₹35,000-₹45,000 तक के बजट में फिट होने वाले मिड रेंज रेफ्रिजरेटर, क्षमता और प्रदर्शन के मामले में हैं जोरदार!

मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर के लिए ₹35,000-₹45,000 तक का बजट काफी अच्छा माना जाता है। इस कीमत में आपको ऊर्जा कुशल डबल डोर मॉडल देखने को मिलेंगे, जो बिना रुकावट कूलिंग करने का काम करेंगे। इनमें इन्वर्टर कनेक्टिविटी के साथ-साथ एडवांस कूलिंग तकनीकभी होती जिससे लंबी ताजगी बनी रहेगी।

₹35,000-₹45,000 तक वाले मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर
₹35,000-₹45,000 तक वाले मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर

₹35,000 से ₹45,000 तक का बजट रेफ्रिजरेटर के लिए भारत के उपभोक्ताओं के हिसाब से काफी अच्छी है। इसमें अच्छी क्षमता, आधुनिक सुविधाएं और ऊर्जा कुशलता की सही संतुलन मिलेगा। यह बजट हाई क्वालिटी डबल डोर रेफ्रिजरेटर के लिए काफी अच्छा रहेगा। इनकी आधुनिक कूलिंग टेक्नोलॉजी लंबी ताजगी बनाए रखने का काम करती है और साथ-साथ इनवर्टर कंप्रेसर बिजली की बचत करने का काम करेगा। आए दिन बिजली जाना भारत के कई क्षेत्रों में आम बात है, लेकिन इन रेफ्रिजरेटर में मिलने वाली इन्वर्टर कनेक्टिविटी लगातार कूलिंग को बनाए रखेगी। इस रेंज में 300 लीटर+ क्षमता वाले मॉडल मिल जाएंगे, जो 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक आदर्श पसंद साबित होंगे। वहीं, फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत जमने से रोकती है जिससे कूलिंग पर असर नहीं पड़ता और ऊर्जा की भी बचत होती है। 

अब एक नजर डालिए हायर, सैमसंग, एलजी, व्हर्लपूल और बॉश जैसे ब्रांड के विकल्पों पर। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 325 L 2 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    कुछ सुविधाएं जो आपके लिए होंगी काम की

    • अगर किसी पार्टी या फंक्शन के लिए आप ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां ले आते हैं तो इस डबल डोर फ्रिज का ‘वेज मोड’ काफी काम आएगा। इसके साथ तापमन सही स्तर पर सेट हो जाएगा जिस वजह से लंबी ताजगी बनी रहेगी।
    • गर्मी के दिनों में बर्फ की जरूरत हर घर में लगातार पड़ती ही है, ऐसे में इसके फ्रीजर में आप सिर्फ 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमा सकेंगे। यह सुविधा घर पर अचानक पार्टी का प्लान बनने पर भी काफी काम आएगी।
    • इसमें LED पैनल बाहर की तरफ दिया गया है जिस वजह से कन्वर्टेबल मोड, तापमान या अन्य सेटिंग्स बदलने के लिए बार-बार डोर नहीं खोलना होगा। 

    किनके लिए होगा सही?

    जिस घर में बुजुर्ग शख्स या कोई गर्भवती महिला है उनके लिए यह फ्रिज सुविधाजनक होगा। फ्रीजर वाला हिस्से नीचे की तरफ होने की वजह से उन्हें बार-बार सामान निकालने के लिए झुकना नहीं पड़ेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 325 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • डोर शेल्फ- 3

    खासियतें

    • ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर
    • बड़ी वेजिटेबल बास्केट
    • ट्विस्ट आइस मेकर

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है। 


    हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेंगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी

    01
  • Samsung 350 L, 2 Star, Convertible 5-in-1, Digital Inverter, Frost Free Double Door

    कुछ सुविधाएं जो आपके लिए होंगी काम की

    • बाहर घूमने जाने पर भी फ्रिज को ऑन करके ही जाना पड़ता है, जिससे ऊर्जा की बर्बादी होती है। हालांकि, सैमसंग के इस मॉडल में ‘वेकेशन’ मोड की सुविधा दी गई है जो इस दौरान काम आएगी। यह फ्रिज वाले हिस्से में कूलिंग को बंद करते हुए सिर्फ फ्रीजर ठंडा करेगी, जिससे आपकी अनुपस्थिती में बिजली बचेगी। 
    • चाहे आपने इस फ्रिज में जो भी चीज रखी हो दुर्गंध आने की समस्या आसानी से नहीं होगी। इसका ‘ऐक्टिव फ्रेश फिल्टर’ मीट, डेयरी और अन्य चीजों की गंध को आपस में मिलने से रोकते हुए सफाई बनाए रखेगा।
    • एक समान कूलिंग करने वाले इस रेफ्रिजरेटर का दरवाजा अगर कभी गलती से खुला रह जाता है तो आपको तुरंत फोन पर अलर्ट मिल जाएगा, ताकि उसे ठीक किया जा सके।  

    किनके लिए होगा सही?

