इन फ्रेंच डोर Refrigerator में जगह की नहीं होगी कमी, खाना भी बना रहेगा तरो-ताजा!
अगर आए दिन आपके फ्रिज में सामान रखने के लिए जगह कम पड़ जाती है तो French Door रेफ्रिजरेटर इस समस्या का समाधान बनेंगे। इनमें बड़ी फ्रिज व फ्रीजर स्पेस दोनों देखने मिलेगी और साथ ही कूलिंग भी दमदार होगी। स्टाइलिश डिजाइन वाले इन फ्रिज के साथ हर किचन की शोभा दोगुना हो सकती है और ये बड़े परिवार या उन लोगों के लिए सही होंगे जो अपने रेफ्रिजरेटर में बहुत सारा सामान स्टोर करते हैं।
हर घर के किचन में एक आम समस्या यह होती है कि कितना भी बड़ा फ्रिज ले लो जगह कम ही लगती है। लेकिन आपकी इस परेशानी को हल करने का काम करेंगे फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर, जिन्हें जाना ही उनकी बेहतरीन क्षमता के लिए जाना जाता है। ये ज्यादातर 3 या 4 डोर डिजाइन वाले होते हैं जिनमें ताजा खाना रखने के साथ-साथ फ्रीजर की क्षमता भी ज्यादा होती है। संयुक्त परिवार या वे लोग जो अपने काफी सारी फल-सब्जियां, बचा हुआ खाना और अन्य चीजें स्टोर करते हैं; उनके लिए फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर एक वरदान है।
इसी कड़ी में हमने आपके लिए चुने हैं कुछ प्रीमियम क्वालिटी के फ्रेंच डोर मॉडल जो स्टोरेज, कूलिंग और ताजगी तीनों को बेहतरीन संतुलन बनाएंगे। बड़े ब्रांड्स के ये रेफ्रिजरेटर क्वालिटी के अलग-अलग पैमानों पर खरे उतरते हैं और आपके लिए भी पैसा वसूल साबित होंगे।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 520 L 3 Star Lumiere Frost Free Inverter Smart Sense AI enabled French Door Side by Side Refrigerator
अमेजन ने बताई ये खासियतें
इस फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की कुल क्षमता 520 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। 4 डोर डिजाइन वाला यह Haier साइड बाय साइड फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ ऊर्जा की बचत करेगा और शोर स्तर को भी नियंत्रित रखेगा। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी भी इसमें मौजूद है।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर?
घर पर नहीं है फिर भी आसानी से स्टोरेज व इसकी कूलिंग पर आसानी से मोबाइल ऐप की मदद से नजर रखी जा सकती है। इसे आप कहीं से भी आसानी से मॉनिटर कर पाएंगे।
इस फ्रिज में कोई भी चीज इधर-उधर बिखरी नहीं रहेगी और अलग-अलग जोन को आप जरूरत के हिसाब से व्यवस्थित करके रख पाएंगे। न तो चीजें ढूंढने में असुविधा होगी और न ही पीछे की तरफ रखे होने से चीजें खराब होंगी।
घर पर पार्टी है या किसी दिन ज्यादा खाना बन गया है? परेशान क्यों होना कम इस्तेमाल होने वाला फ्रीजर बन जाएगा फ्रिज जहां आप रख सकेंगे काफी सारी चीजें।
LG का यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिसे आसानी से स्मार्टफोन की मदद से कंट्रोल किया जा सकता है। 630 लीटर क्षमता वाला यह फ्रिज 5 लोगों या उससे बड़े परिवार के लिए सही रहेगा। डोर कूलिंग और मल्टी एयर फ्लो सुविधा ठंडक को एक ही स्तर पर बनाकर रखेगी।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर?
