आजकल स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरुकता के बीच लोग कम तेल या बिना तेल का खाना पसंद कर रहे हैं, जिसके लिए एयर फ्रायर एक सुविधाजनक पसंद हो सकता है। एयर फ्रायर एक छोटा काउंटरटॉप अप्लाइंस है जो एक कन्वेक्शन ओवन की तरह काम करता है। यह हीटिंग एलिमेंट और एक तेज स्पीड वाले फैन का इस्तेमाल करके भोजन को अच्छी तरह से गर्म करता है, जिससे कम तेल के भी खाने कुर-कुरापन मिल सकता है। लेकिन Air Fryer सिर्फ खाने को कम तेल में बनाने में ही मदद नहीं करता, बल्कि यह रोस्टिंग, बेकिं, ग्रिलिंग, डीहाइड्रेटिंग और ग्रिलिंग जैसे काम भी आसानी से कर सकता है। बड़े ब्रांड्स के एयर फ्रायर में आपको कई सारे ऑटो कुक मेन्यू भी देखने मिल सकते हैं जिनकी मदद से आसनी से कुकिंग की जा सकती है। तो आइए अब जानते हैं विस्तार से कि कैसे अलग-अलग तकह का खाना बनाने में एयर फ्रायर मददगार हो सकता है।
कैसे अलग-अलग तरह की कुकिंग के लिए Air Fryer को करें इस्तेमाल? जानिए तरीकों के बारे में विस्तार से
ले लिया है एक Air Fryer लेकिन समझ नहीं आ रहा कि उसे अलग-अलग तरह का खाना बनाने के लिए कैसे करें इस्तेमाल? परेशानी की नहीं है बात क्योंकि हम कर सकते हैं आपकी मदद। यहां जानिए फ्राइंग, बेकिंग, ग्रिलिंग और रीहीटिंग जैसे कामों को कैसे किया जा सकता है आसानी से।

₹4802.00
₹5995
₹7499.00
₹16999
₹6499.00
₹13995
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
बिना या कम तेल के हो सकती है फ्राइंग
एयर फ्रायर की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह बिना या काफी कम तेल का इस्तेमाल करते हुए आपको फ्राइड फूड बनाने में मदद कर सकता है। इसमें फ्रेंच फ्राइज, समोसे, पकड़ो, फ्राइड चिकन, कचौड़ी और कई तरह की डिशेज को बनाया जा सकता है। कम तेल में एयर फ्रायर का इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले एयर फ्राई फंक्शन चुनें। फ्रोजन फ्राइज या स्नैक्स के लिए, Temperature 180°C और 200°C के बीच सेट होना चाहिए। खाने को सूखने से बचाने के लिए आपको सिर्फ 1/2 से 1 चम्मच तेल का हल्का स्प्रे या ब्रश से करना होगा है। ज्यादातर चीजें 10 से 20 मिनट में पक जाती हैं। सही रंगत व कुर-कुरेपन के लिए बीच में एक बार Basket को हिलाना न भूलें। इसी के साथ पकोड़े या चिकन बनाने के लिए गीले बैटर की जगह ड्राय कोटिंग बेहतर हो सकती है।
इन एयर फ्रायर में कम तेल का इस्तेमाल करके बन सकते हैं स्वादिष्ट स्नैक्स
ऐसे ही कई अन्य तरह के घरेलु उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
बेकिंग के लिए भी एयर फ्रायर है एक अच्छी पसंद
अगर आपको घर पर ही मफिन, कुकीज, पिज्जा, कपकेक बनाने का शौक है, लिकन अवन या माइक्रोवेव में निवेश नहीं करना है तो एयर फ्रायर सही पसंद हो सकता है। इसमें छोटे बैच में आसानी से बेकिंग की जा सकती है और ये सामान्य ओवन की तुलना में जल्दी Preheat भी हो जाते हैं। इसके लिए आपको बेक फंक्शन का चयन करना होगा, जिससे फैन की स्पीड कम हो जाएगी और खाना ड्राय नहीं होगा। अगर आपके एयर फ्रायर में Baking फंक्शन नहीं है तो आप तापमान को कम करके आसानी से बेकिंग कर सकते हैं। केक को 160°C पर बेक करना सही होता है। इनमें आसानी से 12-25 मिनट में मफिन, कुकीज या छोटे केक बनाए जा सकते हैं। बेकिंग करते समय एयर-फ्रायर सेफ सिलिकॉन मोलड्स या पतले मेटल से बने टिन का इस्तेमाल करें। यह सुनिश्चित करने के लिए कि खाना ऊपर से जले न उसके लिए टिन को ऐल्यूमिनियम फॉइल से कवर कर दें।
