पावरफुल सक्शन वाले Robot Vacuum Cleaners के साथ हर कोने की होगी गहरी सफाई!
अगर आप अपनी समय और मेहनत दोनों बचा कर बढ़िया सफाई चाहते हैं, तो देखें रोबोट वैक्यूम क्लीनर के 5 बढ़िया मॉडल्स नीच। ये शक्तिशाली सक्शन पॉवर के साथ घर को गहराई से साफ करने में मदद करते हैं और समय की बचत करेंगे।
आजकल घर की सफाई के लिए रोबोट वैक्यूम क्लीनर एक स्मार्ट और सुविधाजनक विकल्प बन गया है। खासकर पावरफुल सक्शन वाले मॉडल फर्श पर मौजूद धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कणों को आसानी से साफ करने में मदद करते हैं। इन Robot Vacuum Cleaners की खासियत यह है कि ये बिना ज्यादा मेहनत के अपने आप घर के अलग-अलग हिस्सों में घूमकर सफाई कर सकते हैं। कुछ मॉडल्स फर्नीचर के नीचे और कोनों तक पहुंचकर उन जगहों की गंदगी भी हटाते हैं, जहां हाथ से सफाई करना थोड़ा मुश्किल होता है। रोजाना की सफाई के लिए ये समय और मेहनत दोनों बचाने में मदद करते हैं, जिससे घर को साफ रखना पहले से आसान हो सकता है।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station
क्यों चुनें?
इसे लेने से आपको बार-बार हर दिन कचरा साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इसमें 3.5 लीटर का डस्ट स्टेशन दिए गया है जिससे सफाई करने के बाद रोबोट अपने स्टेशन पर लौटकर ऑनबोर्ड डस्टबिन का कचरा खुद स्टेशन के बैग में खाली कर लेता है। साथ ही, एक बार स्टेशन का बैग भरने में हफ़्तों का समय लग जाता है जिससे हफ्तों तक आप चिंता मुक्त रह सकते हैं।
Haier के इस रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में 5000Pa की जबरदस्त सक्शन पावर दिया गया है जिससे यह घरों में फर्श पर जमने वाली बारीक धूल, बालों, खाने के टुकड़ों और कालीनों पर फंसी गंदगी को तेजी से खींचकर उसे साफ करने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - CIVIC X11 PRO
क्षमता - 0.3 लीटर
वजन - 4.5 किलोग्राम
वोल्टेज - 14.4 वोल्टेज
खासियत
लेजर नेविगेशन तकनीक
वॉइस कंट्रोल
कमी
पोंछा लगाते समय अचानक रुकने की समस्या आ सकती है।
01
ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner
क्यों चुनें?
अक्सर रोबोट वैक्यूम क्लीनर्स में 10,000 Pa की सक्शन क्षमता बहुत पावरफुल मानी जाती है। लेकिन इस ECOVACS ब्रांड के वैक्यूम क्लीनर में मौजूद यह सक्शन पॉवर फर्श की दरारों, कालीनों के अंदर छिपी बारीक धूल, पालतू जानवरों के बाल और भारी कचरे को आसानी से खींचने में मदद करता है जिससे घर साफ-सुथरा बना रहता है।
अगर आपके घर में लंबे बाल या पालतू जानवर के बाल अक्सर गिरते हैं, तो इस Vacuum Cleaner में दिए गए ज़ीरोटेंगल 2.0 टेक्नोलॉजी फीचर काफी ज्यादा काम आ सकते हैं। इसकी ब्रश डिज़ाइन ऐसी है जो बालों को ब्रश रोलर में उलझने से रोकती है, जिससे आपको बार-बार हाथ से ब्रश साफ नहीं करना पड़ेगा और एक ही बार में आराम से पूरी सफाई हो जाएगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ECOVACS
मॉडल - N30
कंट्रोल मेथड - एप
वजन - 3.85 किलोग्राम
वोल्टेज - 240 वोल्ट
खासियत
5200mAh बैटरी
स्मार्ट ऐप कंट्रोल
कमी
इसमें सेल्फ-एम्प्टींग डॉक नहीं दिया गया है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
DREAME D10 Plus Gen 2 Robot Vacuum and Mop
क्यों चुनें?
अगर आप ऑफिस में बैठे-बैठे घर की सफाई करना चाहते हैं तो यह वैक्यूम क्लीनर आपके लिए सही विकल्प हो सकता है क्योंकि dreame के इस रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर में एडवांस LiDAR लेजर तकनीक दी गई है। यह आपके घर का 3D मैप बहुत तेजी और सटीकता से तैयार करता है। जिसकी मदद से यह अंधेरे में भी दीवारों या फर्नीचर से टकराए बिना आसानी से सफाई कर सकता है और आप निश्चिंत होकर ऑफिस का काम कर सकते हैं।
अगर आपके घर में एक से ज्यादा मंजिलें हैं, तो यह अलग-अलग मंजिलों का नक्शा याद रख सकता है। इसके स्मार्टफोन ऐप से आप सफाई का शेड्यूल तय कर सकते हैं, नो-गो ज़ोन चुन सकते हैं और विशेष कमरों को साफ करने की कमान दे सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - dreame
मॉडल - D10 Plus Gen2 -2
कंट्रोल टाइप - रिमोट कंट्रोल
वजन - 7 किलोग्राम
वोल्टेज - 3.7 वोल्ट (DC)
खासियत
झाड़ू और पोछा एक साथ
90 दिनों तक सेल्फ-एम्पटींग की सुविधा
कमी
2 सेमी से अधिक ऊंची जगहों पर चढ़ते समय इसमें अटकने की समस्या आ सकती है।
03
NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping
क्यों चुनें?
