LG या Haier वॉशिंग मशीन में से कौन रखेगा नाजुक कपड़ों का खास ख्याल?

नाजुक कपड़ों को अच्छी तरह से धोने के लिए LG और Haier दोनों ब्रांड की वॉशिंग मशीन अच्छी पसंद मानी जाती है। एलजी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली टर्बो ड्रम, AI डायरेक्ट ड्राइव और डेलिकेट वॉश जैसी सुविधाएं नाजुक कपड़ों को अच्छी तरह से धोती हैं। दूसरी तरफ, हायर के मॉडल में ओशियनस वेव ड्रम, 525mm टब और डेलिकेट वॉश जैसे फीचर होते हैं, जो कपड़ों को नाजुकता से धुलते हैं।

एलजी और हायर वॉशिंग मशीन में से नाजुक कपड़ों के लिए कौन बेहतर है?
एलजी और हायर वॉशिंग मशीन में से नाजुक कपड़ों के लिए कौन बेहतर है?

जब भी बात आती है नाजुक कपड़ों को साफ करने के लिए एलजी और हायर में से किसी एक वॉशिंग मशीन का चयन करने की तो दोनों अपनी-अपनी जगह काफी अच्छे माने जाते हैं। LG वॉशिंग मशीन में AI डायरेक्ट ड्राइव और 6 मोशन टेक्नोलॉजी होती है वहीं, अलग-अलग वॉश प्रोग्राम समेत इनमें डेलिकेट वॉश सुविधा भी होती है। वहीं, Haier वॉशिंग मशीन का ओशियनस वेव ड्रम या 525mm सुपर ड्रम और डेलिकेट वॉश प्रोग्राम नाजुक कपड़ों के लिहाज से सही होता है। 

एलजी और हायर वॉशिंग मशीन में नाजुक कपड़ों के लिए मिलने वाली सुविधाएं

LG

  • AI डायरेक्ट ड्राइव और 6 मोशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके एलजी वॉशिंग मशीन कपड़ों को नाजुक तरह से धोने का काम करती है और हाथ जैसी धुलाई देती है। इसी के साथ टॉप लोड मॉडल में मिलने वाला टर्बो ड्रम भी तरह-तरह के नाजुक कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचाता है।
  • इनमें डेलिकेट, वुलेन और जेंटल जैसे वॉश प्रोग्राम भी होते हैं जिन्हें खासकर नाजुक कपड़ों को साफ करने के लिए ही डिजाइन किया जाता है। ये उन्हें साफ करते हुए रंग व चमक को बनाए रखते हैं। 
  • इसके अलावा इनमें स्टीम वॉश और एंटी-बैक्टेरियल वॉश सुविधा भी होती है। 

Haier

  • इस ब्रांड के टॉप लोड मॉडल ओशियनस वेव ड्रम और फ्रंट लोड मॉडल 525mm सूपर ड्रम से लैस होते हैं जो पाकी की एक कुशन जैसी बनाकर कपड़ों की रंग व चमक को फीका पड़ने से बचाते हैं। वहीं, उन पर लगे जिद्दी दाग-धब्बे भी अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। खास डिजाइन वाले इन ड्रम में नाजुक कपड़े पूरी कोमलता से धुलते है।
  • इनमें भी नेट, शिफॉन, सिल्क और लेस जैसे फैब्रिक से बने कपड़ों के लिए डेलिकेट वॉश प्रोग्राम होता है।
  • वहीं, हायर वॉशिंग मशीन के कई मॉडल में स्टीम वॉश सुविधा भी होती है। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • LG 10 Kg 5 Star AI Direct Drive Wi-Fi Inverter Fully Automatic Front-Loading Washing Machine (FHP1410Z7P)

    • यह 10 किलोग्राम क्षमता वाली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 
    • इसमें कॉटन, सॉलिड, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर और स्पोर्ट्सवियर समेत 14 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं। 
    • इस LG वॉशिंग मशीन की मोटर स्पीड 1400 RPM है जो कपड़ों को तेजी से और अच्छी तरह सुखाने का काम करती है।

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • इस वॉशिंग मशीन में कपड़े बिल्कुल वैसे ही साफ होते हैं जैसे हाथ से धोए गए हों, जिस कारण वे जल्दी खराब नहीं होते और उनका फैब्रिक नए जैसा बना रहता है।
    • यह कपड़ों से न सिर्फ दाग-धब्बों को साफ करती है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से स्वच्छ और कीटाणुमुक्त बनाती है। इसमें बिना किसी परेशानी के छोटे बच्चों के कपड़े भी अच्छी तरह से धोए जा सकते हैं।
    • यह वॉशिंग मशीन कपड़ों पर ज्यादा सिलवटें भी नहीं पड़ने देती, ताकि उन्हें इस्त्री करने के लिए ज्यादा मेहनत न करनी पड़े।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 10 किलोग्राम
    • ब्रांड- LG
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
    • वॉटेज- 2100 Watts 

