जब एयर फ्रायर में मिलेंगे प्रीसेट मेन्यू, तो बिना टेंशन फटाफट बनेंगी पसंदीदा डिशेज!

अगर आप अपने किचन के लिए ऐसा अप्लाइंस चाहते हैं जो समय बचाने के साथ-साथ कम तेल में स्वादिष्ट पकवान बनाने में मदद करे, तो प्रीसेट मेन्यू वाला एयर फ्रायर शानदार विकल्प रहेगा जिसमें तरह-तरह की डिश मिनटों में बन जाएंगी। चाहे आप रोजमर्रा का खाना बना रहे हों या परिवार के लिए स्नैक्स तैयार कर रहे हों, यह आपकी कुकिंग को तेज और आसान बना देगा।

प्रीसेट मेन्यू वाले एयर फ्रायर
प्रीसेट मेन्यू वाले एयर फ्रायर

अगर आप कम समय में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना बनाना चाहते हैं, तो प्रीसेट मेन्यू वाला एयर फ्रायर आपके लिए बेहतरीन विकल्प रहेगा। इसमें पहले से दिए गए कुकिंग मोड्स की मदद से आप फ्रेंच फ्राइज, चिकन, पिज़्ज़ा, सब्ज़ियां और कई अन्य व्यंजन बिना बार-बार तापमान और समय सेट किए आसानी से बना सकते हैं। प्रीसेट मेन्यू का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर डिश के लिए सही सेटिंग याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती। बस अपनी पसंद का मेन्यू चुनना होगा और Air Fryer बाकी काम खुद कर लेगा। 

आपको बता दें, एयर फ्रायर कम तेल में खाना पकाता है, जिससे आपके पसंदीदा व्यंजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी रहते हैं। इसका उपयोग आसान है और इसे साफ करना भी बेहद सुविधाजनक होता है। 

योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier Air Fryer 5 Litre Manual Control

    खास बात 

    • कम मेहनत में झटपट खाना बनाना हो और अगर आप मीडियम फैमिली में रहते हैं तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि यह 5 लीटर की क्षमता के साथ आता है।
    • बता दें, Haier के इस एयर फ्रायर में 10 प्रीसेट मेन्यू दिए गए हैं जिसे शुरुआती लोग भी आसानी से समझ सकते हैं कि किस डिश के लिए कितना तापमान और समय लगता है। 
    • इसमें कंपनी की तरफ से 2 साल की वारंटी दी गई है जो इसे अधिक भरोसेमंद विकल्प बना रही है।

    क्यों चुनें 

    अगर आप भी समोसा, फ्राइज, चिकन या टिक्का खाने के शौकीन हैं लेकिन ज्यादा तेल या डीप फ्राई में बनने की वजह से खा नहीं पा रहे हैं, तो अब इस एयर फ्रायर की मदद से कम तेल में इन चीजों को फटाफट बना सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - HAF-M503I
    • क्षमता - 5 लीटर 
    • कंट्रोल - पुश बटन 
    • वारंटी - 2 साल 

    खासियत 

    • 3D हॉट एयर बेकिंग टेक्नोलॉजी
    • ऑटो शट ऑफ 

    कमी 

    • इसमें कोई LED स्क्रीन या डिजिटल टाइमर सेट करने की सुविधा नहीं है।
    01
  • Havells Prolife Crystal Digital Air Fryer

    खास बात 

    • इसमें दी गई एरोक्रिस्प तकनीक 360 डिग्री गर्म हवा के बहाव से खाना बनाती है, जिससे 85% तक कम तेल का इस्तेमाल होता है और खाना बाहर से क्रिस्पी व अंदर से सॉफ्ट बनता है।
    • आपको बता दें, Havells के इस मॉडल में 8 प्री सेट मेन्यू दिए गए हैं यानी फ्राइंग, बेकिंग, ग्रिलिंग, रोस्टिंग और अन्य कई तरह के कुकिंग मोड के साथ खाना बनाना आसान हो जाएगा और वन-टच सुविधा के साथ स्वादिष्ट पकवान मिलेगा। 
    • बच्चों वाले घर के लिए भी यह एक सही विकल्प रहेगा क्योंकि इसमें चाइल्ड सेफ्टी लॉक दिया गया है जिसकी वजह से आप बेफिक्र होकर खाना बना सकते हैं, क्योंकि यह गलती से चालू होने से बचाता है। 