7800Pa की जबरदस्त सक्शन पावर वाला यह रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर फर्श की दरारों से लेकर टाइल्स के गैप और कालीनों के अंदर छुपे हुए बारीक धूल-मिट्टी और पालतू जानवरों के बालों तक को बहुत तेजी से और आसानी से खींचने में मदद करता है जिससे घर की गहरी सफाई हो जाती है और घर में ताजगी बनी हुई रहती है।
अक्सर रोबोटिक वैक्यूम में लंबे बाल या पेट्स के बाल फंस जाते हैं जिन्हें हाथ से निकालना पड़ता है। NARWAL के इस Vacuum Cleaner For Home में SGS और TUV सर्टिफाइड एंटी-टैंगल फ्लोटिंग ब्रश दिया गया है, जिससे बाल ब्रश में उलझते नहीं हैं और सीधे डस्टबिन में चले जाते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - NARWAL
मॉडल - Freo X Plus
कंट्रोल मेथड - ऐप, वॉइस
वजन - 7 किलोग्राम
बैटरी लाइफ - 254 मिनट
खासियत
स्मार्ट 3D मैपिंग
ऑटोमैटिक मॉप लिफ्टिंग टेक्नोलॉजी
कमी
यह जिद्दी दागों को सही से साफ नहीं कर पाता है।
04
ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner
क्यों चुनें?
अगर बात करें इसे क्यों चुनना चाहिए तो बता दें, ILIFE के इस वैक्यूम क्लीनर 2-इन-1 फीचर के साथ आता है जिससे यह रोबोट एक ही समय में झाड़ू और पोंछा दोनों का काम कर सकता है। इससे आपके समय की बचत तो होगी ही, साथ में जिद्दी दाग व धूल एक साथ साफ हो सकते हैं और बिजली की बचत भी होगी।
अगर घर में बड़े-बुजुर्ग रहते हैं तो उनके लिए यह 5000Pa सक्शन पावर वाला रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर काफी मददगार साबित हो सकता है जिन्हें वे अपनी आवाज की मदद से नियंत्रित कर सकते हैं। साथ ही, इसे रिमोट की सहायता से भी चलाया जा सकता है। इसके अलावा, इसे आप ILIFEHOME स्मार्टफोन ऐप के जरिए भी कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ILIFE
मॉडल - V20
कंट्रोल मेथड - रिमोट
वजन - 3200 ग्राम
क्षमता - 300 मिलीलीटर
खासियत
कारपेट ऑटो-बूस्ट तकनीक
SoF लेज़र नेविगेशन
कमी
इसमें पोंछे के लिए छोटा वॉटर टैंक दिया गया है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा रोबोट वैक्यूम क्लीनर रहेगा बढ़िया
घर की गहराई से सफाई करना है तो ऊपर के मॉडल्स के बीच कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना यहां तालिका के माध्यम से की गई है जिससे आप अपने घर के लिए एक सही रोबोट वैक्यूम क्लीनर चुन सकते हैं -
ब्रांड व मॉडल
सक्शन पॉवर
फिल्टर टाइप
Haier X11 Pro Robotic Vacuum Cleaner with Self-Empty Station
5000Pa
कार्टरिज
ECOVACS DEEBOT N30 White 2 in 1 Robot Vacuum Cleaner & Mop
10000 Pa
एंटीबैक्टीरियल और EPA
DREAME D10 Plus Gen 2 Robot Vacuum and Mop
6,000Pa
क्लॉथ
NARWAL Freo X Plus 2-in-1 Robotic Vacuum & Mopping
7800Pa
HEPA
ILIFE V20 Robot Vacuum Cleaner with SoF Laser Navigation
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
रोबोट वैक्यूम क्लीनर में पावरफुल सक्शन क्यों जरूरी है?
पावरफुल सक्शन रोबोट वैक्यूम को फर्श पर मौजूद धूल, मिट्टी, बाल और छोटे कणों को बेहतर तरीके से खींचने में मदद करता है। अगर घर में ज्यादा धूल जमा होती है या पालतू जानवर हैं, तो मजबूत सक्शन रोजाना की सफाई को ज्यादा असरदार बना सकता है।
क्या रोबोट वैक्यूम क्लीनर गहरी सफाई कर सकता है?
अच्छे सक्शन और प्रभावी ब्रश सिस्टम वाला रोबोट वैक्यूम फर्श पर जमा धूल और गंदगी को अच्छी तरह साफ कर सकता है। हालांकि, बहुत जिद्दी दाग या लंबे समय से जमा गंदगी के लिए कभी-कभी पारंपरिक सफाई की भी जरूरत पड़ सकती है।
क्या रोबोट वैक्यूम कार्पेट और फर्श दोनों साफ कर सकता है?
कई आधुनिक रोबोट वैक्यूम हार्ड फ्लोर के साथ-साथ कार्पेट पर भी काम कर सकते हैं। कुछ मॉडल सतह के अनुसार अपनी सफाई या सक्शन पावर को एडजस्ट करते हैं, जिससे कार्पेट में फंसी धूल और बालों को हटाने में मदद मिलती है।
क्या पावरफुल सक्शन का मतलब ज्यादा शोर भी होता है?
ऐसा जरूरी नहीं। ज्यादा सक्शन वाले मॉडल में आवाज का स्तर अलग-अलग हो सकता है और यह उनके डिजाइन व मोटर पर निर्भर करता है। लेने से पहले वैक्यूम के नॉइज लेवल की जानकारी देखना बेहतर रहता है, खासकर अगर आप इसे रात या घर में लोगों की मौजूदगी के दौरान चलाना चाहते हैं।