेंगी।
हमारी राय-
- कपल्स के लिए यह कॉम्पैक्ट साइज वाला फ्रिज अच्छी पसंद रहेगा जिसमें 2 लोगों के लिए सही स्टोरेज स्पेस मिल जाएगा।
- इसके मजबूत शेल्फ के टूटने की चिंता नहीं करनी होगी और आप जरूरत होने पर भारी बर्तन भी फ्रिज में आसानी से रख पाएंगे।
- इसका फ्रीजर आइसक्रीम और बर्फ को कम समय में जमाएगा और साथ-साथ अगर आपको मीट या कोई अन्य चीज की ताजगी को लंबे समय तक बना कर रखना है तो ये काम भी आसानी से हो जाएगा।
- अगर आपको बोरिंग डिजाइन वाले फ्रिज की जगह एक ऐसे मॉडल की तलाश है जो किचन के लुक को भी आकर्षक बनाए तो फ्लोरल पैटर्न वाला यह विकल्प सही रहेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 215 लीटर
- कलर- न्यू प्लम
- वोल्टेज- 230 Volts
- सालाना ऊर्जा खपत- 117 Kilowatt Hours
खासियतें
- डीप डोर बिन
- फ्रेश रूम
- बेस स्टैंड ड्रॉर
कमी
- पानी का रिसाव होगा।
दोनों में से कौन-सा बेहतर है?
प्रदर्शन और क्वालिटी के मामले में सैमसंग का यह सिंगल डोर मॉडल हायर से काफी बेहतर है जो ऊर्जा कुशल होने के साथ-साथ ज्यादा स्टोरेज क्षमता वाला भी है। इसमें खाना भी ज्यादा दिनों तक ताजा रहेगा और यह बिजली की भी कम खपत करेगा और बेस स्टैंड ड्रॉर में अन्य चीजें रखने की सुविधा भी मिल जाएगी।
06
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानिए इन सभी मॉडल के बीच का अंतर
Haier और Samsung के अलग-अलग सिंगल डोर फ्रिज के विकल्प तो आपने देख लिए, अब यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझा देगी।
|
मॉडल |
खासियत |
सालाना ऊर्जा खपत |
|
Haier 190 L 5 Star Direct Cool Inverter Single Door Refrigerator |
फास्ट आइस मेकिंग |
120 Kilowatt Hours |
|
Samsung 189 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator |
इन्वर्टर कनेक्टिविटी |
115 Kilowatt Hours |
|
Haier 205L 5Star Direct Cool Single Door Refrigerator |
लंबा कूलिंग रिटेंशन |
135 Kilowatt Hours |
|
Samsung 183 L, 4 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator |
फ्रेश रूम |
130 Kilowatt Hours |
|
Haier 175 L, 2 Star, Direct-Cool Single Door Refrigerator |
बड़ा बॉटल गार्ड |
192 Kilowatt Hours |
|
Samsung 215 L, 5 Star, Digital Inverter, Direct-Cool Single Door Refrigerator |
बेस स्टैंड ड्रॉर |
117 Kilowatt Hours |
निष्कर्ष भी समझिए
अंत में यही कहा जा सकता है कि प्रदर्शन और क्वालिटी के मामले में हायर और सैमसंग दोनों के ही सिंगल डोर फ्रिज अच्छी पसंद रहेंगे। हालांकि, अगर आपको सीमित बजट में रहते हुए एक अच्छे मॉडल की तलाश है तो हायर बेहतर रहेगा। वहीं, अगर आप ज्यादा ऊर्जा कुशलता, शांत संचालन, प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और मॉडर्न किचन के साथ के लिए कॉम्पैक्ट डिजाइन पसंद करते हैं, तो सैमसंग सही रहेगा। हालांकि, किसी भी मॉडल का चयन करने से पहले अपना बजट जरूर तय करें और यह देख लें कि आपके शहर में किस कंपनी की सर्विस बेहतर है।
इन्हें भी पढ़ें:
अमेजन की ब्लॉकबस्टर डील्स में रेफ्रिजरेटर पर मिल रही है छूट, हाथ से न जाने दें यह मौका!
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- हायर और सैमसंग में से किसके सिंगल डोर फ्रिज का चयन करना चाहिए?हायर और सैसमंग दोनों ही सिंगल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए शानदार विकल्प हैं, लेकिन दोनों की खासियते अलग हैं। अगर आप प्रीमियम टेक्नोलॉजी, बेहतरीन कूलिंग और भरोसेमंग सर्विस चाहते हैं, तो सैमसंग बेहतर है। वहीं, अगर आपका बजट कम है तो हायर के साथ जाना चाहिए।
- ज्यादा ऊर्जा कुशल हायर का सिंगल डोर फ्रिज होता है या सैमसंग का?ऊर्जा कुशलता के मामले में आमतौर पर सैमसंग के रेफ्रिजरेटर हायर से थोड़ा बेहतर माने जाते हैं। सैमसंग के सिंगल डोर मॉडल्स में डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी होती है, जो बिजली की खपत को काफी कम करती है।
- कंपनी सर्विस के मामले में हायर सिंगल डोर फ्रिज बेहतर होंगे या सैमसंग के?भारत में सर्विस के मामले में हायर और सैमसंग दोनों के ही सिंगल डोर फ्रिज सही माने जाते हैं। हालांकि, सैमसंग का सर्विस नेटवर्क हायर की तुलना में ज्यादा बड़ा है, जिससे छोटे शहरों और गांवों में भी रिपेयरिंग का काम आसानी से हो जाता है।
- ज्यादा टिकाऊ हायर का सिंगल डोर फ्रिज होता है या सैमसंग का?टिकाऊपन के मामले में सैमसंग और हायर दोनों के ही सिंगल डोर फ्रिज अच्छे हैं। ये दोनों ही ऐसे मॉडल पेश करते हैं जो लंबे समय तक चलेंगे। दोनों ही ब्रांड के कंप्रेसर पर10 सालों तक की वॉरंटी मिलेगी।
- हायर और सैमसंग सिंगल डोर फ्रिज की कीमत में कितना अंतर है?हायर और सैमसंग के सिंगल डोर फ्रिज की शुरुआती कीमत में लगभग ₹1,500 से लेकर ₹4,000 तक का अंतर हो सकता है, जो मॉडल के हिसाब से अलग-अलग होगी। हायर के फ्रिज आमतौर पर कम दाम में ज्यादा फीचर्स देते हैं, जबकि सैमसंग की कीमत थोड़ी अधिक होती है लेकिन ब्रांड की विश्वसनीयता बेहतर है।
Loading...
Loading...
You May Also Like