पोर्टेबल एसी या स्प्लिट एसी: कूलिंग में कौन बनेगा चैंपियन? जानें सच्चाई!
तेजी से बढ़ते तापमान को देखते हुए अगर आप भी एसी लेने जा रहे हैं और इस बारे में सोच रहे हैं कि पोर्टेबल या Split Air Conditioner में से किसका चुनाव करना चाहिए, तो बता दें कूलिंग को ध्यान में रखते हुए आपको स्प्लिट एसी के विकल्प को देखना चाहिए। हालांकि पोर्टेबल एसी कीमत में कम होते हैं, और ये किराए के घरों के लिए सही विकल्प साबित हो सकते हैं। लेकिन स्प्लिट एसी अपनी कूलिंग, बेहतर प्रदर्शन और लंबे समय तक साथ देने के लिए जाने जाते हैं।
portable ac vs split ac ठंडक के मामले में कौन-सा है बेहतर
जहां एक तरफ हर दिन बढ़ता तापमान तो वहीं दुसरी ओर मार्केट में एसी की मांग को देखते हुए उनके बढ़ते दाम। अब ऐसे में अगर आप स्प्लिट या पोर्टेबल एसी लेने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन चुनाव करने में दिक्कत हो रही है, तो पहले दोनों के फायदे और नुकसान के बारे में समझ लेते हैं। दरअसल Split AC अपनी कूलिंग के चलते ग्राहकों के बीच में लोकप्रिय है। अलग-अलग क्षमता, बिजली की कम खपत के लिए एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाले ये विकल्प तेज गर्म दिनों में भी बेहतरीन ठंडक देने का काम करते हैं। इनमें आपको दो यूनिट मिलती है, जिसमें से कंप्रेसर यूनिट कमरे में बाहर की ओर लगता है, जिससे गर्म हवा और शोर कमरे से अंदर नहीं होता है। तो वहीं Portable AC एक से दुसरे कमरे में ले जाने के लिए आसान होते हैं, लेकिन स्प्लिट एसी की तुलना में कम ठंडक प्रदान करते हैं। हालांकि पोर्टेबल एसी आपको किफायती दाम में देखने को मिल जाएंगे, लेकिन ज्यादा गर्म दिनों में इनका प्रदर्शन स्प्लिट की तुलना में कम ही रहता है।
किसी भी एसी का चुनाव करने से पहले कूलिंग और बजट के अलावा भी कई मुख्य फीचर्स पर आपको गौर करना होता है। इसलिए हमने एक तालिका के माध्यम से Portable AC vs Split AC की तुलना की है।
खासियत
पोर्टेबल एसी
स्प्लिट एसी
कूलिंग
कम कूलिंग लेकिन छोटे कमरों के लिए उपयुक्त
ज्यादा गर्म दिनों के लिए बेहतर, बढ़िया कूलिंग करते हुए कमरे को जल्दी ठंडा करते हैं।
बिजली की खपत
ज्यादा
कम
नॉइस लेवल
ऑल इन वन डिजाइन के चलते ज्यादा शोर करते हैं।
कम शोर करते हैं क्योंकि कंप्रेसर यूनिट बाहर होती है।
इंस्टॉलेशन
खुद से इंस्टॉल कर सकते हैं।
इंस्टॉल करने के लिए सर्विस वाले की जरूरत।
नीचे देखें 5 बढ़िया स्प्लिट एसी के विकल्प
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier Black Edition 1.5 Ton 5 Star AI Climate Control Smart Split AC
5 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आने वाला हायर का यह एसी 1.5 टन क्षमता के साथ मिल रहा है, जिसके तहत इसको आप मध्यम आकार वाले कमरे में लगा सकते हैं। बिजली की कम खपत करने वाले इस एसी में आपको 7 इन 1 कूलिंग मोड मिल जाएंगे, जिससे आप 40 से 110 प्रतिशत तक ठंडक को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं और अन्य 1.5 टन एसी की तुलना में 60 प्रतिशत तक बिजली की बचत कर सकते हैं। 60°C तक के तापमान में भी ये Haier AC 10 सेकेंड के अंदर कमरे को ठंडा कर देता है क्योंकि इसमें सुपरसोनिक कूलिंग की सुविधा दी गई है। इसके फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन तकनीक की मदद से आप सिर्फ एक बटन दबाकर ही 21 मिनट के अंदर एसी की इनडोर यूनिट को पूरा साफ कर सकते हैं। 