इन एयर फ्रायर में आसानी से हो सकती है बेकिंग
ग्रिलिंग और रोस्टिंग करने में भी कर सकता है मदद
घर पर ही तंदुर जैसे स्वाद व टेक्श्चर वाली डिशेज बनाने के लिए एयर फ्रायर काफी काम आ सकता है। फिर चाहे सब्जियां हों, मीट हो, पनीर हो या कोई अन्य चीज इसका इस्तेमाल कुकिंग को आसान बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके लिए आपको एयर फ्रायर के तापमान को 180°C से लेकर 190°C तक सेट करना होगा। फ्राइंग की तुलना में थोड़ी कम आंच पर पकाने से चिकन या सब्जियां बिना जले अंदर तक पक जाती हैं। एक सामान्य रोस्ट चिकन को लगभग 45 से 50 मिनट लग सकते हैं, जबकि गाजर और आलू जैसी सब्जियों को लगभग 15 से 20 मिनट लग सकते हैं। उनपर तेल की हल्की परत लगाने से काफी अच्छा रंग आ सकता है। वहीं, पनीर टिक्का या कबाब बनाने के लिए टेंप्रेचर को 200°C-210°C तक सेट करना होगा। Grilling होने में ज्यादातर चीजों को केवल 8 से 12 मिनट लग सकते हैं। हमेशा बीच में एक बार खाने को पलट दें ताकि दोनों तरफ से स्मोकी और ग्रिल्ड टेक्सचर मिल सके।
इन एयर फ्रायर में मिल सकती है ग्रिलिंग व रोस्टिंग की सुविधा
ड्राय फ्रूट्स या चीजों को कर सकता है डीहाईड्रेट
घर पर ही तरह-तरह के स्नैक्स आइटम बनाने के लिए एयर फ्रायर को डीहाइड्रेटर की तरह इस्तेमाल करना काफी अच्छा हो सकता है। सबसे पहले आपको एयर फ्रायर में डीहाइड्रेट फंक्शन चुनना होगा, यह सेटिंग बहुत ज़रूरी है क्योंकि इसमें फैन की स्पीड और तापमान बहुत कम होता है। आमतौर पर 45°C-70°C के बीच चीजें डीहाइड्रेट हो सकती हैं। डीडिहाइड्रेट करने से धीरे-धीरे नमी निकल जाती है और पोषक तत्व बरकरार रहते हैं। फलों और सब्जियों के लिए, 55°C से 60°C का तापमान आमतौर पर सही होता है। वहीं, आप इसका उपयोग चिप्स, मेवे भूनने, मूंगलफली भूनने के लिए कर सकते हैं। इसी के साथ इसका उपयोग कसूरी मेथी या कढ़ी पत्ता को सुखकर स्टोर पर करने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, आप इन्हें अदरक-लहसुन का पाउडर बनाने के लिए सुखा सकते हैं या सूखी लाल मिर्च तैयार कर सकते हैं। इसमें 4 से 8 घंटे तक के समय में चीजें डीहाइड्रेट हो सकती हैं।
चीजों को डीहाइड्रेट करने के लिए इन एयर फ्रायर का किया जा सकता है इस्तेमाल
आसान कुकिंग के लिए प्री-सेट मेन्यू हो सकते हैं सही
एयर फ्रायर में Preset Menu पहले से प्रोग्राम किए गए ऐसे स्मार्ट बटन होते हैं जो डिशेज के लिए सही तापमान और समय को ऑटोमैटिकली सेट कर सकते हैं। भारतीय किचन के लिए यह सुविधा काफी कम आ सकती है। अगर आप पनीर टिक्का या चिकन विंग्स बनाना चाहते हैं, तो आपको बस संबंधित आइकॉन पर क्लिक करना होगा और मशीन खुद सेट कर लेती है कि उसे 180°C पर पकाना है या 200°C पर। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए मददगार है जो एयर फ्रायर का पहली बार उपयोग कर रहे हैं। इससे खाना जलने या कच्चा रहने का डर कम हो सकता है और हर बार एक जैसा कुरकुरा और सही स्वाद मिल सकता है। यह सुबह के समय में नाश्ता बनाने या अचानक आए मेहमानों के लिए स्नैक्स बनाने में मदद कर सकता है।
