ये डबल डोर Refrigerators बिना स्टेबलाइजर के संभालेंगे वोल्टेज का उतार-चढ़ाव, कूलिंग होगी बिना रुकावट

बिना रुकावट कूलिंग और कंप्रेसर की लंबी लाइफ के लिए डबल डोर रेफ्रिजरेटर में स्टेबलाइजर लगानी की झंझट से आपको आजादी मिलेगी। ये मॉडल वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को आसानी से संभालते हुए हर कोने को एक समान रूप से ठंडा करेंगे। फिर चाहे फल-सब्जियों की ताजगी को बनाए रखना हो या कम समय में बर्फ जमानी हो; हर काम इनके साथ बनेगा सुविधाजनक।

बिना स्टेबलाइजर काम करेंगे ये डबल डोर रेफ्रिजरेटर
बिना स्टेबलाइजर काम करेंगे ये डबल डोर रेफ्रिजरेटर

भारत के कई इलाकों में आज भी वोल्टेज का उतार-चढ़ाव होना आम बात है और इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है घर के उपकरणों पर। यही वजह है कि लोग अपने होम एप्लाइंसेस को स्टेबलाइजर से कनेक्ट करते हैं, लेकिन आजकल डबल डोर रेफ्रिजरेटर इस अतिरिक्त खर्चे को बचाने का काम करते हैं। जी हां! हम बात कर रहे हैं उन मॉडल की जो एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के आसानी से काम करते हैं और वोल्टेज ऊपर-नीचे होने पर कंप्रेसर पर असर नहीं पड़ता। स्टेबलाइजर फ्री संचालन वाले डबल डोर Refrigerator की लाइफ सामान्य विकल्पों की तुलना में ज्यादा होती है और ये ऊर्जा की बचत करते हुए लंबी बचत करने का भी काम करेंगे। 

हमने इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए आपके लिए चुने हैं 5 ऐसे ही डबल डोर फ्रिज जिन्हें बिना स्टेबलाइजर के आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। गहन रिसर्च, तुलना और विश्लेषण के बाद हमने Haier, Samsung, LG, Whirlpool और Bosch जैसे ब्रांड्स के अलग-अलग क्षमता वाले मॉडल का चयन किया है जो क्वालिटी और प्रदर्शन के मामले में आपको निराश नहीं करेंगे। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

    एक सीमित रेंज में बिना स्टेबलाइजर के काम करने वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 237 लीटर क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है। चीजों को स्टोर करने के लिए इस Haier डबल डोर रेफ्रिजरेटर में 3 शेल्फ दिए हैं, जो भारी चीजों का वजन भी आसानी से झेल लेंगे। 

    हमे क्यों पसंद आया यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर?

    • इसे पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है कि कम इस्तेमाल होने वाला फ्रीजर इसमें नीचे की तरफ दिया गया है। बुजुर्ग शख्स हो या गर्भवती महिला इसके साथ किसी को भी सामान निकालने के लिए झुकना नहीं पड़ेगा।
    • घर पर कोई पार्टी है या मेहमान अचानक आ गए हैं? बर्फ जमाने के लिए घंटों इंतजार करने की जरूरत ही नहीं है, आपको बस एक घंटे के अंदर जमी हुई बर्फ मिल जाएगी।
    • कभी अगर बिजली की कटौती होती है तो इस हायर डबल डोर फ्रिज के अंदर रखी चीजें खराब नहीं होंगी, क्योंकि यह ऑटोमैटिक तरह से घर के इन्वर्टर से कनेक्ट हो जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 237 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर-ऑन-बॉटम
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    खासियतें

    • 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट
    • 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड

    कमी

    • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है।


    घर में इस्तेमाल होने वाले ऐसे ही तरह-तरह के उपकरण देखने मिलेंगे हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

    01
  • Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    मीडियम साइज के परिवार के लिए यह फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद रहेगा। इसे 95V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है और इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 254 लीटर और फ्रीजर क्षमता 73 लीटर है। इंटेलिसेंस इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाती है।

    हमे क्यों पसंद आया यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर?