100% कॉपर कॉइल वाला यह एसी बेहतर कूलिंग, टिकाऊपन और लंबी उम्र प्रदान करता है। बिजली में आने वाले उतार-चढ़ाव के दौरान भी एसी सुरक्षित रहें इसलिए इसमें हाइपर पीसीबी और फ्लेैम रेसिस्टेंट मटेरियल का प्रयोग किया गया है। कमरे में 20 मीटर की दूरी तक हवा देने वाले इस एसी में 4 वे स्विंग तकनीक दी गई है जिससे की रूम जल्दी ठंडा हो और कमरे के हर कोने में ठंडी हवा मिलें।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Haier
मॉडल नंबर- HSU19K-PZAIB5BN-INV
कूलिंग पॉवर - 5.46 किलोवॉट
वोल्टेज - 50 वोल्ट
वाटेज - 1395 वॉट
रंग - ब्लैक
खूबियां
एयर डक्ट, क्रॉस-फ्लो फैन और ए-पीएएम डीसी इन्वर्टर के साथ शोर को कम करता है।
AI Climate कंट्रोल की सुविधा मौसम के अनुसार एसी के तापमान को सेट करता है।
फ्रॉस्ट सेल्फ क्लीन के साथ एसी की इनडोर यूनिट को साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
7 इन 1 कूलिंग मोड के साथ अन्य 1.5 टन एसी की तुलना में 60% तक बिजली की बचत कर सकते हैं।
अब बात अगर एलजी एसी की करें तो इसमें आपको 5 स्टार एनर्जी रेटिंग का मॉडल मिल रहा है जो बिजली के बिल की खपत कम करेगा। संग में डुअल इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे को जल्दी ठंडा करने का काम करता है, लंबे समय तक टिकाऊ रहता है और कम शोर करता है। इस LG AC में 1.5 टन की क्षमता दी गई है जो इसको मध्यम आकार वाले कमरे में लगाने के लिए उपयुक्त बनाती है। जंग से बचाने के लिए और एसी को लंबे समय तक टिकाऊ बनाने के लिए ये 100 प्रतिशत कॉपर के मटेरियल से बनी ट्यूब के साथ आता है, जिसमें ओशियन ब्लैक प्रोटेक्शन भी मिलता है। यह एसी 55⁰ C के तापमान पर भी कमरे को ठंडा करने में सक्षम है। इसमें AI कन्वर्टिबल 6-इन-1 के साथ VIRAAT मोड दिया गया है, जिससे की आप अपनी जरूरत के अनुसार कूलिंग को सेट कर सकें। एंटी-वायरस सुरक्षा के साथ HD फिल्टर वाला यह एसी कमरे में साफ हवा देने का काम करता है। 120V-290V वोल्टेज रेंज के अंदर ये स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन पर काम करता है। तापमान और टाइमर मोड की जानकारी के लिए इसमें एलईडी के साथ मैजिक डिस्प्ले भी दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- LG
मॉडल नंबर- US-Q19YNZE3
कूलिंग पावर- 5 किलोवॉट
वोल्टेज- 230 वोल्ट
वाटेज- 1290 वॉट
रंग- सफेद
खूबियां
मानसून कंफर्ट के साथ उमस वाले दिनों में भी कूलिंग बेहतर करता है।
ऑटो क्लीन के साथ एसी खुद को साफ कर लेता है, जिससे की हवा साफ और ठंडी रहें।
LG ThinQ के साथ स्मार्टफोन के जरिए भी एसी को नियंत्रित किया जा सकता है।
4 वे स्विंग के साथ 50 मीटर लंबा एयर थ्रो मिल रहा है।
कमी
अमेजन पर ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन को लेकर शिकायत की है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Voltas 1.5 ton 3 star inverter Split AC
