मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है और अब ठंडे पानी से नहाने में थोड़ी परेशानी कई लोगों को हो रही है। ऐसे में हर घर को एक अच्छे वॉटर हीटर की ज़रूरत होती है जो पानी को सही तरह से गर्म करने का काम करता है। जब भी बात आती है एक ऐसे विकल्प का चयन करने की जो बिजली की बचत करते हुए सही ढंग से गर्म करे तो 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले वॉटर हीटर हर घर के लिए एक उपयुक्त विकल्प माने जाते हैं। इनमें ऑटो शट-ऑफ टेक्नोलॉजी मिलती है, जो पानी गर्म होने के बाद बिजली की सप्लाई को रोक देती है ताकि ऊर्जा की बर्बादी न हो। वहीं, गर्मी को देर तक बनाए रखने की क्षमता की वजह से पानी भी देर तक गर्म रहता है और बार-बार गीजर को ऑन करने की जरूरत नहीं होती है।
जब बाथरूम में लगेगा ऊर्जा कुशल Water Heater, तो बिजली की बचत के साथ मिलेगा गर्म पानी!
5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले वॉटर हीटर न सिर्फ पानी को अच्छी तरह से गर्म करने का काम करते हैं, बल्कि बिजली की भी बचत करते हैं। इनकी फास्ट हीटिंग टेक्नोलॉजी पानी को तेजी से हीट करती है जिसके कारण गीजर को लंबे समय तक चालू नहीं रखना पड़ता है। वहीं, ऑटो शट-ऑफ सुविधा पावर सप्लाई को अपने आप बंद कर देती है जिससे बिजली की बर्बादी नहीं होती।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Orient Electric Enamour Classic Pro Geyser
यह वॉटर हीटर व्हर्लफ्लो टेक्नोलॉजी के साथ गर्म और ठंडे पानी को मिक्स होने से रोकता है। इस वजह से 20% तक ज्यादा गर्म पानी मिलता है और बार-बार गीजर ऑन करने की जरूरत नहीं होती है। यह Orient Electric वॉटर हीटर 10% तक बेहतर हीट रिटेंशन वाला है, जिस कारण गीजर ऑफ होने पर भी पानी देर तक गर्म रहता है और हर समय गर्म पानी की सप्लाई जारी रहती है। 25 लीटर तक की क्षमता के कारण इसमें 4-5 लोगों के इस्तेमाल के लिए आसानी से गर्म पानी स्टोर किया जा सकता है, जिससे सुबह जल्दी सभी को नहाने के लिए पानी मिल जाता है। इसी के साथ शॉकप्रूफ डिजाइन की वजह से करंट लगने का खतरा नहीं रहता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Orient Electric
- क्षमता- 25 लीटर
- हीट आउटपुट- 2000 Watts
- वोल्टेज- 240 Volts
- मैक्सिमम प्रेशर- 8 बार
खासियतें
- स्प्लैशप्रूफ
- PUF इंसुलेशन
- कॉपर हीटिंग एलिमेंट
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
Haier Aqualis Storage Water Geyser
फास्ट हीटिंग सुविधा वाले इस Haier वॉटर हीटर में पानी तेजी से गर्म होता है जिसके चते नहाने के लिए देर तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होती है। यह अपनी पेटेंटेड शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी के साथ नहाते समय करंट लगने के खतरे को खत्म करता है, जिस वजह से पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। 8 बार प्रेशर सुविधा की वजह से इस Water Geyser को आसानी से ऊंची इमारतों में भी लगा सकते हैं। 10 लीटर क्षमता वाला यह मॉडल मीडियम साइज के परिवार के लिए सही पसंद है। सबसे अच्छी बात है कि हार्ड वॉटर भी इसमें अच्छी तरह से गर्म हो जाता है और इसके हीटिंग एलिमेंट की क्वालिटी खराब होने की समस्या नहीं आती है। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग इसकी ऊर्जी कुशलता को दर्शाती है और लगातार इस्तेमाल के बावजूद लंबे बिजली बिल की चिंता नहीं रहती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 10 लीटर