अंदर रखे सामान को देखने के लिए बार-बार दरवाजा खोलने की झंझट ही खत्म। बस ग्लास पैनल पर खट-खटाइए और अंदर की लाइट जल जाएगी, और बाहर से ही चीजों को देखा जा सकता है।
फिर चाहे हफ्ते भर की सब्जियां स्टोर करनी हों या अचानक कहीं घूमने का प्लान बन गया है; किसी भी चीज के खराब होने की चिंता आपको इस फ्रिज के साथ नहीं करनी है। यह खाने की तजागी को लंबे समय तक बनाए रखेगा।
फिर चाहे कांच के भारी बर्तन रखने हो, बिरयानी की हांडी रखनी हो या स्टील का बड़ा पतीला; इसके मजबूत शेल्फ ज्यादा वजन (175 किलोग्राम तक) आसानी से झेल लेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 630 लीटर
डीफ्रॉस्ट सिस्टम- ऑटो
वोल्टेज- 240 Volts
खासियतें
वॉटर व आइस डिस्पेंसर
सेल्फ डायग्नॉसिस
कमी
छोटे किचन में रखने में समस्या आएगी
ऐसे ही कई सारे उपकरणों की जानकारी के लिए करिए हाउस ऑफ एप्लांसेस का रुख
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Electrolux 541L Inverter French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator
इस फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की ताजा खाना रखने की क्षमता 398 लीटर और फ्रीजर क्षमता 143 लीटर है। Electrolux कंपनी का यह फ्रिज एक साल में करीब 408 Kilowatt Hours ऊर्जा की खपत करेगा। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 4 अलग-अलग सेक्शन मिलेंगे। इसमें आइस ट्रे भी मौजूद है।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर?
फ्रिज से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की झंझट खत्म होगी क्योंकि सब कुछ दिखेगा आंखों के सामने। फ्रिज वाली जगह ऊपर और फ्रीजर नीचे होने के चलते सुविधा काफी बढ़ेगी।
न तो फल-सब्जियों वाले सेक्शन में बचे हुए खाने की गंध आएगी और न ही मीट-मछली की गंध फल-सब्जियों को खराब करेगी। हर चीज रखने के लिए दिए अलग-अलग सेक्शन लंबी ताजगी व सफाई सुनिश्चित करेंगे।
व्यस्त होने की वजह से अगर आप पूरे हफ्ते की सब्जियां साथ ही ले आते हैं, तो उनके खराब होने की चिंता से यह आपको मुक्त करेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 78.1D x 89.6W x 172.5H सेंटीमीटर
ब्रांड- Electrolux
क्षमता- 541 लीटर
कलर- मैट डार्क ग्रे
डोर- रिवर्सेबल
खासियतें
डोर अलार्म
एडजेस्टेबल शेल्फ
कमी
कंपनी की सर्विस छोटे शहरों में उतनी अच्छी नहीं है।
03
Samsung 550 L Inverter Frost-Free French Door Refrigerator
अमेजन ने बताई ये खासियतें
यह सैमसंग फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर 550 लीटर क्षमता वाला है और डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी इसे ऊर्जा कुशल बनाने का काम कर रही है। इसकी ट्विन कूलिंग प्लस टेक्नोलॉजी पूरे फ्रिज में एक समान ठंडक करने का काम करेगी और खाने की ताजगी को भी 2 गुना अधिक समय तक बनाकर रखेगी।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर?
कभी घर में अचानक मेहमान आ गए हैं या किसी पार्टी के लिए चीजों को ठंडा करना और जमाना है तो घंटों इंतजार करने की जरूरत ही नहीं है। इसमें पानी की बोतलें काफी तेजी से ठंडी होंगी और बर्फ भी कम समय में जम जाएगी।
बच्चों द्वारा फ्रिज का दरवाजा सही तरह से बंद न करने की चिंता से हो जाइए फ्री, क्योंकि अगर डोर खुला रहेगा तो आपको अलर्ट मिलेगा। इससे बिजली की भी बचत होगी और कूलिंग पर भी असर नहीं पड़ेगा।
इसकी बॉडी को बार-बार साफ करने की भी जरूरत नहीं होगी क्योंकि इस पर उंगलियों के निशान नहीं पड़ेंगे। तो अब कभी अगर हाथ गंदे भी हैं तो बेफिक्र होकर फ्रिज का दरवाजा आप खोल पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 76.5D x 81.7W x 177.6H सेंटीमीटर
ब्रांड- Samsung
क्षमता- 550 लीटर
वोल्टेज- 220 Volts
शेल्फ- 3
खासियतें
ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट
डिओड्राइजिंग फिल्टर
कमी
शेल्फ ज्यादा चौड़े नहीं हैं।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व ब्यूटी समेत कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
04
LG 650 L, 3 Star, Smart Inverter Compressor, Convertible With Door Cooling+, Frost Free Double Door Side by Side Refrigerator
अमेजन ने बताई ये खासियतें
डोर कूलिंग+ सुविधा के साथ आने वाला यह साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर 650 लीटर क्षमता वाला है। इस LG फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और इसमें फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी दी गई है। अगर कभी इसमें कोई खराबी आती है तो स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ उसका पता आसानी से लगाया जा सकता है।
हमें क्यों पसंद आया यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर?