    जो लोग एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस रेफ्रिजरेटर की तलाश में है और स्मार्ट कनेक्टिविटी व ऐप कंट्रोल को प्राथमिकता देते हैं उनके लिए यह सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद रहेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 350 लीटर
    • सालाना ऊर्जा खपत- ‎243 Kilowatt Hours 
    • वोल्टेज- 230 Volts
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खासियतें

    • पावर कूल मोड
    • 70% तक मॉइश्चर रिटेंशन
    • वाईफाई कनेक्टिविटी

    कमी

    • बॉडी पर स्क्रैच आसानी से पड़ेंगे।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Whirlpool 308 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

    कुछ सुविधाएं जो आपके लिए होंगी काम की

    • गर्मी के मौसम में सबसे पहले दूध, दही और पनीर जैसी चीजें खराब होती हैं और कई बार तो फ्रिज में रखने के बावजूद उनकी ताजगी वैसी नहीं रहती। हालांकि, इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर का खास ‘फ्रेश जोन’ डेयरी प्रोडक्ट्स को 7 दिनों तक ताजा बनाए रखने का काम करेगा।
    • अगर आपको ज्यादा दिनों तक चिकन, फिश या किसी अन्य तरह के मीट की ताजगी को बनाए रखना है तो इसमें ‘डीप फ्रीजर’ मोड दिया गया है। इसकी मदद से फ्रोजेन फूड को लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए स्टोर किया जा सकता है। 
    • ठंडा पानी स्टोर करने के लिए इसमें जगह की कमी आसानी से नहीं होगी। इसके बड़े साइज के डौर रैक में 2 लीटर वाली बोतलों को आसानी से रखा जा सकता है।

    किनके लिए होगा सही?

    जो लोग ऐसे फ्रिज की तलाश में हैं जो अलग-अलग चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखे और साथ-साथ जिसमें जगह की कमी भी न पड़े; उनके लिए यह डबल डोर मॉडल सही पसंद होगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 308 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • शेल्फ- 4
    • सालाना ऊर्जा खपत- 206 Kilowatt Hours 

    खासियतें

    • जिओलाइट टेक्नोलॉजी
    • डोर लॉक
    • 12 घंटों तक का कूलिंग रिटेंशन

    कमी

    • बर्फ जमने में समय लगेगा। 
    03
  • LG Smart Choice, 322 L, 3 Star, Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    कुछ सुविधाएं जो आपके लिए होंगी काम की

    • अगर आपके क्षेत्र में बिजली की कटौती होना आम बात है तो यह विकल्प काफी उपयोगी होगा। चीजों की ताजगी और बिना रुकावट कूलिंग के लिए इसे घर के इन्वर्टर से भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसी के साथ यह एलजी रेफ्रिजरेटर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी सुरक्षित रहेगा। 
    • इसका मल्टी एयर फ्लो हर समय एक समान तापमान बनाए रखने का काम करेगा। इसके साथ न सिर्फ चीजें ताजा बनी रहेंगी, बल्कि तेज कूलिंग भी होगी। फिर चाहे फ्रिज हो या फ्रीजर इसके हर हिस्से में रखी चीजें समय से पहले खराब नहीं होंगी।
    • इस LG रेफ्रिजरेटर में छोटी-मोटी खराबी आने पर आपको मेकैनिक को बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ सर्विस सेंटर में फोन लगाकर ऐसी समस्याओं को खुद ही ठीक किया जा सकता है।

    किनके लिए होगा सही?

    ऐसे लोगों के लिए यह मॉडल काफी अच्छा होगा जो प्रदर्शन के साथ-साथ बेहतरीन कंपनी सर्विस भी चाहते हैं। वहीं, जो लोग कूलिंग के साथ-साथ फ्रिज की हाईजीन को भी प्राथमिकता देते हैं उनके लिए यह सही पसंद रहेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 322 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • शेल्फ- 2
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71D x 60W x 164H सेंटीमीटर

    खासियतें

    • स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर
    • लोअर डोर शेल्फ
    • कन्वर्टेबल फ्रीजर

    कमी

    • डोर बास्केट आसानी से टूट सकती है। 
    04
  • Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

    कुछ सुविधाएं जो आपके लिए होंगी काम की

    • फ्रिज और फ्रीजर के अलावा इस रेफ्रिजरेटर में ऐक्स्ट्रा स्पेस दी गई है जो आपकी जरूरत के हिसाब से सेट हो जाएगी। अगर फ्रिज वाले हिस्से में जगह कम पड़ रही है तो इसमें फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं और अगर ज्यादा बर्फ जमानी है तो इसे फ्रीजर बनाया जा सकता है।
    • इसमें लगे स्मार्ट सेंसर बार-बार तापमानसेट करने की झंझट से आजादी देंगे। मौसम चाहे जैसा हो या आपने अंदर जो भी सामान रखा हो कूलिंग उस हिसाब से ऑटोमैटिक तरह से सेट हो जाएगी। 
    • अगर आपके घर में चूहे आए दिन परेशान करते रहते हैं तो इस Bosch रेफ्रिजरेटरे के कंप्रेसर और अन्य पुर्जों को रैट मेश सुरक्षित रखेगा।

    किनके लिए होगा सही?