- वॉटेज- 2200 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
- अधिकतम टेंप्रेचर- 75 डिग्री सेल्सियस
खासियतें
- एंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
- MUV वॉल्व
- इनेमल कोटिंग लेयर
कमी
- क्वालिटी पैसा वसूल नहीं है।
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Havells Monza Pro 10L Storage Water Heater
इस गीजर में पानी 75 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान पर गर्म होता है जिस वजह से भीषण ठंड में भी नहाने में परेशानी नहीं आती है। 10 लीटर क्षमता वाले इस मॉडल में एकबार में 2-3 लोगों के लिए पानी गर्म हो जाता है। यह Havells Water Heater अपने मोटे PUF इंसुलेशन के साथ टैंक में पानी को देर तक सही तापमान पर बनाए रखता है, ताकि गीजर को बार-बार ऑन करना न पड़े। 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह वॉटर हीटर Mcoloy हीटिंग एलिमेंट के साथ पानी को तेजी से हीट करता है और साथ ही जडंग से भी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। लगतार इस्तेमाल के बावजूद इस वॉटर हीटर का प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है और लंबी लाइफ सुनिश्चित होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Havells
- क्षमता- 10 लीटर
- वॉटेज- 2000 Watts
- वोल्टेज- 240 Volts
- मटेरियल- मेटल
खासियतें
- 8 बार प्रेशर
- हार्ड वॉटर फ्रेंडली
- स्प्लैशप्रूफ
कमी
- इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी।
AO Smith Geyser VAS PLUS 15 Litre
बेहतरीन हीट रिटेंशन वाला यह 15 लीटर वॉटर हीटर बाथरूम में लगातार गर्म पानी की सप्लाई जारी रखता है। AO Smith का यह गीजर ABS बॉडी वाला है जिसमें आसानी से ज़ंग नहीं लगती है। इसका बढ़िया क्वालिटी वाला हीटिंग एलिमेंट हार्ड वॉटर से भी लंबे समय तक सुरक्षित रहता है। इस पर किसी तरह की गंदगी व मिनरल जमा नहीं होते हैं और पानी बिना रुकावट गर्म होता रहता है। इसमें आसानी से एक बार में 3-4 लोगों के लिए पानी हीट होता है। इसी के साथ ऑटो कट-ऑफ सुविधा, हीटिंग के बाद बिजली की सप्लाई रुक जाती है, जिससे बिजली की बर्बादी नहीं होती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- AO Smith
- क्षमता- 15 लीटर
- वॉटेज- 2000 Watts
- वोल्टेज- 230 Volts
- मैक्सिमम टेंप्रेचर- 75 डिग्री सेल्सियस
खासियतें
- 5 स्टार एनर्जी रेटिंग
- 8 बार प्रेशर
- मल्टीफंक्शन सेफ्टी वॉल्व
कमी
- शोर स्तर ज्यादा है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
V-Guard Victo Geyser 25 Litre Water Heater for Home
यह 25 लीटर क्षमता वाला वॉटर हीटर है जो बड़े परिवारों या उन लोगों के लिए सही पसंद है जिन्हें नहाने के लिए ज्यादा मात्रा में गर्म पानी की जरूरत होती है। इसकी ओवरहीट प्रोटेक्शन सुविधा पानी को जरूकत से ज्यादा गर्म नहीं होने देती है, जिससे पूरी सुरक्षा सुनिश्चित होती है। यह V Guard Water Heater टेंप्रेचर कंट्रोल नॉब से लैस है, जिसकी मदद से पानी के तापमान को जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं। वहीं, पेंजेंट-फ्री वॉटर त्वचा के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित रहता है और किसी तरह के एलर्जी या रैशेज की समस्या नहीं आती है। बढ़िया क्वालिटी वाला हीटिंग एलिमेंट पानी को तेजी से गर्म करते हुए बिजली की भी बचत करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- V-Guard
