हायर ब्रांड के डबल डोर फ्रिज में आपको अलग-अलग क्षमता और ऊर्जा कुशल संचालन वाले मॉडल्स देखने मिल सकते हैं। करीब 200 लीटर+ से लेकर 400 लीटर तक की क्षमता में आने वाले ये फ्रिज मीडियम साइज के परिवार के लिए एक सही पसंद हो सकते हैं। वहीं, Haier Double Door Fridge में आपको ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी भी देखने मिलेगी, जो बिजली के बिल को कंट्रोल करते हुए कंप्रेसर से होने वाले शोर को भी नियंत्रित कर सकती है। इस ब्रांड के डबल डोर रेफ्रिजरेटर खासकर अपने बॉटम माउंट फ्रीजर डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। इनकी खासियत यह है कि फ्रीजर नीचे की तरफ होने के चलत फ्रिज से सामान निकालने के लिए झुकने की समस्या कम हो जाएगी। ये मॉडल्स उन लोगों के लिए एक सही पसंद हो सकते हैं जिनको कमर दर्द की समस्या है या जिनके घर में बुजुर्ग लोग या गर्भवती महिला है। इसके अलावा हायर के पास पारंपरिक डिजाइन वाले डबल डोर फ्रिज भी आपको देखने मिल सकते हैं। वहीं, इनमें आपको बड़ी वेजिटेबल बास्केट, मजबूत कांच से बने शेल्फ, तेज आइस मेकिंग और कन्वर्टेबल मोड्स जैसी सुविधाएं भी मिल जाएंगी। इसी कड़ी में यहां आपको हायर के ऐसे डबल डोर फ्रिज के विकल्प देखने मिल सकते हैं जिनकी कीमत ₹40,000 से कम होगी, और ये आपके लिए एक सही निवेश साबित हो सकते हैं।
Haier के पास मिलेंगे ₹40,000 से कम वाले बेहतरीन Double Door Fridge! कूलिंग और स्टोरेज का बनाएंगे सही ताल-मेल
Haier Refrigerator के डबल डोर मॉडल अपनी ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, अलग-अलग स्टोरेज क्षमता और खास बॉटम माउंट फ्रीजर डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। मजबूत कांच से बने शेल्फ, बड़ी वेजिटेबल बास्केट और फास्ट आइस मेकर आपके लिए सुविधाजनक हो सकते हैं। आइए देखते हैं इनके कुछ मॉडल्स को जो मिलेंगे ₹40,000 से कम में और इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 325L Frost Free Double Door 2 Star Refrigerator
प्रीमियम ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा के साथ आने वाला यह हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर 325 लीटर क्षमता वाला है। इसके फ्रीजर में बर्फ की परत जमने की समस्या नहीं होगी, जिस वजह से कूलिंग असरदार बनी रह सकती है और लंबी ताजगी भी सुनिश्चित होगी। इस हायर डबल डोर रेफ्रिजरेटर की एनर्जी स्टार रेटिंग 2 है और ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर इसे काफी ऊर्जा कुशल बनाने का काम करेगा। इसमें आपको 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स की सुविधा भी मिलेगी, जिन्हें आप नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वैकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज पार्टी, टर्बो, हॉलिडे, फ्रीजर, प्रिजर्व कर्ड, स्नो बेवरेज और डेजर्ट जैसे मोड्स पर सेट किया जा सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 240 लीटर और फ्रीजर क्षमता 85 लीटर है। स्टोरेज के लिए इस रेफ्रिजरेटर में आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। वहीं, मजबूत कांच से बने होने की वजह से इसके शेल्फ पर भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। बॉटम माउंट फ्रीजर डिजाइन की वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है। वहीं, बिजली जाने पर इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 325 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन बॉटम
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 230 Volts
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- शेल्फ- 3
- सालाना ऊर्जा खपत- 282 Kilowatt Hours
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
- यह 3-4 लोगों के परिवार के लिए एक सही फ्रिज हो सकता है।
- इसकी ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट किटाणुओं को पनपने से रोकेगी।
- 2x बड़ी वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं।
- इसे 220v-240v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
कमी
- इसकी कूलिंग परफॉर्मेंस कुछ अमेजन यूजर्स को पसंद नहीं आई है।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
01Haier 237L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator
इस हायर डबल डोर फ्रिज को आप आसानी से 220v-240v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें दी गई ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा कूलिंग को दमदार बनाते हुए स्टोर की गई चीजों को लंबे समय तक ताजा रख सकता है। यह एक 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला Haier Refrigerator है जो 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद हो सकता है। 237 लीटर की क्षमता वाला यह फ्रिज 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ से लैस है। इसकी ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी ऊर्जा की 50% तक बचत करने में मदद कर सकती है और शोर स्तर को भी कम करेगी। इसमें दी गई ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट फ्रिज में किटाणुओं को प्रवेश करने से रोक सकती है। इसकी खासियत यह भी है कि बिजली जाने पर इसे आसानी से घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं ईजी क्लीन बैक सुविधा कंप्रेसर को सुरक्षित रखेगी और फ्रिज के पिछले हिस्से की सफाई करने में भी आपको आसानी हो सकती है। इसी के साथ बड़ी वेजिटेबल बास्केट में आपको ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखने की सुविधा मिल जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 61.5D x 54.8W x 156H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 237 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन बॉटम