    जिन घरों में फ्रिज में जगह की कमी अक्सर पड़ जाती है और जो लोग फल-सब्जियों के जल्दी खराब होने से परेशान हो चुके हैं; तो इस मॉडल का चयन किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 302 लीटर
    • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
    • शेल्फ- 6
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 68D x 67W x 175H सेंटीमीटर

    खासियतें

    • वीटाफ्रेश टेक्नोलॉजी
    • 18 घंटों तक का कूलिंग रिटेंशन
    • 8-इन-1 कन्वर्टेबल

    कमी

    • कंप्रेसर की आवाज ज्यादा है। 


    योर पिक्स पर मिलेगी गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन और अन्य कई उपयोगी प्रोडक्ट्स की जानकारी

    05

क्या है इन सभी रेफ्रिजरेटर के बीच का अंतर?

अगर आपको सही मॉडल का चयन करने के लिए ₹35,000-₹45,000 तक के बजट में फिट होने वाले इन सभी रेफ्रिजरेटर का अंतर समझना है तो यह तालिका मदद करेगी।

मॉडल

फ्रीजर की क्षमता 

खास सुविधा

Haier 325 L 2 Star Double Door Bottom Mount Refrigerator

85 लीटर

टर्बो आइसिंग

Samsung 350 L, 2 Star, Double Door

75 लीटर

ऐक्टिव फ्रेश फिल्टर

Whirlpool 308 L 3 Star Double Door Refrigerator

73 लीटर

माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी

LG Smart Choice, 322 L, 3 Star, Double Door Refrigerator

28 लीटर

स्मार्ट डायग्नॉसिस

Bosch 302L, 3 Star, MaxFlex Convert Frost Free Triple Door Refrigerator

65 लीटर

वीटाफ्रेश टेक्नोलॉजी

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज में किस तरह के रेफ्रिजरेटर मिलेंगे?
    अगर आपको इस बजट रेंज में एक अच्छे रेफ्रिजरेटर की तलाश है तो 300 लीटर+ क्षमता वाले बढ़िया डबल डोर मॉडल मिल जाएंगे। ये 300 लीटर+ क्षमता में आते हैं और स्टोरेज के लिए इनमें मजबूत क्वालिटी के शेल्फ के साथ-साथ बड़ा फ्रीजर स्पेस भी मिलेगा।
  • क्या ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज वाले रेफ्रिजरेटर का फ्रीजर कन्वर्टेबल होता है?
    हां, इस बजट रेंज में आने वाले ज्यादातर फ्रिज के फ्रीजर को आसानी से कन्वर्ट किया जा सकता है। वहीं, कुछ विकल्पों में आपको अलग-अलग कन्वर्टेबल मोड भी मिल जाएंगे, जो तरह-तरह की चीजों के हिसाब से फ्रिज व फ्रीजर की कूलिंग को सेट करेंगे।
  • भारत में किस ब्रांड के पास ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज में अच्छे रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे?
    इस बजट रेंज में आपको Haier, सैमसंग, एलजी, बॉश और व्हर्लपूल जैसे ब्रांड के पास बढ़िया रेफ्रिजरेटर मिल जाएंगे। इन सभी ब्रांड के पास हाई क्वालिटी मॉडल मिलेंगे जो अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ दमदार प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे। इसी के साथ ये ब्रांड अपने रेफ्रिजरेटर मॉडल के कंप्रेसर पर लंबी वॉरंटी भी देते हैं।
  • क्या इस रेंज वाले रेफ्रिजरेटर में इन्वर्टर कनेक्टिविटी होती है?
    हां, ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज में मिलने वाले मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर को बिजली कटौती के दौरान इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, एक सीमित वोल्टेज रेंज में ये बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से काम करेंगे।
  • क्या ₹35,000-₹45,000 तक की रेंज वाले रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
    हां, इस बजट रेंज में मिलने वाले मिड-रेंज रेफ्रिजरेटर को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है। इनमें आपको 2-3 स्टार एनर्जी रेटिंग मिलेगी जो इनकी कुशलता को दर्शाती है। वहीं, इन्वर्टर कंप्रेसर बिजली की कम खपत भी सुनिश्चित करता है।

Loading...

Loading...