4 इन 1 एडजस्टेबल मोड के साथ आने वाले वोल्टास एसी के साथ अब आप ठंडक को अपनी जरूरत के अनुसार सेट कर सकते हैं। इस 1.5 टन एसी में आपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ इन्वर्टर तकनीक मिल जाएगी, जिससे की बिजली की खपत कम होती है। 52°C के तापमान पर भी कमरे को ठंडा करने में सक्षम रहने वाला यह Voltas Split AC कॉपर कंडेंसर कॉइल के साथ मिल रहा है, जिससे की हीट ट्रांस्फर सही से हो और एसी भी जंग से बचा रहे। एंटी डस्ट फिल्टर और एंटीमाइक्रोबिल प्रोटेक्शन के साथ स्प्लिट एसी साफ हवा देता है। इसके एलईडी डिस्प्ले के साथ आप एसी के फंक्शन के बारे में पता लगा सकते हैं। ज्यादा गर्म दिनों के लिए इसमें ट्रबो मोड की सुविधा भी दी गई है। इसमें मेमोरी रिस्टार्ट का फीचर भी मिलता है, जिसका अर्थ है बिजली आने के बाद एसी खुद से ही वैसे ही ऑन हो जाएगा, जैसे बिजली जाने से पहले चल रहा था। इसका वैरिएबल स्पीड कंप्रेसर पावर को हीट लोड के अनुसार सेट करता है और कूलिंग को बनाए रखता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Voltas
मॉडल नंबर- 183V Vectra CAW
कूलिंग पावर- 4800 किलोवॉट
वोल्टेज- 230 वोल्ट
वॉटेज- 4800 वॉट
रंग- सफेद
खूबियां
100 प्रतिशत कॉपर केंडसर कॉइल ट्यूब के साथ लंबे समय तक साथ देता है।
एंटी माइक्रोबल कोटिंग के साथ एंटी डस्ट फिल्टर से एसी साफ हवा देता है।
उमस भरे दिनों में सुपर ड्राई मोड पर एसी का इस्तेमाल करते हुए बेहतर ठंडक पा सकते हैं।
5 स्पीड फैन के साथ कमरे के हर कोने में ठंडी हवा मिलती है।
कमी
अमेजन पर ग्राहकों ने साइज और इंस्टॉलेशन को लेकर शिकायत की है।
03
Samsung 1.5 Ton 3 Star Inverter Smart Split AC
सैमसंग कंपनी के इस 1.5 टन एसी के साथ अब आप 30% तक अधिक बिजली के बिल की बचत कर सकते हैं क्योंकि इसमें AI एनर्जी मोड की सुविधा दी गई है। ये स्मार्ट स्प्लिट एसीआपको 3 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ मिल रहा है। इसमें वाई-फाई और वॉइस कंट्रोल की सुविधा भी दी गई है, जिससे की फंक्शन को आसानी से नियंत्रित किया जा सके। 120 से 150 sq ft तक के आकार वाले कमरे में लगाने के लिए उपयुक्त इस Samsung AC में कम रखरखाव और बेहतर ठंडक के लिए कॉपर कंडेंसर कॉइल दी गई हैं। इसमें एलेक्सा, बिक्सबी और गूगल जैसे वॉइस कंट्रोल ऑप्शन मिल रहे हैं, जिससे की आप फीचर्स को अपनी आवाज के जरिए नियंत्रित कर सकें। 4 वे स्विंग के साथ आने वाले इस सैमसंग एसी को SmartThings ऐप के जरिए भी सेट कर सकते हैं। इसका ऑटो एरर का फंक्शन एसी में आने वाली किसी भी परेशानी को बता देता है। 3 स्टेप ऑटो क्लीन की मदद से एसी खुद की इनडोर यूनिट को साफ करता है। वहीं अपने फास्ट कूलिंग के फीचर के साथ ये 58°C के तापमान पर भी कमरे को ठंडक करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Samsung
मॉडल नंबर- AR50H18D13H
कूलिंग पावर- 4.85 किलोवॉट
वोल्टेज- 230 वोल्ट
वॉटेज- 1485 वॉट
रंग- सफेद
खूबियां
ऐप, रिमोट और आवाज की मदद से एसी के फंक्शन को नियंत्रित कर सकते हैं।
ट्रिपल प्रोटेक्टर प्लस के साथ बिजली में होने वाले उतार-चढ़ाव के बाद भी एसी सुरक्षित रहता है।
5 कूलिंग मोड के साथ आप ठंडक भी सेट कर सकते हैं और बिजली के बिल की खपत भी कम होती है।
4 वे स्विंग की मदद से कमरे को 43% तेजी से ठंडा करता है।
कमी
अमेजन पर ग्राहकों ने इंस्टॉलेशन, नॉइस लेवल और परफॉर्मेंस को लेकर शिकायत की है।
04
Hitachi 1.5 Ton 3 Star Xpandable+ Inverter Split AC
