बेहतरीन डुअल इन्वर्टर ACs के साथ बिजली के बिल को कहें अलविदा!

बढ़िया ठंडक के साथ बिजली का बिल भी बचाना चाहते हैं, तो देखें यहां मौजूद 5 शानदार डुअल इन्वर्टर एसी के विकल्प। इनकी मदद से कंप्रेसर अपनी क्षमता को जरूरत के हिसाब से बदलकर कमरे को ठंडा करता है और ऊर्जा की खपत को कम करता है।

 डुअल इन्वर्टर एसी
डुअल इन्वर्टर एसी

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

अक्सर रोजाना 8-10 घंटे तक लगातार एसी चलाने पर बिजली का बिल अधिक आ जाता है। अगर आप चाहते हैं कि भयंकर गर्मी में घर एकदम शिमला जैसा ठंडा रहे और महीने के आखिर में बिजली का बिल देखकर झटका भी न लगे, तो ड्यूल Inverter AC आपके लिए बेहतरीन विकल्प रहेंगे। आपको बता दें, इनकी खासियत यह है कि इनका कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड खुद-ब-खुद एडजस्ट कर सकता है यानी न कंप्रेसर पर ज्यादा लोड पड़ेगा और न बेवजह बिजली की बर्बादी होगी। हालांकि, आपका बिल कितना कम आएगा, यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपका कमरा कितना बड़ा है, एसी की स्टार रेटिंग क्या है और आप उसे किस टेम्परेचर पर चलाते हैं।

देखें 5 विकल्प नीचे - 

योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ें। 

डुअल इन्वर्टर एसी के 5 बढ़िया मॉडल्स 

हमने यहां डुअल इन्वर्टर AC के बढ़िया मॉडल्स को चुना है जो लंबे समय तक आपके बिजली की खपत को कम करने में मदद करेंगे। आप इनमें से किसी भी मॉडल का चुनाव अपनी पसंद और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। 

ब्रांड व मॉडल 

एनर्जी स्टार रेटिंग 

वॉट क्षमता

कूलिंग क्षमता 

LG 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Dual Inverter Split AC -  AS-Q19MNXE

3 स्टार 

1600 वॉट 

5.3 किलोवाट 

Haier 2 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC - HSA24VP-W3NB-I

3 स्टार 

1845 वॉट

6.3 किलोवाट

Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-SU18BKY3W, 2026 Model

3 स्टार 

1470 वॉट

17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स

Samsung 1.5Ton 3Star,New Star rated, Bespoke AI WindFree Inverter Smart Split AC - AR60H18D1LWNNA

3 स्टार 

1470 वॉट

4.75 किलोवाट 

LG 1 Ton 4 Star, DUAL Inverter Split AC - AS-Q13JNYE

4 स्टार 

870 वॉट

3.5 किलोवाट 

1. LG 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Dual Inverter Split AC -  AS-Q19MNXE

5.0 

घर के लिए चुनना क्यों सही है? 

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर आधारित LG का यह एसी 6 अलग-अलग कूलिंग मोड के साथ आता है। जिसकी मदद से यह कमरे में मौजूद लोगों की संख्या और बाहर के तापमान के हिसाब से कूलिंग को एडजेस्ट कर लेता है। इसकि मदद से आप कूलिंग क्षमता को 40% से लेकर 110% तक एडजस्ट कर सकते हैं। यानी जब कमरे में केवल एक व्यक्ति हो, तो इसे कम क्षमता पर चलाकर भारी बिजली बचाई जा सकती है।
  • साधारण या सिंगल-इन्वर्टर एसी के मुकाबले इसमें ड्यूल रोटरी कंप्रेसर दिया गया है। बता दें, यह कंप्रेसर ज़्यादा तेजी से घूमता है और तापमान को स्थिर रखने में मदद करता है। इससे कमरा तेजी से ठंडा होता है और साथ ही, इसकी वजह से आवाज भी बहुत कम आती है जिससे आप रात में आराम से सो सकते हैं। 

MRP: ₹83,790 | मौजूदा कीमत: ₹39,999 (21 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • मॉडल - AS-Q19MNXE
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल - पुश बटन रिमोट 

खासियत 

  • 100% कॉपर कंडेनसर
  • ऑटो क्लीनिंग तकनीक

कमी 

  • 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग की वजह से यह 5 स्टार वाले एसी की तुलना में अधिक बिजली की खपत कर सकता है। 

2. Haier 2 Ton 3 Star, New star rated, Twin Inverter Split AC - HSA24VP-W3NB-I

3.7 

घर के लिए चुनना क्यों सही है? 