    अन्य सुविधाएं

    • वाईफाई कनेक्टिविटी
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • ऑटो रीस्टार्ट
    • इन-बिल्ट हीटर

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 


    तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख 

    01
  • Haier 10Kg,5 Star,AI Smart LIFE+,Vibrant Touch Panel Fully Automatic Front Load Washer(EFL100-IM14F5ES8U1)

    • डायरेक्ट मोशन मोटर से लैस यह वॉशिंग मशीन ऊर्जा की बचत करते हुए कपड़ों को धोती है और शोर का स्तर भी कम रहता है।
    • इसका 525mm सुपर ड्रम कपड़ों को नाजुक तरह से धोता है और साथ ही यह लंबे समय तक टिकाऊ भी रहता है।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली इस वॉशिंग मशीन की क्षमता 10 किलोग्राम है, जिसमें कुल 15 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • इस Haier Washing Machine की खासियत है कि इसमें आप कपड़ों के हिसाब से वॉश प्रोग्राम को सेट कर सकते हैं ताकि वे अच्छी तरह से साफ हों और क्वालिटी पर भी असर न पड़े। 
    • इसे आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं और साथ-साथ कपड़ों पर लगे दाग के हिसाब से इसकी वॉश सेटिंग भी बदली जा सकती हैं। यह सुविधा आधुनिक घरों के लिए काफी उपयोगी है। 
    • इसकी रिफ्रेश सुविधा का इस्तेमाल करके आप बिना पानी व डिटर्जेंट का इस्तेमाल किए कपड़ों से दुर्गंध, बैक्टीरिया और सिलवटों को हटा सकते हैं और वे पहनने के लिए तरोताजा हो जाते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 50D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 10 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • मोटर स्पीड- 1200 RPM

    अन्य सुविधाएं

    • स्टेन प्रो टेक्नोलॉजी
    • ABT
    • ड्यूअल स्प्रे
    • ड्रम क्लीन

    कमी

    • मोटर स्पीड कम है। 


    इन दोनों में से आपके लिए कौन-सी होगी सही?

    10 किलोग्राम क्षमता वाले ये दोनों ही मॉडल बड़े परिवारों के लिए सही पसंद हैं। जहां एलजी की वॉशिंग मशीन कपड़ों को हाथ की तरह धोने का काम करती है, वहीं हायर में जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के लिए अधिक आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं। अगर आपकी प्राथमिकता कपड़ों की नाजुक धुलाई के साथ समय की बचत है तो एलजी के साथ जाइए। वहीं, अगर आपको नाजुक कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए एक आधुनिक स्मार्ट वॉशिंग मशीन की तलाश है तो हायर उपयुक्त रहेगा।

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M)

    • यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली एक ऊर्जा कुशल वॉशिंग मशीन है जो कम पानी व बिजली की खपत करते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करती है।
    • क्विक 30 वॉश प्रोग्राम का इस्तेमाल करके इसमें कम कपड़ों को मात्र 30 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है और व्यस्त दिनों पर यह सुविधा काफी काम आती है।
    • इसमें तरह-तरह के कपड़ों को चमकाने के लिए 14 वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं और इसकी मोटर स्पीड 1200 RPM है।

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • लोकप्रिय ब्रांड LG की यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन आम मॉडल की तुलना में कपड़ों को काफी नाजुक तरह से धोती है जिसके चलते उनकी चमक कम होने या रंग फीका पड़ने की चिंता नहीं रहती और वे नए जैसे बने रहते हैं।
    • अलग-अलग कपड़ों के हिसाब से यह अपने आप ही ड्रम को सही तरह से घुमाती है, जिससे न सिर्फ कपड़े अच्छी तरह साफ होते हैं बल्कि उनकी क्वालिटी भी जल्दी खराब नहीं होती है।
    • गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए हाथ से मेहनत करने की झंझट को भी यह मॉडल खत्म करता है क्योंकि इसमें लगा हीटर यह काम टब में भी अच्छी तरह से करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • शोर स्तर- 54db

