धूल-मिट्टी की टेंशन छोड़िए! ये 5 Split AC बेहतरीन ठंडक के साथ हवा को बनाएंगे साफ
ठंडी हवा के साथ-साथ घर की धूल को भी दूर भगाना चाहते हैं तो यहां 5 बढ़िया स्प्लिट एसी के विकल्प दिए गए हैं जो डस्ट फिल्टर के साथ आते हैं। ये हवा में मौजूद धूल के कणों को पकड़ने में मदद करते हैं, जिससे घर के अंदर हवा की गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
आजकल लोग सिर्फ ठंडी हवा ही नहीं, बल्कि बेहतर एयर क्वालिटी पर भी ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में डस्ट फिल्टर वाले Split AC एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। ये एसी कमरे को ठंडा करने के साथ हवा में मौजूद धूल के कणों को फिल्टर करने में भी मदद करते हैं। अगर आप इस ऑफ सीजन में एसी लेने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार में Haier से लेकर IFB, Hisense, Panasonic और Voltas जैसे ब्रांड के कई ऐसे मॉडल मौजूद हैं, जो दमदार कूलिंग, बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी और उपयोगी फिल्ट्रेशन फीचर्स के साथ आते हैं। जो आपको सिर्फ बढ़िया और आरामदायक ठंडक ही नहीं देंगे, बल्कि कमरे की हवा को साफ बनाने में भी मदद करेंगे।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
अगर आप एक एडवांस तकनीक वाले एसी की तलाश में है तो Haier का यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें 6-इन-1 हेक्सा इन्वर्टर कंप्रेसर मौजूद है जो कमरे के तापमान और बाहर की गर्मी के अनुसार कंप्रेसर की गति को खुद एडजस्ट कर सकता है। वहीं, AI कूलिंग मोड कमरे के माहौल को समझकर अपने आप सबसे आरामदायक तापमान और फैन स्पीड सेट कर देता है, जिससे बार-बार रिमोट से सेटिंग बदलने की जरूरत नहीं पड़ती।
भारतीय गर्मियों में अक्सर तापमान 45°C-48°C तक पहुंच जाता है। यह मॉडल 60°C के अत्यधिक तापमान में भी काम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका सुपरसोनिक फीचर ऑन करने के 10 सेकंड के भीतर ठंडी हवा फेंकना शुरू कर देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSA18KU-RAI4NB-I
क्षमता - 1.5 टन
वाटेज - 1195 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
फ्रॉस्ट सेल्फ-क्लीन तकनीक
इन-बिल्ट Wi-Fi
कमी
आफ्टर-सेल्स सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
01
IFB 1.5 Ton 3 Star, New star rated,AI Powered Inverter Split AC
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
डस्ट फिल्टर के साथ आने वाले IFB के इस एसी में सेल्फ क्लीन फीचर भी दिया गया है जिससे एसी के अंदर जमी धूल और नमी को साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इसके एक बटन दबाते ही यह इंटरनल कॉइल्स को फ्रीज-मॉइस्ट करके सुखा देता है, जिससे फंगस या बैक्टीरिया नहीं पनपते और हवा हमेशा साफ और बदबू-मुक्त रहती है।
100% कॉपर कंडेनसर कॉइल के साथ आने की वजह से यह एसी तेजी से कूलिंग प्रदान करता है। साथ ही, तटीय या अधिक नमी वाले इलाकों में जंग से बचाने के लिए इस पर विशेष प्रोटेक्टिव कोटिंग दी गई है, जिससे AC की लाइफ बढ़ सकती है और यह सालों-साल तक टिकाऊ रह सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - IFB
मॉडल - CI183SS22SGM3
क्षमता - 1.5 टन
वाटेज - 1463 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
हाइब्रिड मोड
हेवी ड्यूटी इनवर्टर कंप्रेसर
कमी
3 स्टार ऊर्जा रेटिंग होने की वजह से यह 5 स्टार मॉडल की तुलना में अधिक बिजली की खपत कर सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
मानसून या प्रदूषण के दिनों में जब कमरे में अधिक धूल जम जाती है या गंध आने लगती है तब Hisense के इस मॉडल में मौजूद डस्ट फिल्टर यह बंद कमरे की हवा को एयर-प्यूरीफायर की तरह साफ करके सांस लेने योग्य बनाने में मदद करता है। यह हवा में मौजूद मोटी धूल, बाल और जालों को पकड़ता है, जिससे एसी का इंटरनल इवेपोरेटर साफ रहता है।
5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग की वजह से आप अपनी जरूरत के हिसाब से कूलिंग क्षमता को घटा या बढ़ा सकते हैं। यानी कमरे में अकेले होने पर कम पावर और मेहमान आने पर फुल पावर चलाकर बिजली बचा सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hisense
मॉडल - AS-18TR4R3E2
क्षमता - 1.5 टन