  • इसमें दिया गया ड्यूल या ट्विन रोटरी कंप्रेसर की वजह से यह Haier एसी कम वाइब्रेशन और कम शोर के साथ काम करता है। इसके अलावा, यह कमरे के तापमान के हिसाब से स्पीड एडजस्ट कर लेता है, जिससे बिजली की बचत होती है और आपके घर बिजली बिल भी कम आएगा। 
  • अगर आपका कमरा बड़े आकार का है तो आप इस 2 टन क्षमता वाले इन्वर्टर एसी को चुन सकते हैं जो कमरे को पूरी तरह ठंडा करने में मदद करेगा और साथ ही, लॉन्ग एयर थ्रो की वजह से कमरे में दूर तक हवा फैला सकता है।  

MRP: ₹74,500 | मौजूदा कीमत: ₹49,990 (21 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Haier
  • मॉडल - HSA24VP-W3NB-I
  • क्षमता - 2 टन 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल - रिमोट कंट्रोल  

खासियत 

  • 5 इन 1 कनवर्टिबल मोड
  • HD फ़िल्टर

कमी

  • इसमें 2-वे स्विंग दिया गया है जो हवा को बस ऊपर और नीचे की ओर फेंकता है। 

3. Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-SU18BKY3W, 2026 Model

3.9 

घर के लिए चुनना क्यों सही है? 

  • Panasonic ब्रांड के इस एसी में 8-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड दिया गया है। इसका मतलब है कि आप घर में मौजूद लोगों की संख्या या बाहर के तापमान के हिसाब से एसी को 40% से लेकर 110% तक की क्षमता पर चला सकते हैं। जब कमरे में कम लोग हों, तो आप इस 1.5 Ton AC को कम क्षमता पर चलाकर बिजली के बिल में भारी बचत कर सकते हैं।
  • इसके आउटडोर और इनडोर यूनिट में 100% कॉपर ट्यूबलर कंडेन्सर का इस्तेमाल किया गया है। बता दें, कॉपर तेजी से कूलिंग प्रदान करता है और एल्युमिनियम की तुलना में काफी टिकाऊ होता है, जिससे यह लंबे समय तक चल सकता है। वहीं, इस पर शील्ड ब्लू एंटी-करोजन कोटिंग भी की गई है जो जंग और नमी से एसी को बचाने में मदद करती है।

MRP: ₹54,000 | मौजूदा कीमत: ₹38,990 (21 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Panasonic 
  • मॉडल - CS/CU-SU18BKY3W
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल - ऐप,रिमोट, वॉइस 

खासियत 

  • AI मोड
  • इनवर्टर कंप्रेसर

कमी

  • इसके इंस्टॉलेशन में खर्च अधिक हो सकता है।  

4. Samsung 1.5Ton 3Star,New Star rated, Bespoke AI WindFree Inverter Smart Split AC - AR60H18D1LWNNA

4.3 

घर के लिए चुनना क्यों सही है? 

  • पारंपरिक एसी की ठंडी हवा सीधे शरीर पर पड़ती है जिससे सिरदर्द या ठंडक से असहजता हो सकती है। लेकिन Samsung का यह Air Conditioner हजारों माइक्रो-होल्स के जरिए हवा को कमरे में बेहद धीमी और नरम गति से फैलाता है। इससे कमरा बिना किसी ठंडे हवा के झोंके के आराम से ठंडा रहता है।
  • 3-स्टार रेटिंग होने के बावजूद, SmartThings ऐप के साथ मिलकर इसका AI एनर्जी मोड कंप्रेसर की फ्रीक्वेंसी और कमरे के माहौल को को जांचकर कमरे को वातावरण के हिसाब से ठंडा करने में मदद करता है। इससे बिजली की खपत में 30% तक की अतिरिक्त बचत हो सकती है और आप ऐप पर ही रियल-टाइम बिजली खपत को ट्रैक भी कर सकते हैं।

MRP: ₹82,990 | मौजूदा कीमत: ₹39,990 (21 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - Samsung 
  • मॉडल - AR60H18D1LWNNA
  • क्षमता - 1.5 टन 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल - ऐप,रिमोट, वॉइस

खासियत 

  • Bespoke AI कूलिंग
  • एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर

कमी

  • समय के साथ इसकि कूलिंग में कमी महसूस हो सकती है। 

5. LG 1 Ton 4 Star, DUAL Inverter Split AC - AS-Q13JNYE

3.8 

घर के लिए चुनना क्यों सही है? 