    अन्य सुविधाएं

    • डिले स्टार्ट
    • चाइल्ड लॉक
    • AI DD
    • हाइजीन स्टीम

    कमी

    • ड्रम का साइज छोटा है।
    03
  • Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)

    • डायरेक्ट मोशन मोटर से लैस यह 9 किलोग्राम फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें 15+ वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • इस हायर वॉशिंग मशीन की मोटर स्पीड 1400 RPM है जो कम शोर स्तर के साथ काम करती है और ऊर्जा की भी ज्यादा खपत नहीं होती है।
    • सुरक्षा के लिहाज से इसमें चाइल्ड लॉक, वोल्टेज प्रोटेक्शन और शॉकप्रूफ बॉडी जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • इस वॉशिंग मशीन के टब को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि इसमें हर कपड़ा नाजुकता से साफ़ होता है और उन पर जमा दाग-धब्बे भी साफ़ हो जाते हैं। वहीं, लगातार इस्तेमाल के बावजूद इसका ड्रम टिकाऊ बना रहता है।
    • यह कपड़ों के हिसाब से खुद ही पानी व डिटर्जेंट की खपत सुनिश्चित करती है, जिससे दमदार सफ़ाई भी मिलती है और साथ ही पानी की फिजूल बर्बादी भी नहीं होती है।
    • इसमें साफ हुए कपड़े पूरी तरह से हाइजीनिक भी रहेंगे और उन पर बैक्टीरिया या कीटाणु जमा होने की चिंता नहीं रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • ब्रांड- Haier
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • मोटर स्पीड- 1400 RPM
    • सालाना ऊर्जा खपत- 0.05 Kilowatt Hours 

    अन्य सुविधाएं

    • सूपर ड्रम 525
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
    • फजी लॉजिक
    • स्मार्ट कंट्रोल पैनल

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी। 


    योर पिक्स पर मिलेगी एप्लाइंसेस, गैजेट, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी 


    इन दोनों में से आपके लिए कौन-सी होगी सही?

    9 किलोग्राम क्षमता वाली एलजी और हायर की ये दोनों ही फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 4-5 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है। अगर आपको एक ज्यादा आधुनिक सुविधाओं वाले विकल्प की तलाश है जिसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और AI टेक्नोलॉजी मौजूद हो तो एलजी सही रहेगी। वहीं, जो लोग सामान्य सुविधाओं के साथ-साथ दमदार प्रदर्शन और टिकाऊपन को प्राथमिकता देते हैं उन्हें हायर को चुनना चाहिए।

    04
  • LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z)

    • 8 वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाली यह एक फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसमें स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी दी गई है।
    • यह सामान्य वॉशिंग मशीन की तुलना में करीब 30% तक कम ऊर्जा की खपत करती है जिससे बिजली की बचत होती है। वहीं, यह पानी व डिटर्जेंट बचाने का भी काम करती है।
    • टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करके आप टब में जमी गंदगी और पार्टिकल्स को साफ कर सकते हैं जिससे कपड़े भी बेदाग रहते हैं।

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • यह 8 किलोग्राम LG वॉशिंग मशीन वॉश लोड को ऑटोमैटिक तरह से पहचानकर सबसे सही धुलाई करती है। इस वजह से कपड़े अच्छी तरह से साफ़ भी हो जाते हैं और पानी व ऊर्जा की भी बचत होती है।
    • लिंट फिल्टर की वजह से धागे, रोएं व अन्य तरह की गंदगी कपड़ों पर जमा नहीं होती और बेहतर धुलाई मिलती है।
    • इसका खास डिजाइन वाला ड्रम तरह-तरह के जिद्दी दागों को पूरी तरह से साफ करता है जिस वजह से उन्हें हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56D x 54W x 92.5H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 1200 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    अन्य सुविधाएं

    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • ऑटो रीस्टार्ट
    • ऑटो प्री-वॉश
    • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

    कमी

    • धुलाई का समय ज्यादा है।
    05
  • Haier 8 Kg, Oceanus Wave Drum, Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-HBFS5NZP)

    • 780 RPM की मोटर वाली इस वॉशिंग मशीन में सामान्य लोड को करीब 40 मिनट में धोया और सुखाया जा सकता है।
    • यह हायर टॉप लोड वॉशिंग मशीन 8 किलोग्राम क्षमता वाली है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • ड्यूअल मैजिक लिंट फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले रोएं, धागों और मैल को अच्छी तरह से जमा करता है।

    कैसे सुनिश्चित करेगी दमदार प्रदर्शन?

