क्या आपका पूरा परिवार हर दिन गंदे कपड़ों के ढेर से जूझता है और उन्हें हाथ से या अलग-अलग बैच बनाकर मशीन में धोने की मेहनत करनी पड़ती है? चिंता की बात नहीं है क्योंकि 12 किलोग्राम क्षमता वाला मॉडल इस समस्या का समाधान है जिसमें बहुत से कपड़ों को अच्छी तरह से धोया-सुखाया जा सकता है। यह वॉशिंग मशीन तरह-तरह के वॉश प्रोग्राम के साथ कॉटन, मिश्रित, नाज़ुक और भारी जैसे कई प्रकार की लॉन्ड्री को साफ करती है। इस क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के अधिकांश मॉडल में हीटर भी होता है जिसकी सहायता से टब में ही कपड़ों को गर्म पानी में धोया जा सकता है और साथ ही भाप का इस्तेमाल करके यह कपड़ों को पूरी तरह से स्वच्छ और हाइजीनिक भी बनाती है।
12 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के 5 भरोसेमंद विकल्प
12 किलोग्राम क्षमता वाली वॉशिंग मशीन के लिए Haier, आईएफबी, सैमसंग, बॉश, और LG जैसे ब्रांड के पास काफी अच्छे विकल्प देखने मिलते हैं। इन पांच विकल्पों में से किसी का भी चुना अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच का अंतर आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
मोटर स्पीड व वॉश प्रोग्राम |
खासियत |
|
Haier 12Kg, 5 Star, WiFi Fully Automatic Front Load Washer (EFL120-DM14IEIS8U1) |
1400 RPM मोटर व 15 वॉश प्रोग्राम |
ड्यूअल स्प्रे |
|
IFB 12 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine with Inbuilt Heater(TL121RB2SID) |
720 RPM व 13 वॉश प्रोग्राम |
एक्टिव मिक्स |
|
Samsung 12 kg, 5 star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG6B24ASTL) |
1400 RPM मोटर व 23 वॉश प्रोग्राम |
AI ईकोबबल |
|
1400 RPM मोटर व 14 वॉश प्रोग्राम |
AI एक्टिव वॉटर प्लस |
|
|
1400 RPM मोटर व 14 वॉश प्रोग्राम |
AI डायरेक्ट ड्राइव |
1. Haier 12Kg, 5 Star, AI Smart Wash Fully Automatic Front Load Washer (EFL120-DM14IEIS8U1 | Dark Jade Silver)
प्रमुख सुविधाएं
- यह 12 किलोग्राम क्षमता वाली फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
- इसमें तरह-तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए कॉटन, सिंथेटिक्स, मिक्स, एलर्जन और बेबी केयर जैसे वॉश प्रोग्राम मौजूद हैं।
- यह वॉशिंग मशीन 1400 RPM मोटर से लैस है, जिसकी स्पीड को कम करने की सुविधा भी मिलती है।
आपके संयुक्त परिवार के लिए अच्छी पसंद क्यों है?
- यह वॉशिंग मशीन बिल्ट इन-हीटर के साथ आती है जिसकी मदद से कपड़ों को गर्म पानी में धोने का काम आसान बन जाता है। इसी के साथ यह स्टीम का इस्तेमाल करके कपड़ों पर लगे अलग-अलग तरह के दाग-धब्बों को पूरी तरह से हटा देती है और उन्हें हाथ से घिसने की जरूरत नहीं होती है।
- इस स्मार्ट वॉशिंग मशीन की ड्यूअल स्प्रे सुविधा कपड़ों पर जमा डिटर्जेंट के कणों को पूरी तरह से हटा देती है और वे कपड़ों पर चिपके नहीं रहते हैं। इस वजह से बेहतर सफाई सुनिश्चित होती है।
- इसकी रिफ्रेश सुविधा का इस्तेमाल करके कपड़ों से आने वाली बदबू को हटाया जा सकता है और साथ ही यह उन पर पड़ी सिलवटों को भी कम करती है, जिससे उन्हें प्रेस करना आसान बन जाता है।
MRP: ₹59,000 | मौजूदा कीमत: ₹46,990 (16 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- कंट्रोल- टच
खासियतें
- वोल्टेज प्रोटेक्शन
- डिले टाइमर
- डायरेक्ट मोशन मोटर
कमी
- इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
2. IFB 12 Kg 5 Star AI Powered Deepclean® Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL121RB2SID)
प्रमुख सुविधाएं
- इन-बिल्ट हीटर के साथ आने वाली यह वॉशिंग मशीन IFB ब्रांड की है जो इको इन्वर्टर मोटर का इस्तेमाल करके 40% तक ऊर्जा की बचत करती है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
- यह वॉशिंग मशीन 720 RPM स्पीड वाली मोटर से लैस है जो कपड़ों में जमा पानी को कम समय में अच्छी तरह से हटाती है और वे जल्दी सूख जाते हैं।
- इसकी एक्वा एनर्जी सुविधा कठोर क्वालिटी के पानी को ट्रीट करके उसे कपड़े धोने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाती है और यह कम पानी के दबाव में भी अच्छी तरह से काम करती है।
आपके संयुक्त परिवार के लिए अच्छी पसंद क्यों है?
- AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह वॉशिंग मशीन खुद ही कपड़ों के प्रकार और वजन के अनुसार उन्हें सही तरह से धोने का काम करती है। इस वजह से न सिर्फ कपड़ों की बेहतर सफाई होती है, बल्कि पानी व डिटर्जेंट की भी बचत होती है।
- इस IFB Washing Machine के टब में पानी व डिटर्जेंट काफी अच्छी तरह से मिक्स होकर कपड़ों में अंदर तक प्रवेश करते हैं, जिससे वे अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं और उनकी चमक भी फीकी नहीं होती है।
- इसका खास डिजाइन वाला ड्रम कपड़ों को नाजुकता से साफ करता है, जिस वजह से कपड़े फटते नहीं और नए कपड़ों को भी इसमें बिना किसी परेशानी के धोया जा सकता है।
MRP: ₹48,990 | मौजूदा कीमत: ₹34,500 (16 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- मोटर स्पीड- 720 RPM
- वोल्टेज- 240 Volts
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
खासियतें
- लिंट फिल्टर
- ट्राईएडिक पल्सेटर
- एक्वा एनर्जी
कमी
- लीकेज की समस्या।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ
3. Samsung 12 kg, 5star, Digital Inverter, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (WW12DG6B24ASTL, Navy)
प्रमुख सुविधाएं
- इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में एक्टिववियर, बेबी केयर, बेडिंग, डेलिकेट्स और हाइजीन स्टीम जैसे 23 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन डिजिटल इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके ऊर्जा की बचत करती है और इसकी मोटर स्पीड 1400 RPM है।
- इसकी ड्रम क्लीन सुविधा टब में जमा गंदगी को 99.9% तक हटाते हुए दुर्गंध और बैक्टीरिया को भी खत्म करती है।
आपके संयुक्त परिवार के लिए अच्छी पसंद क्यों है?
- ऐसा जरूरी तो नहीं है कि बड़े परिवार में रोज ज्यादा कपड़े धोने हों। ऐसे में कम कपड़ों के लिए इसे पूरी क्षमता पर चलाने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह मात्र 39 मिनट में उन्हें अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करती है।
- यह Samsung वॉशिंग मशीन अपने खास डिज़ाइन वाले ड्रम में कपड़ों को वैसे ही साफ करती है जैसे उन्हें हाथ से धोया गया हो। उनकी क्वालिटी का ध्यान रखते हुए यह हर तरह के दाग-धब्बों को हटा देती है।
- हीटर वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़े सिर्फ साफ नहीं होते हैं, बल्कि स्वच्छ भी होते हैं और उनपर जमे कीटाणु और बैक्टीरिया हट जाते हैं।
MRP: ₹60,990 | मौजूदा कीमत: ₹45,790 (16 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- अधिकतम मोटर स्पीड- 1400 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 23
खासियतें
- AI एनर्जी मोड
- वाईफाई कनेक्टिविटी
- बिल्ट-इन हीटर
कमी
- ज्यादा कंपन।
4. Bosch 12 kg (washer), 7 kg (Dryer) 5 Star Front Load Fully Automatic Washer Dryer Machine (WNA2740RIN)
प्रमुख सुविधाएं
- इस बॉश 12 किलोग्राम वॉशिंग मशीन में 7 किलोग्राम का वॉशर मौजूद है जिसकी मदद से बड़े परिवारों के कपड़े धोने व सुखाने का काम सुविधाजनक बनता है।
- यह वॉशिंग मशीन एंटी-टैंगल सुविधा से लैस है जिस वजह से धुलाई के दौरान टब में कपड़े आपस में उलझते नहीं हैं।
- एंटी-रोडेंट सुविधा मोटर और अन्य पुर्जों को चूहों से सुरक्षित रखते हुए मशीन को टिकाऊ बनाती है।
आपके संयुक्त परिवार के लिए अच्छी पसंद क्यों है?