    • अगर किसी दिन लंबे समय के लिए बिजली चली जाती है तो इस Whirlpool रेफ्रिजरेटर की कूलिंग 12 घंटों तक बनी रहेगी और अंदर रखा सामान खराब नहीं होगा।
    • गर्मी के मौसम में ठंडे पानी के लिए लंबे समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। इसकी खास डिजाइन पानी की बोतलों को कम समय में काफी बढ़िया तरह से ठंडा करेगी।
    • इसमें फल-सब्जियां अब न तो ज्यादा पकेंगी और न ही उनमें मौजूद पोषक तत्व खराब होंगे। यह फ्रिज उनकी ताजगी को करीब 15 दिनों तक बनाकर रखेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 71.8D x 61.5W x 175.1H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 327 लीटर
    • कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन टॉप
    • शेल्फ- 5

    खासियतें

    • मजबूत कांच शेल्फ
    • इंटेली आइसमेकर

    कमी

    • इन्वर्टर कनेक्टिविटी नहीं है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    यह 256 लीटर क्षमता वाला डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी इसे काफी ऊर्जा कुशल बनाने का काम कर रही है। स्टोरेज के लिए इसमें 2 कंपार्टेमेंट, 4 शेल्फ और 1 वेजिटबल बास्केट मौजूद है। इसे 100V-300V तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं। 

    हमे क्यों पसंद आया यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर?

    • Samsung कंपनी के इस डबल डोर फ्रिज को पसंद करने की सबसे बड़ी वजह है कि यह फ्लेक्सिबल है। इसका मतलब है कि अगर कभी आप ज्यादा सामान लेकर आए गए हैं या काफी सारा खाना बच गया है तो बस फ्रीजर को फ्रिज में बदलकर आपको ऐक्स्ट्रा स्टोरेज मिल जाएगी।
    • बिजली जाने के बाद भी फ्रीजर में रखी बर्फ, आइसक्रीम या अन्य चीजों के पिघलने की चिंता करने की जरूरत नहीं है। कूल पैक उन्हें 12 घंटों तक जमाकर रखेगा।
    • फल-सब्जियां, बचा हुआ खाना या डेयरी आइटम; तरह-तरह की चीजें इसमें आसानी से खराब नहीं होंगी और उनकी ताजगी 15 दिनों तक बनी रहेगी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 65.7D x 55.5W x 163.5H सेंटीमीटर
    • फॉर्म फैक्टर- कन्वर्टेबल डबल डोर
    • ब्रांड- Samsung
    • क्षमता- 256 लीटर
    • वोल्टेज- 230 Volts

    खासियतें

    • पावर कूल व फ्रीज़
    • मूवेबल आइस मेकर

    कमी

    • बॉटल गार्ड मजबूत मटेरियल से नहीं बना है।
    03
  • Bosch 269L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    3-4 लोगों के परिवार के लिए यह फ्रॉस्ट फ्री डबल डोर रेफ्रिजरेटर सही पसंद रहेगा। इसकी क्षमता 269 लीटर है और जरूरत होने पर आप ज्यादा चीजें रखने के लिए फ्रीजर को भी फ्रिज में बदल सकते हैं। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह Bosch रेफ्रिजरेटर वैरिओ इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ ऊर्जा की बचत करेगा।

    हमे क्यों पसंद आया यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर?

    • भारत के कई क्षेत्रों में बिजली कटौती होना आम बात है और इस वजह से फ्रिज में रखी चीजें जल्दी खराब हो जाती है। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर इस समस्या को खत्म करते हुए बिजली जाने के 18 घंटे बाद तक कूलिंग को बनाए रखेगा।
    • गर्मी के मौसम में बर्फ जमाने के लिए घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बॉश रेफ्रिजरेटर करीब 50 मिनट में यह काम हो जाएगा। अब घर में पार्टी हो या मेहमान आ गए हैं पेय पदार्थों को ठंडा करने के लिए बर्फ फटा-फट जम जाएगी।
    • फिर चाहे आपने इसमें रात का बचा खाना रखा हो या सी फूड ही क्यों न स्टोर किया हो, किसी भी चीज की गंध आपस में नहीं मिलेगी और लंबी ताजगी सुनिश्चित होगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 66D x 60.5W x 168.8H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Bosch
    • क्षमता- 269 लीटर
    • कलर- शाइनी स्टील
    • शेल्फ- 3

    खासियतें

    • एडजेस्टेबल शेल्फ
    • मल्टी एयर फ्लो

    कमी

    • बॉडी पर उंगलियों के निशान आसानी से पड़ेंगे।


    उपकरणों के साथ-साथ गैजेट, फैशन और ब्यूटी समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर 

    04
  • LG 398 L, 3 Star, Convertible, Smart Inverter, Frost-Free Double Door,

    अमेजन ने बताई ये खासियतें

    यह LG ब्रांड का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी कुल क्षमता 398 लीटर है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज का स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की बचत करेगा और फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोकेगी। यह मीडियम साइज के परिवार के लिए एक सही पसंद रहेगा।

    हमे क्यों पसंद आया यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर?