इन एयर फ्रायर में मिल सकती है प्री-सेट मेन्यू की सुविधा
एयर फ्रायर में कुकिंग करते समय ये टिप्स आ सकती हैं काम
- प्रीहीटिंग है जरूरी- एयर फ्रायर को इस्तेमाल करने से पहले उसे 3-5 मिनट तक 180°C पर प्रीहीट जरूर करें। इससे खाना बाहर से तुरंत कुरकुरे बनता है और अंदर से नरम रहता है।
- बहुत ज्यादा खाना न भरें- अपने एयर फ्रायर की बास्केट को ऊपर तक न भरें। एयरफ्लो के लिए जगह छोड़ना काफी जरूरी होता है। अगर आप ज्यादा मात्रा में खाना रख देंगे तो वह कुरकुरा होने के बजाय सॉगी हो जाएगा।
- हल्का सा तेल करें स्प्रे- तेल का एकदम ही इस्तेमाल न करने की बजाय कम तेल का इस्तेमाल करना सही होता है। ब्रश या स्प्रे से थोड़ा सा तेल लगाना चाहिए, जिससे खाने में गहरा रंग और असली तला हुआ स्वाद आता है।
- बास्केट को बीच में हिलाएं- कुकिंग के आधे समय के बाद बास्केट को बाहर निकाल कर खाने को अच्छे से हिला लें या खाने को पलट लें। इससे खाना हर तरफ से बराबर पक सकता है।
- गीले बैटर का इस्तेमाल न करें- किसी भी तरह का गीला बैटर एयर फ्रायर की जाली से नीचे गिर सकता है। इसके बजाय सूखी कोटिंग या गाढ़े मसाले का प्रयोग करें ताकि वह खाने पर चिपका रहे।
- सफाई है जरूरी- हर बार इस्तेमाल के बाद बास्केट और जाली को साफ करना जरूरी होता। जमा हुआ तेल या मसाले अगली बार धुआं पैदा कर सकते हैं और खाने के स्वाद को बिगाड़ सकते हैं।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किस तरह की कुकिंग के लिए एयर फ्रायर का इस्तेमाल करना चाहिए?एयर फ्रायर उन डिशेज के लिए बेहतरीन है जिन्हें आप कुरकुरा बनाना चाहते हैं, जैसे समोसे, टिक्का, फ्राइज़ या ब्रेड रोल। यह रोस्टिंग और बेकिंग के लिए भी शानदार है, जिससे आप कम तेल में चिकन या मफिन्स बना सकते हैं। इसके अलावा, बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करने के लिए यह मदद कर सकता है।
- क्या एयर फ्रायर में खाना बनाने के लिए थोड़ा सा तेल जरूरी होता है?हां, एयर फ्रायर में बेहतरीन स्वाद के लिए थोड़ा सा तेल बहुत जरूरी है। तेल की एक हल्की परत से खाना सुनहरा और कुरकुरा बनता है। बिना तेल के खाना अक्सर सूखा और बेस्वाद लग सकता है, इसलिए स्प्रे या ब्रश से कोटिंग करना एक स्मार्ट विकल्प है।
- क्या भारतीय खाना एयर फ्रायर में आसानी से बन सकता है?हां, एयर फ्रायर भारतीय खाने के लिए एक शानदार विकल्प है। आप इसमें पनीर टिक्का, समोसा, ब्रेड रोल और कबाब जैसे लोकप्रिय स्नैक्स को 80% कम तेल में बेहद कुरकुरा बना सकते हैं। यह न केवल तलने बल्कि रोस्टिंग और बेकिंग के लिए भी बेहतरीन है, जिससे घर पर स्वस्थ और स्वादिष्ट भारतीय पकवान बनाना बहुत आसान हो जाता है।
Loading...
Loading...
You May Also Like