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 230 Volts
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- शेल्फ- 3
- सालाना ऊर्जा खपत- 230 Kilowatt Hours
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 171 लीटर और फ्रीजर क्षमता 66 लीटर है।
- इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ भारी चीजों को भी आसानी से संभाल सकते हैं।
- इसमें आप करीब 1 घंटे के समय में बर्फ जमा सकते हैं।
- फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने की समस्या 90% तक कम हो सकती है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स को इसकी क्वालिटी मजबूत नहीं लगी है।
02Haier 355L Frost Free Double Door 2 Star Refrigerator
यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स वाला है जिसे आप नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वैकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज पार्टी, टर्बो, हॉलिडे, फ्रीजर, प्रिजर्व कर्ड, स्नो बेवरेज और डेजर्ट जैसे मोड्स पर जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है। 355 लीटर की क्षमता वाला यह डबल डोर फ्रिज 2 स्टार एनर्जी रेटिंग के साथ आता है, जो इसकी ऊर्जा कुशलता को दर्शाती है। इसे आप 220v-240v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि फ्रीजर बॉटम माउंट डिजाइन वाला है। यह सुविधा ‘झुकना मत’ पर आधारित है जिस वजह से सामान निकालने के लिए 90% तक झुकने की समस्या कम हो सकती है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 270 लीटर और फ्रीजर क्षमता 85 लीटर है। इसके फ्रीजर में एक घंटे तक के समय में बर्फ जमाई जा सकती है, जिस वजह से पार्टी प्लान बनने पर या मेहमानों के अचानक आने पर आपको काफी सुविधा रहेगी। इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ भारी बर्तनों को भी आसानी से संभाल सकेंगे और रीसेज हैंडल इसे एक स्लीक लुक देने का काम कर रहा है। वहीं, 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही विकल्प हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 173H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 355 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फ्रीजर ऑन बॉटम
- कलर- सिल्वर
- वोल्टेज- 230 Volts
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- शेल्फ- 3
- सालाना ऊर्जा खपत- 255 Kilowatt Hours
- डोर ओरिएंटेशन- राइट
खूबियां
- इसमें स्टोरेज के लिए 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ दिए गए हैं।
- फ्रॉस फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत जमने से रोकेगी।
- इसे घर के इन्वर्टर से भी कनेक्ट करके इस्तेमाल किया जा सकता है।
- ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की 50% तक बचत कर सकता है।
कमी
- इसके शोर स्तर को कुछ अमेजन यूजर्स को ज्यादा बताया है।
03Haier 278 L 3 Star Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
ट्विन इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाला यह फ्रिज ऊर्जा कुशलता के साथ काम कर सकता है। फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस Double Door Fridge के फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमेगी, जिस कारण लंबी ताजगी सुनिश्चित हो सकती है। यह फ्रिज 5-इन-1 कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी वाला है, जिसके साथ आप इसे स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग मोड्स पर सेट कर सकेंगे। यह सुविधा खाने की ताजगी भी बनाकर रखेगी और कूलिंग स्तर को भी सही रखेगी। यह हायर फ्रिज मजबूत कांच से बने शेल्फ से लैस है, जिनकी खासियत है कि ये भारी बर्तनों का भी वजन आसानी से झेल सकेंगे। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल बास्केट और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। 278 लीटर की क्षमता वाले इस फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। वहीं, इसे आप 135v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकेंगे और यह वोल्टेज के उतार-चढ़ाव को भी आसानी से संभाल सकता है। वहीं, बर्फ के जमने के लिए आपको लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा, क्योंकि इसमें करीब 1 घंटे तक के समय में आसानी से आइस मेकिंग सुविधा दी गई है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 54.8D x 61.5W x 168.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 278 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- मून सिल्वर
