LG, Samsung के अलावा जाने और कौन-सी Washing Machine हैं भारत में मशहूर!

सैमसंग, बॉश, IFB, एलजी और हायर जैसे ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी वाली वॉशिंग मशीन देखने को मिल जाएंगी जो भारत में लोगों के बीच लोकप्रिय भी हैं। ये ब्रांड अलग-अलग क्षमता और टेक्नोलॉजी वाले ऊर्जा कुशल मॉडल पेश करते हैं जो बिजली व पानी की बचत करते हुए कपड़ों को साफ करते हैं। इसी के साथ तेज स्पीड वाली मोटर उन्हें अच्छी तरह से सुखाती हैं, ताकि आपकी मेहनत कम हो जाए।

भारत में मिलने वाली 5 बेहतरीन वॉशिंग मशीन
भारत में मिलने वाली 5 बेहतरीन वॉशिंग मशीन

जब बात भारत में मिलने वाली बढ़िया वॉशिंग मशीन की होती है तो ग्राहकों के लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए एलजी, बॉश, सैमसंग, हायर और आईएफबी जैसी कंपनियां अपना नाम इस सूची में शामिल करती हैं। फुली ऑटोमैटिक फ्रंट से लेकर टॉप लोड जैसे मॉडल्स की पेशकश करने वाली ये कंपनियां ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग क्षमता में अपने विकल्प पेश करती हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं भारत में बढ़िया माने जाने वाली इन वॉशिंग मशीन की खासियतों के बारे में:-

इन 5 वॉशिंग मशीन ब्रांड्स को भारत में माना जाता है भरोसेमंद

1.Haier

  • जीरो प्रेशर फिल सुविधा पानी के कम प्रेशर के बावजूद टब को तेजी से भरती है।
  • ओशियनस वेव ड्रम के साथ Haier Washing Machine कपड़ों को नाजुकता से धोती है और जिद्दी दाग-धब्बों को अच्छी तरह हटाती है।
  • इनकी मोटर पर करीब 12-20 साल तक की वारंटी मिलती है।
  • इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन करीब ₹15,000 से लेकर ₹40,000 तक की रेंज में मिल जाती है।

2.LG

  • टर्बो वॉश के साथ ये मशीनें जिद्दी दाग धब्बों को हटाती हैं और बिल्ट-इन हीटर कपड़ों को गर्म पानी में धोने की सुविधा देता है।
  • एलजी वॉशिंग मशीन पर 2 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की मोटर वारंटी मिलती है। इसी के साथ आफ्टर सेल्स सर्विस के मामले में भी यह ब्रांड भरोसेमंद साबित होता है।
  • इसी के साथ स्मार्ट डायग्नोसिस की सुविधा मशीन में आने वाली खराबियों का आसानी से पता लगाने में मदद करती है और कुछ मॉडल में वाईफाई कनेक्टिविटी भी मिलती है।
  • ये करीब ₹15,000 से लेकर ₹50,000+ तक की रेंज में आती हैं। 

3.Bosch

  • ये AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कपड़ों को काफी स्मार्ट तरह से धोने का काम करती हैं और इस वजह से पानी, डिटर्जेंट और बिजली की बचत होती है।
  • इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों की क्वालिटी का पूरा ख्याल रखता है और तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को काफी अच्छी तरह से सुखाती है।
  • इन वॉशिंग मशीन पर 2 साल तक की प्रोडक्ट वॉरंटी और 12 साल तक की मोटर वॉरंटी मिलती है।
  • इसके टब में कपड़े आपस में कम उलझते हैं, जिस वजह से उनपर ज्यादा सिलवटें नहीं पड़ती और बीच साइकिल में भी कपड़ों को डालने की सुविधा मिलती है।
  • इनकी कीमत करीब ₹20,000 से शुरू होती है जो ₹60,000+ तक जा सकती है। 

4.IFB

  • इसमें फ्रंट लोड वॉशर-ड्रायर और रिफ्रेशर सुविधा वाले मॉडल भी देखने को मिलते हैं जो करीब 6 किलोग्राम से लेकर 10 किलोग्राम और उससे अधिक की क्षमता में आते हैं। 
  • हार्ड पानी में भी ये कपड़ों को अच्छी तरह से धोने का काम करती हैं, जिसकी वजह से कपड़ों और मोटर दोनों की गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ता। 
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले मॉडल को मोबाइल फोन के साथ-साथ वॉइस कमांड से भी कंट्रोल करने की सुविधा भी मिलती है। 
  • अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के साथ इनमें हीटर, स्टीम वॉश, AI तकनीक और क्रैडल वॉश जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। 
  • ये वॉशिंग मशीन करीब ₹20,000 से लेकर ₹60,000+ तक की कीमत में मिल जाती हैं। 
  • इन पर 4 साल तक की प्रोडक्ट, मोटर पर 10 साल तक और स्पेयर पार्ट्स पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है।