वाटेज - 5100 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
PM 2.5 फिल्टर
4-वे स्विंग
कमी
इसमें कई सारे पार्ट्स आपको बाहर से लेने पड़ सकते हैं।
03
Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
अगर आपके घर में बुजुर्ग है जिन्हें बार-बार एसी के पास जाकर तापमान बढ़ाने या घटाने में दिक्कत होती है तो आप Panasonic के इस मॉडल को चुन सकते हैं जो वाईफाई सपोर्ट के साथ आता है यानि इसे आप आराम से फोन की मदद से कहीं से भी चला सकते हैं और आवाज से कंट्रोल भी कर सकते हैं।
इसमें आउटडोर यूनिट में डस्टबस्टर जैसी खास तकनीक एसी के लगातार चलने के बाद अपने आप कॉइल की सफाई कर सकती है। इससे आउटडोर यूनिट पर धूल जमा नहीं होती और एसी लंबे समय तक बेहतर कूलिंग देता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Panasonic
मॉडल - CS/CU-SU18BKY3W
क्षमता - 1.5 टन
वाटेज - 1470 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
ऑटो-एडजस्ट कूलिंग
8-इन-1 कन्वर्टिबल
कमी
इसके इंस्टॉलेशन में दिक्कत आ सकती है।
04
Voltas 1.5 Ton 5 Star Pure Air Inverter Split AC
घर के लिए इसे लेना क्यों सही है?
अगर आपको लगता है कि लगातार कई घंटों तक एसी चलाने से आपका बिल भी ज्यादा आता है तो Voltas के इस मॉडल को आप चुन सकते हैं जो 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है और इसमें 6-इन-1 एडजस्टेबल मोड दिया गया है जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग क्षमता को एडजेस्ट करके चला सकते हैं और बिजली बचा सकते हैं।
स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन की वजह से यह वाइड वोल्टेज रेंज यानी 110V से 285V पर काम करता है। अगर आपके इलाके में हल्का-फुल्का वोल्टेज फ्लक्चुएशन होगा भी, तो अलग से स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Voltas
मॉडल - 185V VERDANT EXOTICA PureAir Inverter
क्षमता - 1.5 टन
वाटेज - 4900 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
लो नॉइस ऑपरेशन
100% कॉपर कंडेन्सर कॉइल
कमी
इसके सर्विस सपोर्ट में दिक्कत आ सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा डस्ट फिल्टर वाला एसी रहेगा सही
ऊपर के विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिससे आप आराम से अपने घर कर लिए एक सही एसी का चुनाव कर पाएंगे -
ब्रांड व मॉडल
कूलिंग पॉवर
ऊर्जा रेटिंग
Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC - HSA18KU-RAI4NB-I
4.8 किलोवाट
4 स्टार
IFB 1.5 Ton 3 Star, New star rated,AI Powered Inverter Split AC- CI183SS22SGM3
4.8 किलोवाट
3 स्टार
Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC - AS-18TR4R3E2
5.1 किलोवाट
3 स्टार
Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-SU18BKY3W, 2026 Model
17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
3 स्टार
Voltas 1.5 Ton 5 Star Pure Air Inverter Split AC - 185V Verdant Exotica
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
डस्ट फिल्टर वाला स्प्लिट एसी क्या होता है?
डस्ट फिल्टर वाला स्प्लिट एसी ऐसा एयर कंडीशनर होता है, जिसमें हवा में मौजूद धूल और कुछ अन्य कणों को पकड़ने के लिए फिल्टर दिया जाता है। इससे कमरे की हवा को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
क्या डस्ट फिल्टर वाला स्प्लिट एसी लेना फायदेमंद है?
अगर आपके घर में धूल-मिट्टी ज्यादा आती है, तो डस्ट फिल्टर वाला स्प्लिट एसी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह कूलिंग के साथ हवा में मौजूद धूल के कणों को कम करने में भी मदद करता है।
क्या डस्ट फिल्टर वाला AC हवा को पूरी तरह साफ कर सकता है?
आपको बता दें, सामान्य डस्ट फिल्टर हवा में मौजूद सभी छोटे कणों, एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों या प्रदूषकों को नहीं हटा सकता। बेहतर फिल्ट्रेशन के लिए एसी में इस्तेमाल होने वाली फिल्टर तकनीक और उसकी क्षमता की जांच करना जरूरी है।
स्प्लिट एसी के डस्ट फिल्टर को कितने समय में साफ करना चाहिए?
डस्ट फिल्टर को आमतौर पर हर 2 से 4 सप्ताह में जांचना और जरूरत के अनुसार साफ करना अच्छा रहता है। हालांकि, सफाई का सही अंतराल एसी के मॉडल, इस्तेमाल और घर में मौजूद धूल की मात्रा पर निर्भर करता है।