हिताची कंपनी के इस एसी के साथ अब आप कम बिजली की खपत पर बेहतर ठंडक का अनुभव कर सकते हैं। ये अपने 4 वे स्विंग की मदद से 52°C के तापमान पर भी कमरे को जल्दी ठंडा करता है। इसमें 1.5 टन की क्षमता दी गई है जो इसको मध्यम आकार वाले कमरे के लिए उपयुक्त बनाता है। इस एसी में दी गई नैनो टेक अल्ट्रा कोटिंग के साथ तेजी से कूलिंग और लंबे समय तक चलने वाली मजबूती मिलती है जो Hitachi Inverter AC को जंग से बचाती है। एंटी बैक्टिरियल मैश फिल्टर के साथ आपको ताजी और ठंडी हवा मिलती है। इसमें वेब ब्लेड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। यह एसी फिल्टर क्लीन इंडिकेटर के साथ आता है, जिसके जरिए आपको ये पता लग जाता है कि एसी के फिल्टर को कब साफ करना है। इसमें लंबा एयर थ्रो के संग में पैंटा सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड- Hitachi
मॉडल नंबर- RAS.D318PCCIBS
कूलिंग पावर- 17060 ब्रिटिश थर्मल यूनिट
वोल्टेज- 230 वोल्ट
वॉटेज- 1770 वॉट
रंग- सफेद
खूबियां
Xpandable+ टेक्नोलॉजी के साथ आईस क्लीन सुविधा।
My Mode के साथ पंखे की गति, टाइमर, मोड और साइलेंट फंक्शन को अपने अनुसार सेट कर सकते हैं।
24 मीटर लंबे एयर थ्रो के साथ कमरे के हर कोने में हवा मिलती है और वो तेजी से ठंडा होता है।
43°C तापमान पर भी 100 प्रतिशत कूलिंग क्षमता।
कमी
अमेजन पर कुछ ग्राहकों ने इसके इंस्टॉलेशन को लेकर शिकायत की है।
05
ऊपर बताए गए स्प्लिट एसी के मुख्य फीचर्स की तुलना
पोर्टेबल और स्प्लिट में से आपके लिए Split AC बेहतर विकल्प बन सकता है, ये जान लेने के बाद अब ऊपर बताए गए 5 मुख्य विकल्पों की खासियतों की तुलना हमने एक तालिका के माध्यम से की है। जिससे की ग्राहक अपने बजट और जरूरत के अनुसार एक सही ऑप्शन का चुनाव कर सकें।
ब्रांड/मॉडल
क्षमता
एनर्जी रेटिंग
नियंत्रण की विधी
कितने डिग्री तापमान पर भी कूलिंग कर सकता है?
Haier Black Edition AI Climate Control Smart Split AC
1.5 टन
5 स्टार
ऐप, रिमोट और वॉइस कंट्रोल
60°C
LG DUAL Inverter Split AC
1.5 टन
5 स्टार
ऐप और रिमोट
55⁰ C
Voltas inverter Split AC
1.5 टन
3 स्टार
बटन और रिमोट कंट्रोल
52°C
Samsung Inverter Smart Split AC
1.5 टन
3 स्टार
वॉइस, रिमोट और स्मार्टफोन से कंट्रोल कर सकते हैं।
58°C
Hitachi Xpandable+ Inverter Split AC
1.5 टन
3 स्टार
रिमोट कंट्रोल
52°C
निष्कर्ष: अगर आपका बजट कम है और कमरा छोटा है तो आप पोर्टेबल एसी के विकल्पों को देख सकते हैं। वहीं बजट अच्छा है और लंबे समय तक ठंडक का मजा लेना है वो भी कम शोर के साथ तो आपके लिए स्प्लिट एसी के ऑप्शन बेहतर रहेंगे। प्रदर्शन और ज्यादा गर्म दिनों में ठंडक के साथ मध्यम से लेकर बड़े आकार वाले कमरों के लिए स्प्लिट एसी एक सही चुनाव हो सकता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
पोर्टेबल एसी और स्प्लिट एसी में से कौन सा ज्यादा बिजली खाता है?
आम तौर पर, पोर्टेबल एसी की कूलिंग दक्षता कम होने के कारण वह स्प्लिट एसी की तुलना में अधिक बिजली खाता है, खासकर यदि आप समान कूलिंग प्रभाव चाहते हैं।
क्या पोर्टेबल एसी छोटे कमरों के लिए एक अच्छा विकल्प है?
छोटे कमरों के लिए, पोर्टेबल एसी एक बजट-अनुकूल विकल्प हो सकता है, लेकिन स्प्लिट एसी लंबी समय में बेहतर कूलिंग और ऊर्जा दक्षता प्रदान करता है।
स्प्लिट एसी क्यों पोर्टेबल एसी से ज्यादा ठंडा करता है?
स्प्लिट एसी का कंप्रेसर बाहर होता है, जिससे गर्म हवा और शोर कमरे से बाहर रहते हैं। यह हवा को अधिक प्रभावी ढंग से प्रसारित करता है और लगातार गर्म हवा को बाहर निकालता है, जिससे बेहतर और तेज ठंडक मिलती है।