बच्चों द्वारा फ्रिज खोलकर छेड़-छाड़ करने की चिंता इसके साथ करने की जरूरत ही नहीं है। बस डोर को लॉक करिए और भूल जाइए। लॉक होने की वजह से बच्चे दरवाजा खोल नहीं पाएंगे और उनकी सुरक्षा बनी रहेगी।
खाने की ताजगी भी इसमें लंबे समय तक बनी रहेगी। इस फ्रिज में न तो बैक्टेरिया आसानी से पनपेंगे और न ही दुर्गंध जमा होगी।
फ्रिज में सामान रखने के लिए कभी जगह कम पड़ती है तो बस फ्रीजर को कंवर्ट करना है और आपको मिलेगी फल-सब्जियां, बचा हुआ खाना, पानी की बोतलें और डेयरी प्रोडक्ट्स रखने के लिए भरपूर स्पेस।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डायमेंशन- 73.5D x 91.3W x 179H सेंटीमीटर
ब्रांड- LG
क्षमता- 650 लीटर
वोल्टेज- 220 Volts
शेल्फ- 7
खासियतें
डोर अलार्म
ऐक्सप्रेस फ्रीज
कमी
किचन में ज्यादा जगह घेरेगा।
05
अब समझिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर
आपने दमदार स्टोरेज क्षमता वाले अलग-अलग फ्रेंच डोर Refrigerator के विकल्प देख लिए हैं, अब हमने एक तालिका बनाई है जो इनके बीच का अंतर आसानी से समझाएगी; ताकि आप एक सही मॉडल का चयन आसानी से कर पाएं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर ज्यादा स्टोरेज के लिए क्यों बेहतर होते हैं?
फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर अपनी बड़ी क्षमता, ज्यादा शेल्फ और बड़े बर्तन रखने की सुविधा के कारण ज्यादा स्टोरेज के लिए बेहतर माने जाते हैं। इनका फ्रीजर भी बड़ी क्षमता वाला होता है जिसमें जमी हुई चीजों को स्चोर करना आसान रहता है। ये एडवांस टेक्नलॉजी के साथ कूलिंग और ताजगी का सही संतुलन बनाते हैं।
क्या फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
हां जिन फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की एनर्जी स्टार रेटिंग ज्यादा होती है और जिनमें इन्वर्टर कंप्रेसर होते है उन्हें ऊर्जा कुशल कहा जा सकता है। वहीं, मल्टी डोर वाली डिजाइन की वजह से आपको अलग-अलग कंपार्टमेंट से चीजें निकालने के लिए पूरा फ्रिज खोलने की जरूरत नहीं पड़ती, इस वजह से भी ऊर्जा की बचत होती है।
एक अच्छा फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर किस बजट रेंज में मिलेगा?
किसी भी फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत ब्रांड, मॉडल व क्षमता के हिसाब से अलग-अलग होती है। आमतौर पर ये आपको ₹80,000 से लेकर ₹1,50,000 तक की रेंज में मिलेंगे। इनमें Haier के मॉडल थोड़े किफायती होते हैं और Samsung व LG जैसे ब्रांड्स के मॉडल थोड़ी प्रीमियम रेंज वाले होते हैं।