  • सामान्य इनवर्टर एसी के मुकाबले इसमें ट्विन रोटर कंप्रेसर दिया गया है। जिसकी मदद से यह तेजी से कमरे को ठंडा करने में मदद करता है और बहुत-ही शांत तरीके से काम करता है। इससे कंप्रेसर पर दबाव कम पड़ता है जिससे बिजली बिल में कमी आएगी और इस 1 टन क्षमता वाले LG एसी के साथ बढ़िया ठंडक भी मिलेगी। 
  • भारत की कड़कड़ाती गर्मियों में जब कमरा तुरंत ठंडा करना हो, तब इसका VIRAAT मोड काफी काम आएगा। इस मोड की मदद से आप एसी को उसकी 100% से अधिक क्षमता पर चलाकर कमरे को बहुत ही कम समय में ठंडा कर सकते हैं। वहीं, एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग फीचर के जरिए इसकी कूलिंग क्षमता को अपनी जरूरत और कमरे में मौजूद लोगों की संख्या के अनुसार एडजस्ट भी कर सकते हैं।  

MRP: ₹68,990 | मौजूदा कीमत: ₹37,490 (21 सितंबर 2026 को)

स्पेसिफिकेशन्स 

  • ब्रांड - LG
  • मॉडल - AS-Q13JNYE 
  • क्षमता - 1 टन 
  • वोल्टेज - 230 वोल्ट 
  • कंट्रोल -  ऐप,रिमोट

खासियत 

  • पर्यावरण के अनुकूल R32 गैस
  • 4-वे स्विंग 

कमी

  • इसका आउटडोर यूनिट शोर अधिक करता है।

इन्हें भी पढ़ें 

  • 5 स्टार या 3 स्टार 1.5 टन Split ACs: लंबे समय तक कौन करेगा बिजली की बचत? जानें यहां
  • टर्बो कूलिंग मोड के साथ आने वाले 5 स्टार Air Conditioners भारतीय गर्मी को देंगे मात! देखें 5 विकल्प

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ड्यूल इन्वर्टर एसी बिजली की बचत कैसे करता है?
    ड्यूल इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार कंप्रेसर की गति को कम या ज्यादा करते रहता है। इससे कंप्रेसर को बार-बार पूरी क्षमता पर चालू और बंद नहीं होना पड़ता। इसी वजह से सामान्य उपयोग की स्थिति में बिजली की खपत को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
  • क्या ड्यूल इन्वर्टर एसी से बिजली का बिल कम आता है?
    आमतौर पर, सही क्षमता और अच्छी ऊर्जा दक्षता वाला ड्यूल इन्वर्टर एसी बिजली की खपत कम रखने में मदद कर सकता है। हालांकि, बिजली के बिल पर कमरे के आकार, एसी कितने घंटे चलता है, तापमान की सेटिंग और स्थानीय बिजली दर जैसे कई कारकों का असर पड़ता है।
  • ड्यूल इन्वर्टर एसी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    एसी लेते समय कमरे के आकार के अनुसार सही क्षमता चुनना सबसे जरूरी होता है। इसके साथ ऊर्जा दक्षता रेटिंग, बिजली की अनुमानित खपत, वारंटी, कंप्रेसर की गुणवत्ता और रखरखाव की सुविधा पर भी ध्यान देना चाहिए।
  • क्या ड्यूल इन्वर्टर एसी लंबे समय तक चलाने के लिए अच्छा विकल्प है?
    अगर एसी का सही तरीके से रखरखाव किया जाए, तो ड्यूल इन्वर्टर मॉडल लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। समय-समय पर फिल्टर की सफाई, उचित सर्विसिंग और बाहरी यूनिट की जांच एसी की कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करती है।

Loading...

Loading...