- चाहे कपड़ों पर तेल का दाग लगा हो, बच्चा खेलते समय कीचड़ में गिर गया हो या गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से शर्ट की कॉलर पर मैल जमा हो गया हो; यह Bosch वॉशिंग मशीन हर तरह की गंदगी को साफ करते हुए उन्हें चमकदार बनाती है।
- नाजुक कपड़ों को धोते समय इसकी मोटर स्पीड को कम करने की भी सुविधा मिलती है, जिसके कारण उनकी गुणवत्ता खराब नहीं होती है और वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं।
- यह बॉश फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन समय की भी बचत करती है और ज्यादा कपड़े भी आसानी से 1 घंटे तक में साफ हो जाते हैं। इसका सीधा असर ऊर्जा की खपत पर भी पड़ता है।
MRP: ₹1,00,990 | मौजूदा कीमत: ₹67,876 (16 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- ब्रांड- Bosch
- कंट्रोल- नॉब
- मोटर स्पीड- 1400 RPM
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
खासियतें
- बिल्ट-इन हीटर
- 14 वॉश प्रोग्राम
- हार्ड वॉटर वॉश
कमी
- खराब कंपनी सर्विस।
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।
5. LG 12 Kg, 5 Star Fully Automatic Front-Loading Washing Machine (FHP1412Z5O)
प्रमुख सुविधाएं
- यह एलजी की 12 किलोग्राम क्षमता वाली फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन है जो डायरेक्ट ड्राइव मोटर का इस्तेमाल करके कपड़ों को चमकाती है और साथ ही यह ऊर्जा कुशलता के साथ काम करते हुए बिजली के बिल को भी कंट्रोल में रखती है।
- इसकी खासियत है कि इसमें Wi-Fi कनेक्टिविटी भी दी गई है जिस वजह से इसे स्मार्टफोन से भी आसानी से नियंत्रित कर सकते हैं।
- इसके अलग-अलग वॉश प्रोग्राम में कॉटन, कॉटन+, मिक्स फैब्रिक, ईजी केयर और साइलेंट वॉश समेत कुल 14 विकल्प मिलते हैं।
आपके संयुक्त परिवार के लिए अच्छी पसंद क्यों है?
- भले ही यह वॉशिंग मशीन बड़ी मात्रा में कपड़े धोती है, लेकिन उनके रंग व चमक खराब होने की चिंता नहीं रहती है। इससे वे लंबे समय तक नए जैसे बने रहते हैं और साथ ही पूरी तरह से साफ भी हो जाते हैं।
- इसमें गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए अलग से गीजर का कनेक्शन नहीं देना होता है और इसके टब में ही पानी गर्म हो जाता है। इस सुविधा की वजह से हाथ से की जाने वाली मेहनत बचती है।
- जाहिर सी बात है कि अगर परिवार बड़ा है तो उसमें बच्चे भी होंगे ही और उनकी सुरक्षा के लिहाज से इस LG Washing Machine में चाइल्ड लॉक दिया गया है। इसकी मदद से मशीन के कंट्रोल पैनल और दरवाजे को लॉक करके किसी भी तरह के हादसे की संभावना को कम किया जा सकता है।
MRP: ₹50,890 | मौजूदा कीमत: ₹47,489 (16 सितंबर 2026 को)
स्पेसिफकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 12 किलोग्राम
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 14
- कंट्रोल- नॉब व टच
खासियतें
- स्टेनलेस स्टील ड्रम
- स्टीम टेक्नोलॉजी
- स्मार्ट डायग्नोसिस
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