    • इसे पसंद करने की सबसे बड़ी वजह वाईफाई कनेक्टिविटी है। आप चाहे ऑफिस में ही क्यों न हो इसकी कूलिंग, तापमान व अन्य सेटिंग्स पर आसानी से मोबाइल फोन की मदद से नजर रखी जा सकती है और बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलने की जरूरत नहीं है।
    • अगर कभी फ्रिज में कोई खराबी आती है तो बार-बार सर्विस सेंटर को फोन करके परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। मोबाइल ऐप्लिकेशन की मदद से खराबी का पता खुद ही लगाया जा सकता है और उस हिसाब आसानी से रिपेयरिंग कराई जा सकती है।
    • मीट या सी फूड को फ्रीजर में रखने के बाद वो अक्सर इतना जम जाता है कि उसे डीफ्रॉस्ट करने में काफी समय लगता है और कभी-कभी उनका स्वाद भी वैसा नहीं रहता। इस समस्या को यह फ्रिज खत्म करेगा क्योंकि उन्हें स्टोर करने के लिए अलग से जगह इसमें मौजूद है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 68D x 70W x 176H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- LG
    • क्षमता- 398 लीटर
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • शेल्फ- 3

    खासियतें

    • डिओड्राइजर
    • ऐक्सप्रेस फ्रीज

    कमी

    • डिस्प्ले पैनल अंदर की तरफ है। 
    05

अब जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

आपने बिना स्टेबलाइजर के काम करने वाले अलग-अलग ब्रांड के Double Door Refrigerator तो देख लिए, अब इनके बीच के अंतर को समझाने और सही मॉडल चुनने के काम को आसान बनाने के लिए हमने एक तालिका बनाई है। 

मॉडल

खासियत

किनके लिए होगा सही?

Haier 237 L 2 Star Frost Free Twin Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator

टर्बो आइसिंग

जिन्हें फ्रिज से सामान निकालते समय झुकने में असुविधा होती है।

Whirlpool 327 L 3 Star Convertible Frost Free inverter Double Door Refrigerator

12 घंटों तक का कूलिंग रिटेंशन

जो लोग फल-सब्जियों के जल्दी खराब होने से परेशान हैं।

Samsung 256 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

मल्टी फ्लो

जो चाहते हैं पूरे फ्रिज में एक जैसी कूलिंग लगातार बनी रहे।

Bosch 269L, 2 Star, Frost Free Double Door Refrigerator

रैपिड फ्रीजिंग 

अगर आपके एरिया में बिजली कटौती आम है और ऐसे फ्रिज की तलाश है जिसकी कूलिंग देर तक बनी रहे। 

LG 398 L, 3 Star, Convertible, Smart Inverter, Frost-Free Double Door, Wi-Fi Enabled Refrigerator

WiFi कनेक्टिविटी

जो फ्रिज में दुर्गंध जमा होने से परेशान रहते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्यों भारत में बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले डबल डोर फ्रिज लोकप्रिय हो रहे हैं?
    इंडिया में बिजली की समस्या काफी आम है और कई क्षेत्रों में वोल्टेज का उतार-चढ़ाव घर के उपकरणों पर बुरा असर डालता है। लेकिन, बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले रेफ्रिजरेटर इस समस्या को खत्म करने का काम करते हैं। ये ऐक्स्ट्रा खर्चे को बचाते हुए फ्रिज की लाइफ को बढ़ाते हैं और बिना रुकावट कूलिंग भी करते हैं।
  • क्या बिना स्टेबलाइजर के काम करने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
    हां, बिना स्टेबलाइजर के काम करने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर को ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है। आजकल के मॉडल में इन्वर्टर कंप्रेसर होता है जो बिजली की बचत करता है और साथ-साथ हाई एनर्जी स्टार रेटिंग भी इसी बात को दर्शाने का काम करती है।
  • अपने लिए बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर का चयन किस आधार पर करना चाहिए?
    अगर आपको एक बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले डबल डोर रेफ्रिजरेटर का चुनाव करना है तो सबसे पहले यह देखना होगा कि वो किस रेंज तक अच्छी तरह काम करेगा। इसके अलावा फ्रिज की क्षमता, एनर्जी स्टार रेटिंग, आधुनिक सुविधाओं और लंबी कंप्रेसर वॉरंटी जैसी खासियतों से लैस रहे।

Loading...

Loading...