- क्षमता- 25 लीटर
- मैक्सिमम प्रेशर- 8 बार
- एनर्जी स्टार रेटिंग- 5
- हीट आउटपुट- 2 Kilowatts
खासियतें
- 5-इन-1 सेफ्टी वॉल्व
- लीकप्रूफ
- 800 हीटिंग एलिमेंट
कमी
- प्रदर्शन संबंधित परेशानी।
जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
Haier, ओरिएंट इलेक्ट्रिक, Havells, वी-गार्ड और AO Smith जैसे ब्रांड के इन वॉटर हीटर में से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।
|
मॉडल |
क्षमता |
खासियत |
|
Orient Electric Enamour Classic Pro Geyser |
25 लीटर |
व्हर्लफ्लो टेक्नोलॉजी |
|
Haier Aqualis Storage Water Geyser |
10 लीटर |
शॉकप्रूफ टेक्नोलॉजी |
|
Havells Monza Pro Storage Water Heater |
10 लीटर |
एंटी रस्ट टैंक |
|
AO Smith Geyser VAS PLUS |
15 लीटर |
सूपीरियर हीट रिटेंशन |
|
V-Guard Victo Geyser Water Heater for Home |
25 लीटर |
बिल्ट-इन सेफ शॉक मॉड्यूल |
हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही तरह-तरह के उपकरणों की जानकारी
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या एनर्जी एफिशिएंट वॉटर हीटर सामान्य गीजर से महंगे होते हैं?हां आमतौर पर एनर्जी एफिशिएंट वॉटर हीटर की शुरुआती लागत सामान्य गीजर की तुलना में थोड़ी अधिक होती है। हालांकि, वे लंबे समय में बिजली की बचत के साथ इस अतिरिक्त लागत की भरपाई कर देते हैं। किसी भी मॉडल की कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है।
- कितनी क्षमता वाला वॉटर हीटर मेरे बाथरूम के लिए सही है?वॉटर हीटर की क्षमता आपके परिवार के सदस्यों की संख्या और गर्म पानी के उपयोग पर निर्भर करती है। 1-2 सदस्यों के लिए 10-15 लीटर, 3-4 सदस्यों के लिए 25 लीटर, और 5 से अधिक सदस्यों के लिए 35 लीटर या उससे अधिक की क्षमता वाले हीटर उपयुक्त होते हैं।
- भारत में किन ब्रांड के पास अच्छे क्वालिटी वाले मॉडल मिल जाते हैं?भारत में हायर, Havells, वी गार्ड, AO Smith और ओरिएंट इलेक्ट्रिक जैसे ब्रांड के पास अच्छे विकल्प देखने को मिलते हैं। इन ब्रांड के पास एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस अलग-अलग क्षमता वाले वॉटर हीटर मिल जाते हैं।
- एनर्जी एफिशिएंट गीजर की लाइफ कितनी होती है?सही रखरखाव और उपयोग के साथ, एक अच्छी क्वालिटी वाले एनर्जी एफिशिएंट गीजर की औसत लाइफ 7-10 साल या उससे अधिक हो सकती है। नियमित सफाई और सर्विसिंग इसकी उम्र बढ़ा सकती है।
- बाथरूम के लिए स्टोरेज गीजर बेहतर होते हैं या इंस्टेंट?अगर आपको तुरंत और कम मात्रा में गर्म पानी चाहिए तो इंस्टेंट गीजर बेहतर है। वहीं, अगर आपको ज्यादा मात्रा में गर्म पानी की आवश्यकता है तो स्टोरेज गीजर बेहतर है।
Loading...
Loading...
You May Also Like
Quick Links
- Branded Geyser Under 10000
- Best 32 Inch Smart TV
- Best Air Fryers with Touch Control
- Best QLED TV Under 65000
- 40 Inch Vs 43 Inch Smart TV
- Best AI Powered Laptops
- 4K Smart TVs Under 40K
- Best i7 Laptops
- Nested Tables For Living Room
- Styling Dining Table Under 15K
- Best Xbox and PS5 for Gaming
- Lip Balms for Dry & Chapped Lips
- Biba Cotton Kurta Sets
- French Connection Watches
- Best Gym Equipments Under 1999
- Latest Anarkali Suits For Wedding
- Best Books on Mahadev
- Multani Mitti Face Pack
- Best Anti Dandruff Shampoo
- Best Portable Projectors