5.Samsung

  • डिजिटल इन्वर्टर मोटर वाली ये वॉशिंग मशीन बिजली और पानी की बचत करते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती हैं।
  • ईको बबल टेक्नोलॉजी की मदद से इनमें डिटर्जेंट बेहतर तरह से काम करता है और कपड़े बेदाग बनते हैं।
  • सैमसंग वॉशिंग मशीन के पास वाईफाई कनेक्टिविटी वाले मॉडल भी उपलब्ध हैं, जिन्हें आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  • इनकी मोटर पर 10 साल तक की और प्रोडक्ट पर 2 साल तक की वॉरंटी मिलती है।
  • इस ब्रांड की वॉशिंग मशीन करीब ₹20,000 से लेकर ₹50,000+ तक की रेंज में आती हैं। 

ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बों को काफ़ी आसानी से हटाया जा सकता है और उन्हें हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
    • यह कपड़ों को प्रेस करने की मेहनत को भी कम करेगी क्योंकि इसके टब में उन पर ज्यादा सिलवटें नहीं आएंगी।
    • नाज़ुक कपड़ों की क्वालिटी खराब होने की चिंता किए बिना इसमें आसानी से उन्हें धोया जा सकता है और वे लंबे समय तक चमकदार बने रहेंगे।
    • कम पानी के प्रेशर में भी इसका प्रदर्शन खराब नहीं होगा और यह ऊर्जा व पानी बचाने का भी काम करेगी। 

    किनके लिए होगी सही?

    • 4-5 लोगों के कपड़ों को एक साथ धोने के लिए यह 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला 9 किलोग्राम मॉडल काफी अच्छा रहेगा। इसके अतिरिक्त, ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग भी इसका चयन कर सकते हैं, जहां अक्सर पानी के प्रेशर दबाव की समस्या रहती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 240 Volts 
    • शोर स्तर- 54db

    अन्य प्रमुख खासियतें

    • एंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
    • चाइल्ड लॉक
    • बिल्ट-इन हीटर
    • AI एक्टिव वॉटर+

    कमी

    • ज्यादा वाइब्रेशन की समस्या। 
    01
  • Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum, Inverter Motor with In-Built Heater Fully Automatic Front Load Washer

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • यह हायर वॉशिंग मशीन अलग-अलग तरह के कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करेगी और उनकी रंग खराब नहीं होगा। 
    • इसके ड्रम की सफाई के लिए भी अलग से मेहनत नहीं करनी होगी और हर धुलाई के बाद यह काम अपने आप हो जाता है। 
    • इसकी तेज स्पीड वाली मोटर के साथ सामान्य लोड में कपड़ों को आसानी से 40 मिनट में धोया-सुखाया जा सकता है जिससे समय की बचत होती है। 
    • 2-4 कपड़ों को यह वॉशिंग मशीन 15 मिनट में धो-सुखा देती है, जिससे बिजी लाइफस्टाइल के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होती है।

    किनके लिए होगी सही?

    जो लोग कपड़ों को सिर्फ धोना-सुखाना नहीं बल्कि उसे पूरी तरह से कीटाणुओं से फ्री करना चाहते हैं, उनके लिए यह फ्रंट लोड मॉडल काफी उपयोगी रहेगा। छोटे बच्चों के कपड़ों को धोने के लिए भी यह एक भरोसेमंद मॉडल है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 8 किलोग्राम
    • कलर- व्हाइट
    • ब्रांड- Haier
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts 

    अन्य प्रमुख खासियतें

    • सुपर ड्रम
    • प्योरीस्टीम
    • 16 वॉश प्रोग्राम
    • रिफ्रेश

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • आपको जिस तरह के कपड़े धोने-सुखाने हों, यह वॉशिंग मशीन उनके रंग, चमक और क्वालिटी को खराब नहीं होने देगी जिससे वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं।
    • यह प्रदर्शन में तो दमदार है ही, साथ ही लंबे समय तक टिकाऊ भी रहती है और इसके टब में ज़ंग लगने या पुर्जों के खराब होने की चिंता नहीं होती है।
    • घर के बच्चों की सुरक्षा के लिए कंट्रोल पैनल और डोर को लॉक किया जा सकता है, ताकि नज़र हटने पर किसी तरह की दुर्घटना न हो।
    • यह डिटर्जेंट को पानी में अच्छी तरह मिलाने का काम करेगी जिससे बेहतर सफाई मिलेगी। 

    किनके लिए होगी सही?