    • Haier की यह वॉशिंग मशीन पानी के कम प्रेशर में भी अच्छी तरह से काम करती है और इसका टब कम समय में भरता है जिससे समय की बचत होती है। 
    • अगर कभी लाइट कट जाती है तो सप्लाई वापस आने पर यह पुरानी सेटिंग पर खुद से काम करती है जिससे बिजली और पानी की बचत होती है और मशीन को फिर से स्टार्ट करने की जरूरत नहीं होती। 
    • इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखता है और उनके रंग व चमक को बनाए रखते हुए दाग-धब्बों को साफ करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 54D x 52W x 93H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 220 Volts
    • कंट्रोल- पुश बटन

    अन्य सुविधाएं

    • 8 वॉश प्रोग्राम
    • मैजिक फिल्टर
    • सॉफ्ट क्लोजिंग डोर
    • रैट मेश

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर। 


    इन दोनों में से आपके लिए कौन-सी होगी सही?

    8 किलोग्राम क्षमता वाली ये दोनों ही फुली ऑटोमौटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीनें मध्यम आकार के परिवार के लिए सही पसंद होंगी जो अपने बढ़िया गुणवत्ता वाले ड्रम के साथ नाजुक कपड़ों की बेहतर धुलाई करती हैं। हालांकि, अगर आपके घर में आए दिन पानी के दबाव की समस्या रहती है और एक सामान्य सुविधाओं वाले मॉडल की तलाश कर रहे हैं तो हायर सही होगा। वहीं, अगर आपकी प्राथमिकता ऊर्जा और पानी की बचत, बेहतर सुविधाएं और ब्रांड की अच्छी सेवा है तो एलजी सही होगा।

    06

भारत में कैसा है दोनों ब्रांड का सर्विस नेटवर्क?

सर्विस के मामले में LG को हायर से बेहतर कहा जा सकता है। हायर का सर्विस नेटवर्क बड़े शहरों में काफी अच्छा है लेकिन छोटे ज़िलों और कस्बों में इसको लेकर परेशानी होती है। दूसरी तरफ एलजी का नेटवर्क भारत में काफी अच्छा है और ग्रामीण इलाकों में भी मेकेनिक आसानी से पहुंचते हैं। शिकायत के बाद बड़े शहरों में तो उसका समाधान करीब 24 घंटो के अंदर हो जाता है। 

किन लोगों को हायर वॉशिंग मशीन का चयन करना चाहिए और किन्हें एलजी का?

एलजी वॉशिंग मशीन चुनें अगर:

  • नाजुक कपड़ों की धुलाई के लिए आपको अच्छी क्वालिटी की दमदार फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की तलाश है। 
  • आपकी प्राथमिकता कपड़ों को मशीन में हाथ जैसी धुलाई देना और उनकी चमक व रंग को बनाए रखना है।
  • बजट थोड़ा प्रीमियम है और क्वालिटी व ऊर्जा कुशलता को लेकर समझौता नहीं करना चाहते हैं।
  • बेहतरीन आफ्टर सेल्स सर्विस और आसान इंस्टॉलेशन को प्राथमिकता देते हैं।

हायर वॉशिंग मशीन चुनें अगर:

  • घर पर पानी के प्रेशर को लेकर आए दिन परेशानी रहती है और इस वजह से कपड़ों को धोने में असुविधा होती है।
  • आपको सामान्य सुविधाओं से लैस एक बढ़िया क्वालिटी के मॉडल की तलाश है। 
  • सीमित बजट में क्वालिटी और प्रदर्शन के मामले में एक अच्छी वॉशिंग मशीन की तलाश है।
  • आप बड़े शहर में रहते हैं जहां हायर का सर्विस नेटवर्क और आफ्टर सेल्स सर्विस अच्छी है।

जानें इन विकल्पों के बीच के अंतर को

LG और हायर की इन वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चुनाव पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझाने का काम करेगी।

मॉडल

मोटर स्पीड

अन्य प्रमुख सुविधाएं

LG 10 Kg 5 Star AI Direct Drive Wi-Fi Inverter Fully Automatic Front-Loading Washing Machine (FHP1410Z7P)

1400 RPM

  • AI डायरेक्ट ड्राइव 
  • हाईजीन स्टीम
  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • रिंकल केयर

Haier 10Kg,5 Star,AI Smart LIFE WiFi enabled,Fully Automatic Front Load Washer(EFL100-IM14F5ES8U1)

1200 RPM

  • स्टेन प्रो
  • रिफ्रेश
  • ABT टेक्नोलॉजी
  • डायरेक्ट मोशन मोटर
  • 15 वॉश प्रोग्राम

LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M)

1200 RPM

  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • स्मार्ट डायग्नॉसिस
  • 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • बिल्ट-इन हीटर

Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK)

1400 RPM

  • 525mm सूपर ड्रम
  • 15+ वॉश प्रोग्राम
  • लोल सेंस टेक्नोलॉजी
  • चाइल्ड लॉक
  • फजी लॉजिक

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z)

740 RPM

  • टर्बो ड्रम
  • इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
  • साइड वॉटर फॉल
  • LED डिस्प्ले
  • 08 वॉश प्रोग्राम

Haier 8 Kg,Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-HBFS5NZP)

780 RPM

  • नियर जिरो प्रेशर
  • ओशियनस वेव ड्रम
  • ड्यूअल मैजिक फिल्टर
  • सॉफ्ट फॉल
  • 08 वॉश प्रोग्राम

जानें निष्कर्ष

हम यह कह सकते हैं कि एलजी और हायर दोनों ही ब्रांड की वॉशिंग मशीन नाजुक कपड़ों को धोने के लिए काफी अच्छी रहती हैं। हांलाकी, जिन लोगों को ज्यादा आधुनिक सुविधाएं, ऊर्जा-पानी की बचत और बेहतर कंपनी सेवा की तलाश है, तो उन्हें एलजी का चुनाव करना चाहिए। दूसरी ओर, वे लोग जो पानी के कम दबाव में दमदार प्रदर्शन, टिकाऊ ड्रम और कम शोर स्तर को प्राथमिकता देते हैं, उन्हें हायर के साथ जाना चाहिए। हालांकि, दोनों में से किसी भी ब्रांड की वॉशिंग मशीन का चयन पूरी तरह से आपकी पसंद, जरूरत और बजट पर निर्भर करता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • एलजी वॉशिंग मशीनों में नाजुक कपड़ों के लिए कौन-सी खास सुविधाएं होती हैं?
    यह ब्रांड अपनी डायरेक्ट ड्राइव मोटर और 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है, जो कपड़ों के हिसाब से अलग-अलग वॉश मोशन देता है। नाजुक कपड़ों के लिए, डेलिकेट या वूलेन जैसे वॉश प्रोग्राम होते हैं जो कपड़ों का पूरा ख्याल रखते हैं। इसके अलावा, कुछ एलजी मॉडल में स्टीम वॉश फीचर भी होता है जो एलर्जी को दूर करने और कपड़ों को धीरे से साफ करने में मदद करता है, जिससे वे नाजुक कपड़ों के लिए सुरक्षित रहते हैं।
  • हायर वॉशिंग मशीन में किन सुविधाओं की मदद से नाजुक कपड़े धोए जा सकते हैं?
    इन वॉशिंग मशीनों में ओशियनस वेव ड्रम होता है जो कपड़ों को कम नुकसान पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। नाजुक कपड़ों के लिए, हायर में भी डेलिकेट या हैंड वॉश जैसे प्रोग्राम होते हैं जो कम स्पीड और तापमान पर काम करते हैं।
  • वॉरंटी के मामले में दोनों में से किस ब्रांड की वॉशिंग मशीन बेहतर है?
    हायर की वॉशिंग मशीन पर आपको 2-5 साल तक की प्रोडक्ट और 12 साल तक की मोटर वॉरंटी मिलती है। वहीं, एलजी वॉशिंग मशीन 2 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की मोटर वॉरंटी से लैस होती है। यह सुविधा मॉडल के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
  • दोनों की कीमत में कितना अंतर है?
    हायर वॉशिंग मशीन की कीमत करीब ₹15,000 से लेकर ₹40,000+ तक जाती है। दूसरी ओर एलजी वॉशिंग मशीन करीब ₹20,000 से लेकर ₹50,000+ तक जाती है। हायर को किफायती कहा जा सकता है।
  • नाजुक कपड़ों के लिए वॉशिंग मशीन चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
    डेलिकेट वॉश प्रोग्राम, कम तापमान सेटिंग्स, खास फैब्रिक केयर टेक्नोलॉजी, और इन्वर्टर मोटर जैसी सुविधाओं पर ध्यान दें। साथ ही, हमेशा हल्के डिटर्जेंट का उपयोग करें, जो कपड़ों के रेशों को नुकसान पहुंचाए बिना धीरे से साफ करते हैं और उनकी कोमलता और रंगत बनाए रखने में मदद करते हैं।

Loading...

Loading...