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- पैटर्न- सॉलिड
- सालाना ऊर्जा खपत- 185 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 135 Volts
खूबियां
- स्पिलप्रूफ डिजाइन वाले इसके शेल्फ पर कोई चीज गिरने पर दाग आसानी से नहीं पड़ेगा।
- स्लीक डिजाइन की वजह से यह किचन में ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।
- इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 210 लीटर और फ्रीजर क्षमता 68 लीटर है।
- 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही पसंद हो सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स कंपनी की सर्विस से खुश नहीं हैं।
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
04Haier 328 L, 3 Star, Convertible 10-in-1, Triple Inverter & Fan Motor Technology, Frost Free Double Door Refrigerator
स्टाइलिश डिजाइन वाला यह डबल डोर फ्रिज 10-इन-1 कन्वर्टेबल टेक्नोलॉजी वाला है, जिसकी मदद से इसे नॉर्मल, वेज, कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट फ्रीजर, वैकेशन, पावर कूल, पावर सेविंग, सरप्राइज पार्टी, प्रिजर्व कर्ड और डेजर्ट मोड पर सेट किया जा सकता है। ऑटो डीफ्रॉस्ट सुविधा कूलिंग व लंबी ताजगी सुनिश्चित कर सकता है। यह Haier फ्रिज 328 लीटर क्षमता वाला है और इसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर वाला यह फ्रिज ऊर्जा की लंबी बचत करने में मददगार हो सकता है। इस Double Door Fridge की ताजा खाना रखने की क्षमता 254 लीटर और फ्रीजर क्षमता 74 लीटर है। स्टोरेज के लिए इसमें आपको 2 कंपार्टमेंट, 1 वेजिटेबल ड्रॉर और 3 शेल्फ मिल जाएंगे। इसे आप 160v-270v तक की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबाइलजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर कभी बिजली की कटौती होती है तो ऑटो कनेक्ट सुविधा इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट कर सकती है। वहीं, 1 Hour आइसिंग टेक्नोलॉजी बर्फ को कम समय में जमा सकती है। वहीं, 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह एक सही रेफ्रिजरेटर हो सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.5D x 62.3W x 164H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Haier
- क्षमता- 328 लीटर
- कॉन्फिग्रेशन- फुल साइज फ्रीजर ऑन टॉप
- कलर- येलो ग्रे ग्लास
- डोर- 2
- डीफ्रॉस्ट सिस्टम- फ्रॉस्ट फ्री
- पैटर्न- सॉलिड
- सालाना ऊर्जा खपत- 240 Kilowatt Hours
- वोल्टेज- 240 Volts
खूबियां
- ऐंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से इसमें किटाणु नहीं प्रवेश करेंगे।
- सामान निकालने के लिए इसके शेल्फ को आसानी से स्लाइड किया जा सकता है।
- बड़े बटॉल गार्ड में ज्यादा क्षमता वाली बोतलों को स्टोर किया जा सकता है।
- LED लाइट फ्रिज में भरपूर रोशनी देने का काम करेगी।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई खास कमी नहीं बताई है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब समझिए इन सभी मॉडल्स का अंतर
आपने ₹40,000 से कम वाले Haier डबल डोर Fridge के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझ लेते हैं।
|
मॉडल |
क्षमता |
एनर्जी स्टार रेटिंग |
कन्वर्टेबल मोड्स |
|
HEB-332GBA-P |
325 लीटर |
2 |
14-इन-1 कन्वर्टेबल |
|
HEB-242EGBA |
237 लीटर |
2 |
NA |
|
HEB-362TSA-P |
355 लीटर |
2 |
14-इन-1 कन्वर्टेबल |
|
HEF-27TMS-E |
278 लीटर |
3 |
NA |
|
HRF-3783YGG-P |
328 लीटर |
3 |
10-इन-1 कन्वर्टेबल |
नोट: यहां बताए गए फ्रिज की MRP ₹40,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹40,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या ₹40,000 से कम वाले हायर डबल डोर फ्रिज की क्वालिटी भरोसेमंद होती है?हां, ₹40,000 से कम वाले Haier डबल डोर फ्रिज अपनी बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी और आधुनिक फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। इस रेंज में आपको Triple Inverter और फास्ट कूलिंग जैसी टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बिजली बचाती हैं। इनका कंप्रेसर भरोसेमंद होता है और लंबे समय तक काम कर सकता है।
- क्या ₹40,000 से कम वाले हायर डबल डोर फ्रिज ऊर्जा कुशल होते हैं?हां, इस बजट में हायरके फ्रिज काफी ऊर्जा कुशल होते हैं। इनमें अक्सर ट्रिपल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाता है, जो लोड के अनुसार बिजली की खपत को कंट्रोल करती है। साथ ही, 2-स्टार या 3-स्टार रेटिंग वाले मॉडल सालाना बिजली बिल को कम रखने में मदद करते हैं और टिकाऊ प्रदर्शन देते हैं।
- किन लोगों के लिए ₹40,000 से कम वाले हायर डबल डोर फ्रिज सही होंगे?₹40,000 से कम के हायर डबल डोर फ्रिज मीडियम साइज के परिवार (3-5 सदस्य) के लिए बेहतरीन हो सकते हैं। अगर आप कम बजट में बड़ा फ्रीजर स्पेस और कन्वर्टिबल मोड चाहते हैं, तो यह सही विकल्प है। यह उन लोगों के लिए भी आदर्श है जो कम बिजली खपत और आधुनिक डिजाइन की तलाश में हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like