    क्यों चुनें 

    चूंकि हैवेल्स भारत का एक विश्वसनीय ब्रांड है और इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको खराबी होने पर सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है, कंपनी का तकनीशियन आपके घर आकर इसे ठीक कर देगा। वहीं, इसे लेना इसलिए भी सही रहेगा क्योंकि इसमें 2 साल की वारंटी मिलती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Havells
    • मॉडल - Prolife Crystal
    • क्षमता - 5.5 लीटर
    • कंट्रोल - टच 
    • वारंटी - 2 साल 

    खासियत 

    • ऑटो शट ऑफ 
    • नॉन-स्टिक कोटिंग 

    कमी

    • इसमें काम करते-करते रुकावट आ सकती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • PHILIPS Digital Airfryer with Touch Panel

    खास बात 

    • अगर आपके परिवार में 3 से 4 लोग रहते हैं यानि आप छोटे परिवार में रहते हैं तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि यह 4.1 लीटर की क्षमता के साथ आता है।
    • चूंकि यह PHILIPS का एयर फ्रायर डिजिटल टच स्क्रीन और 7 प्री-सेट मेन्यू के साथ आता है जिससे आप एक टच में फ़्रेंच फ्राइज, स्नैक्स, चिकन, मछली, सब्जियां और बेकिंग जैसी चीज़ें बना सकते हैं।
    • अगर आप अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं तो यह आपके लिए उपयोगी रहेगा क्योंकि यह 90% तक कम तेल में कोई भी स्वादिष्ट डिश बना सकता है।   

    क्यों चुनें 

    ऑफिस से थक के आने के आने के बाद अगर कुछ खाने का मन है तो अब गैस के पास खड़े होकर तेल के छींटे सहने की जरूरत नहीं है। बस इस एयर फ्रायर में खाना डालकर, टाइमर और प्रीसेट मेन्यू को सेट करके छोड़ सकते हैं। यह समय के अनुसार खाना को पका देगा जिससे आपका समय बचेगा और इस दौरान आप अपने अन्य काम कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - PHILIPS
    • मॉडल - HD9252/90 
    • क्षमता - 4.1 लीटर 
    • कंट्रोल - टच 
    • वारंटी - 2 साल 

    खासियत 

    • रैपिडएयर टेक्नोलॉजी
    • क्विकक्लीन

    कमी

    • इसके साथ यूजर मैनुअल इन्स्ट्रक्शन नहीं दिया गया है।
    03
  • AGARO Regency Air Fryer For Home

    खास बात 

    • 9 प्री-सेट मेन्यू के साथ आने आने वाले इस एयर फ्रायर में आप फ्रेंच फ्राइज, रोस्ट, मछली, झींगे, पिज़्ज़ा, चिकन, बेकिंग, रोटिसरी और टोस्ट बना सकते हैं। साथ ही, AGARO के इस मशीन में 3 असिस्ट कुकिंग फंक्शन भी दिया गया है जिसमें रीहीट, प्रीहीट और डीफ़्रॉस्ट मौजूद है। 
    • आपको बता दें, यह 4 सुरक्षा फीचर के साथ आता है जिसमें ओवरहीटिंग से सुरक्षा, ऑटोमैटिक शट-ऑफ, सर्किट ओवरलोड से सुरक्षा और डिशवॉशर सेफ मौजूद है। 
    • सिल्वर रंग का यह एयर फ्रायर टच-स्क्रीन डिजिटल पैनल के साथ आता है जिससे आराम से इसमें टाइमर और तापमान सेट किया जा सकता है। 

    क्यों चुनें 

    अगर आप बड़े परिवार में रहते हैं या कभी-कभी अचानक से आपके घर में अधिक मेहमान आ जाते हैं तो यह 12 लीटर की क्षमता वाला एयर फ्रायर काफी काम आएगा जिसमें एक ही बार में अधिक लोगों के लिए फ्राइज से लेकर पिज्जा, चिकन जैसी चीजें बनाई जा सकती है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - AGARO
    • मॉडल - Regency Air Fryer
    • क्षमता - 12 लीटर 
    • कंट्रोल - टच 
    • वारंटी - 2 साल  

    खासियत 

    • रोटिसरी फंक्शन
    • 360° एयर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी

    कमी

    • इसमें 1800 वाट पावर दिया गया गया है जिससे यह बिजली की खपत अधिक कर सकता है।
    04
  • INALSA Air Fryer for Home

    खास बात 

    • इसमें पारदर्शी शीशा और अंदर लाइट दी गई है, जिससे आप बिना बास्केट खोले अपना खाना बनते हुए देख सकते हैं। 
    • 1600 वाट की दमदार मोटर और 360° रैपिड एयर सर्कुलेशन की वजह से INALSA का यह एयर फ्रायर खाने को चारों तरफ से बराबर पकाता और बाहर से एकदम क्रिस्पी बना देता है। 
    • आपको बता दें, यह सिर्फ फ्राई ही नहीं करता, बल्कि आप इसमें बेक, रोस्ट, ग्रिल, रीहीट और खाने को दुबारा गर्म भी कर सकते हैं।

    क्यों चुनें 

    जिन लोगों को एयर फ्रायर इस्तेमाल करने का अनुभव नहीं है या खाना पकाना नहीं आता, उनके लिए इसमें दिए गए 8 प्रीसेट मेन्यू काफी मदद कर सकते हैं। इनकी मदद से बस एक बटन दबाकर चिकन से लेकर मछली, मफेन, फ्राइज, सब्जियां, केक आदि आराम से बनाया जा सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - INALSA 
    • मॉडल - Tasty fry DW5.5
    • क्षमता - 5.5 लीटर 
    • कंट्रोल - टच कंट्रोल 
    • वारंटी - 1 साल 

    खासियत 

    • डिजिटल डिस्प्ले 
    • स्मार्ट एयरक्रिस्प टेक्नोलॉजी

    कमी

    • इसका पावर कॉर्ड थोड़ा छोटा हो सकता है इसलिए इसे आपको सॉकेट के पास ही रखना होगा।
    05

जानें आपके लिए कौन-सा प्रीसेट वाला एयर फ्रायर रहेगा सही 

ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य बातों को नीचे तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से एक बढ़िया एयर फ्रायर लिया जा सकता है - 

ब्रांड व मॉडल 

प्रीसेट मेन्यू की संख्या 

क्षमता 

Haier Air Fryer 5 Litre Manual Control - HAF-M503I

10 

5 लीटर 

Havells Prolife Crystal Digital Air Fryer 5.5L, 1500W

5.5 लीटर 

PHILIPS Digital Airfryer with Touch Panel

4.1 लीटर 

AGARO Regency Air Fryer For Home

12 लीटर 

INALSA Air Fryer for Home - Tasty fry DW5.5

5.5 लीटर 

इन्हें भी पढ़ें 

हाउस ऑफ एप्लाइंसेस की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • प्रीसेट मेन्यू वाला एयर फ्रायर क्या होता है?
    प्रीसेट मेन्यू वाला एयर फ्रायर एक स्मार्ट किचन उपकरण है, जिसमें अलग-अलग व्यंजनों के लिए पहले से तय तापमान और समय सेट किए गए होते हैं। आपको केवल अपनी पसंद का मेन्यू चुनना होता है और एयर फ्रायर अपने आप सही सेटिंग पर खाना पकाना शुरू कर देता है।
  • प्रीसेट मेन्यू का क्या फायदा है?
    प्रीसेट मेन्यू की मदद से खाना बनाना आसान और तेज हो जाता है। हर बार तापमान और टाइमर को अलग से सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे नए लोग भी आसानी से स्वादिष्ट भोजन तैयार कर सकते हैं।
  • क्या प्रीसेट मेन्यू के बावजूद तापमान और समय बदला जा सकता है?
    अधिकांश एयर फ्रायर में प्रीसेट मोड के साथ-साथ तापमान और समय को अपनी जरूरत के अनुसार मैन्युअली भी बदला जा सकता है। इससे आप अपनी पसंद के अनुसार खाना तैयार कर सकते हैं।
  • एयर फ्रायर में कौन-कौन से प्रीसेट मेन्यू मिलते हैं?
    अधिकांश एयर फ्रायर में फ्रेंच फ्राइज, चिकन, फिश, पिज़्ज़ा, सब्ज़ियां, केक, स्नैक्स और रीहीट जैसे कई प्रीसेट विकल्प दिए जाते हैं। अलग-अलग मॉडल में इनकी संख्या अलग हो सकती है।

Loading...

Loading...