    • अगर आपको एक किफायती वॉशिंग मशीन की तलाश है जो बजट में फिट होते हुए प्रदर्शन के मामले में भी दमदार हो तो यह मॉडल भरोसेमंद है। यह उन लोगों के लिए भी सही रहेगा जो ऐसे मॉडल की तलाश कर रहे हैं जिसे बुजुर्गों को भी इस्तेमाल करने में असुविधा न हो।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • ब्रांड- Samsung
    • वॉटर लेवल- 5
    • कंट्रोल- टच
    • अधिकतम स्पीड- 700 RPM 

    अन्य प्रमुख खासियतें

    • ईको टब क्लीन
    • मैजिक फिल्टर
    • डायमंड ड्रम
    • सॉफ्ट क्लोजिंग डोर

    कमी

    • पानी की ज्यादा खपत।

    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    03
  • LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, AI Direct Drive Technology, Steam, 6 Motion DD & Wi-Fi Fully-Automatic Front Load Washing Machine

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • यह LG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आसानी से स्मार्टफोन से भी कंट्रोल की जा सकती है और आपको बार-बार मशीन के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। 
    • इसके साथ कपड़ों पर मौजूद बैक्टीरिया व कीटाणु अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं और छोटे बच्चों के कपड़ों को भी इसमें सुरक्षित तरीके से धुला जा सकता है।
    • शर्ट की कॉलर से लेकर स्लीव्स पर जमा जिद्दी दाग भी इसके टब में आसानी से साफ हो जाते हैं और उन्हें हाथ से घिसने की जरूरत नहीं होती है। 
    • यह ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बारिश के मौसम में कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा देती है, जिससे उनसे दुर्गंध आने की समस्या नहीं होती है।

    किनके लिए होगी सही?

    • यह उन लोगों के लिए काफी अच्छी पसंद है जो कपड़ों को मशीन में बिल्कुल हाथ से साफ करने जैसी क्वालिटी के साथ धोना चाहते हैं। यह मॉडल संयुक्त परिवारों के लिए काफी उपयोगी है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 47.5D x 60W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 9 किलोग्राम
    • अधिकतम मोटर स्पीड- 1200 RPM 
    • वॉश प्रोग्राम- 14

    अन्य प्रमुख खासियतें

    • स्टेनलेस स्टील ड्रम
    • हाईजीन ड्रम क्लीन
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस
    • 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव

    कमी

    • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
    04
  • IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher

    क्यों रहेगी सही पसंद?

    • यह IFB वॉशिंग मशीन स्टीम वॉश का इस्तेमाल करते हुए, कम पहने गए कपड़ों को बिना पानी व डिटर्जेंट का उपयोग किए तरो-ताज़ा कर देगी, ताकि उनसे कीटाणु हट जाएं और दुर्गंध भी न आए।
    • हार्ड क्वालिटी के पानी में भी इसका प्रदर्शन कमज़ोर नहीं होता, और यह कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करते हुए उनकी चमक बनाए रखती है।
    • घर से काम करते समय इसे आसानी से मोबाइल फोन और वॉयस कमांड के साथ भी नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे कपड़े धोने का काम सुविधाजनक बनता है।
    • यह ऊर्जा-कुशल वॉशिंग मशीन भारी लॉन्ड्री (कंबल, पर्दे, चादरें) को भी अच्छी तरह से सुखा सकती है, और उन्हें हाथ से निचोड़ने की मेहनत नहीं करनी होती है।

    किनके लिए होगी सही?

    4-5 लोगों के परिवार के लिए यह वॉशिंग मशीन उपयुक्त है। इसका चयन वे लोग भी कर सकते हैं जिन्हें आए दिन नाजुक कपड़ों को धोने-सुखाने की जरूरत होती है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.7D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
    • क्षमता- 9/6/3 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 240 Volts 
    • कनेक्टिविटी- वाईफाई

    अन्य प्रमुख खासियतें

    • वॉर्म सोक व रिंज
    • क्रैडल वॉश
    • ऐक्वा एनर्जी
    • एक्सपर्ट वॉश

    कमी

    • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
    05

जानें इन सभी विकल्पों में मिलने वाली मुख्य खासियतों को

बॉश, हायर, सैमसंग, LG और आईएफबी की इन वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चयन आप अपने बजट. पसंद और जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनमें मिलने वाली मुख्य सुविधाओं को आसानी से समझा देगी।

मॉडल

मोटर स्पीड

अन्य सुविधाएं

Bosch 9 kg 5 Star Front Load Fully-Automatic Washing Machine (WGA14200IN)

1200 RPM

  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • इन-बिल्ट हीटर
  • ईको साइलेंस ड्राइव
  • एंटी-रिंकल
  • मल्टीपल वॉटर प्रोटेक्शन

Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C)

1200 RPM

  • हाईजीन वॉश
  • 15 वॉश प्रोग्राम
  • इन्वर्टर मोटर
  • डायनैमिक बैलेंस
  • ड्यूअल स्प्रे

Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

700 RPM

  • ईको बबल
  • डायमंंड ड्रम
  • 8 वॉश प्रोग्राम
  • मैजिल लिंट फिल्टर
  • डिले एंड
  • चाइल्ड लॉक

LG Smart Choice, 9 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHP1209Z5M)

1200 RPM

  • AIDD
  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • 14 वॉश प्रोग्राम
  • वोल्टेज प्रोटेक्शन
  • स्टीम टेक्नोलॉजी

IFB 9/6/3 kg Fully Automatic Washer Dryer Refresher (WDR Executive ZMN CMS)

1400 RPM

  • 9 स्वर्ल वॉश
  • अलग-अलग ड्रायिंग मोड
  • पावरस्टीम टेक्नोलॉजी
  • ईको इन्वर्टर मोटर
  • रिफ्रेश

इन्हें भी पढ़ें:

पानी की कम खपत करने वाली ये 5 फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन आधुनिक घरों के लिए रहेंगी सही पसंद, चमकेगा हर कपड़ा!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • भारत में किन ब्रांड के पास बढ़िया क्वालिटी की वॉशिंग मशीन मिलती हैं?
    अलग-अलग ब्रांड की वॉशिंग मशीन लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, लेकिन अगर बात की जाए 5 दमदार नामों की तो इस सूची में सैमसंग, एलजी, बॉश, Haier और IFB को शामिल किया जा सकता है। इन सभी ब्रांडों के पास अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल मिलेंगे जिनमें तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम, तेज स्पीड वाली मोटर, आधुनिक टेक्नोलॉजी और मजबूत ड्रम जैसी सुविधाएं होती हैं।
  • अपने लिए एक सही वॉशिंग मशीन का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?
    वॉशिंग मशीन का चुनाव करते समय सबसे पहले परिवार में मौजूद लोगों की संख्या के हिसाब से सही क्षमता देखनी चाहिए, उसके बाद अपनी जरूरत को समझते हुए अलग-अलग वॉश प्रोग्राम, मोटर स्पीड और टेक्नोलॉजी की जानकारी लेनी चाहिए। इसी के साथ ऊर्जा-पानी की खपत, आसान कंट्रोल और वॉरंटी का भी ध्यान रखें।
  • सेमी ऑटोमैटिक से बेहतर आजकल फुली ऑटोमैटिक मॉडल को क्यों माना जाता है?
    आजकल भारत में धीरे-धीरे फुली ऑटोमैटिक मॉडल इसलिए ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये ऊर्जा-कुशल होते हैं और पानी की भी कम खपत करते हैं। इसी के साथ ये कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करते हुए उनकी क्वालिटी खराब नहीं होने देते हैं। ये आपके समय व मेहनत की भी बचत करती हैं।
  • एक अच्छी वॉशिंग मशीन भारत में किस कीमत रेंज में मिल सकती है?
    किसी भी मॉडल की कीमत ब्रांड, क्षमता, सुविधाओं और टेक्नोलॉजी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। कम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन किफायती होती हैं जो करीब ₹15,000-₹20,000 तक में मिल सकती हैं, मध्यम क्षमता वाले मॉडल करीब ₹25,000-₹30,000 तक मिल सकते हैं और हाई कैपेसिटी मॉडल ₹35,000-₹50,000+ तक मिल सकते हैं।
  • क्या वॉशिंग मशीन का चुनाव करते समय वॉरंटी का ध्यान रखना भी जरूरी है?
    अपने लिए एक मॉडल का चयन करते समय वॉरंटी का खास ख्याल रखना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे सर्विसिंग और मरम्मत का खर्चा बचता है। वॉरंटी की समय अवधि में मशीन में खराबी आने पर या मोटर खराब होने पर रिपेयरिंग ब्रांड द्वारा मुफ्त में की जाती है।

Loading...

Loading...