ये 5 कम क्षमता वाली Washing Machine अकेले रहने वाले बैचलर्स का काम करेंगी आसान, हाथों से नहीं करनी पड़ेगी मेहनत!

6-8 किलोग्राम क्षमता वाली छोटी वॉशिंग मशीन अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए काफी अच्छी पसंद होती है, जिसमें रोजाना पहने जाने वाले कपड़ों से लेकर नाजुक कपड़ों तक को आसानी से धोया जा सकता है। इसकी तेज स्पीड वाली मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाती है और साथ-साथ यह ऊर्जा की भी बचत करती है, जिससे बिजली का बिल भी कंट्रोल में रहता है।

 बैचलर्स के लिए 5 कम क्षमता वाली छोटी वॉशिंग मशीन
बैचलर्स के लिए 5 कम क्षमता वाली छोटी वॉशिंग मशीन

जो बैचलर्स अकेले रहते हैं, उनके लिए 6-8 किलोग्राम क्षमता वाली छोटी वॉशिंग मशीन काफी भरोसेमंद रहती है, जिनमें कपड़ों को अच्छी तरह से धोया-सुखाया जा सकता है। इनमें एक बार में 3-4 दिनों के कपड़े धोए जा सकते हैं और ये उन बैचलर्स के लिए भी सही रहती हैं जो एक फ्लैट में 2-3 दोस्तों के साथ रहते हैं। कम क्षमता वाली छोटी वॉशिंग मशीन में अलग-अलग वॉश प्रोग्राम भी होते हैं जिनकी मदद से रोजमर्रा के कपड़ों से लेकर नाजुक कपड़ों तक, सभी साफ हो जाते हैं और उन्हें हाथ से धोने की मेहनत नहीं करनी होती। व्यस्त होने की वजह से बैचलर्स के पास ज्यादा समय नहीं होता, ऐसे में ये वॉशिंग मशीन कम समय में कपड़ों को बेदाग बनाती हैं और कॉलेज या ऑफिस जाने से पहले इनमें कपड़ों को फटा-फट धो सकते हैं। ऊर्जा कुशल प्रदर्शन सुनिश्चित करने वाले ये मॉडल बिजली बिल को भी नियंत्रण में रखते हैं और इनकी कीमत भी काफी किफायती रहती है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier 7.5 Kg 5 star Fully Automatic Top Loading Washing Machine (HWM75-H826S6)

    • 7.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन 780 RPM मोटर से लैस है।
    • अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने और सुखाने के लिए इसमें 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह वॉशिंग मशीन ऊर्जा और पानी दोनों की बचत करती है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है सही पसंद?

    • इस वॉशिंग मशीन में हीटर दिया गया है जिसकी वजह से गर्म पानी में कपड़े धोने के लिए हाथ से मेहनत नहीं करनी पड़ती और जिद्दी दाग आसानी से टब में ही साफ हो जाते हैं। 
    • महंगे कपड़ों की क्वालिटी इस Haier टॉप लोड वॉशिंग मशीन में खराब होने की चिंता नहीं रहती और खास डिजाइन वाला ड्रम उन्हें साफ करते हुए रंग व चमक को बनाए रखता है। 
    • चाहे शर्ट की कॉलर पर जमा मैल हो या जींस पर चाय गिर गई हो, यह वॉशिंग मशीन हर तरह के दाग धब्बों को साफ करती है और 3 दिन पुराने दाग भी आसानी से निकल जाते हैं। 

    वॉरंटी- प्रोडक्ट पर 2 साल तक और मोटर पर 10 साल तक

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • क्षमता- 7.5 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 780 RPM 
    • कंट्रोल- बटन
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 57D x 55W x 101H सेंटीमीटर

    खासियतें

    • टेंप्रेचर कंट्रोल
    • रैट मेश
    • नियर जीरो प्रेशर

    कमी

    • मोटर की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
    01
  • IFB 6.5 Kg 5 Star with Deep Clean Technology, AI Powered, Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL650MG1)

    • यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 720 RPM की मोटर वाली है जिससे कपड़े कम समय में साफ होते हैं और अच्छी तरह सूखते भी हैं।
    • 6.5 किलोग्राम क्षमता वाली यह IFB Washing Machine कपड़ों से निकलने वाले धागों, रोएं और मैल को लिंट फिल्टर में जमा करती है।
    • एक्वा एनर्जी सुविधा के साथ यह हार्ड वॉटर को ट्रीट करके कपड़ों की धुलाई करती है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है सही पसंद?

    • इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने के लिए बैचलर्स को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है क्योंकि AI टेक्नोलॉजी के साथ यह अपने आप ही कपड़ों के वजन और प्रकार को समझकर सही धुलाई करने का काम करती है।
    • ऑफिस या कॉलेज जाने से पहले 2-3 कपड़ों को इस वॉशिंग मशीन में 30 मिनट में धोकर सुखा सकते हैं जिससे समय बचता है और व्यस्त दिनों में यह सुविधा काफी काम आती है।
    • कपड़ों को डिटर्जेंट वाले पानी में अलग से भिगोकर रखने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि यह काम इसके टब में हो जाता है जिससे ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती।

    वॉरंटी- प्रोडक्ट पर 4 साल तक और मोटर व स्पेयर पार्ट्स पर 10 साल तक। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 6.5 किलोग्राम
    • कलर- मेड ग्रे
    • ब्रांड- IFB
    • वोल्टेज- 220 Volts 
    • मोटर स्पीड- 720 RPM

    खासियतें

    • 7 वॉश प्रोग्राम
    • क्रीसेंट मून ड्रम
    • ऑटो टब क्लीन

    कमी

    • पानी की ज्यादा खपत। 


    ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी के लिए कीजिए हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 7 kg, 5 Star, Eco Bubble Technology, Digital Inverter Motor, Soft Closing Door, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

    • यह सैमसंग की टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी क्षमता 7 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
    • डिजिटल इन्वर्टर मोटर से लैस इस मॉडल की मोटर 700 RPM पर काम करती है जिससे कपड़े कम समय में धुल जाते हैं और अच्छी तरह सूखते हैं।
    • रैट मेश की वजह से मोटर चूहों से सुरक्षित रहती है और इसकी बॉडी में ज़ंग आसानी से नहीं लगती है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है सही पसंद?

    • इसका डायमंड ड्रम कपड़ों को न सिर्फ अच्छी तरह से साफ करता है, बल्कि उनकी बनावट या रंग जल्दी खराब होने की चिंता नहीं रहती है। इसमें नाजुक कपड़ों को भी आसानी से धो सकते हैं।
    • यह Samsung वॉशिंग मशीन पानी में डिटर्जेंट को अच्छी तरह से घोलती है, जिसकी वजह से बेहतर सफाई मिलती है और बाद में उसके कण कपड़ों पर जमा नहीं रहते।
    • इसकी तेज स्पीड वाली मोटर पानी को कपड़ों से पूरी तरह हटा देती है और उनमें नमी नहीं रहती। इसी वजह से उन्हें सूखने में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है।

    वॉरंटी- 2 साल तक की प्रोडक्ट और 10 साल तक की मोटर वॉरंटी। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • कलर- लैवेंडर ग्रे
    • ब्रांड- Samsung
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.6D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
    • वॉश प्रोग्राम- 09

    खासियतें

    • ऑटो रीस्टार्ट
    • मैजिक फिल्टर
    • ईको बबल

    कमी

    • बॉडी पर आसानी से खरोंच लग सकती है। 
    03
  • Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR)

    • अलग-अलग कपड़ों को धोने के लिए इस वॉशिंग मशीन में 12 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं और इसकी मोटर स्पीड 720 RPM है।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह Godrej वॉशिंग मशीन 2 लीटर/किलोग्राम/साइकिल पानी की खपत करती है और इसमें LED डिस्प्ले मौजूद है।
    • इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड मॉडल में पानी को तीन लेवल पर सेट कर सकते हैं और यह टच कंट्रोल की मदद से ऑपरेट होती है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है सही पसंद?

    • कई बार होता है कि मशीन में हम जरूरत से ज़्यादा या कम डिटर्जेंट डाल देते हैं, जिसकी वजह से सही धुलाई नहीं मिलती है। लेकिन यह मॉडल लोड को समझते हुए बताता है कि कितने डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना है।
    • वर्क फ्रॉम होम करते समय कपड़ों को बार-बार मशीन के पास जाकर चेक नहीं करना होता। जैसे ही वॉश साइकिल पूरी होती है, एक बजर बजता है जिससे आपको सूचना मिल जाती है।
    • जो बैचलर्स ऊंची इमारत के फ्लैट में रहते हैं, उनके लिए भी यह मॉडल काफी अच्छा है क्योंकि वहां होने वाली पानी के कम प्रेशर की समस्या के बावजूद इसका टब कम समय में भरता है।

    वॉरंटी- प्रोडक्ट पर 5 साल तक। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.5D x 56.5W x 93.2H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Godrej
    • क्षमता- 7 किलोग्राम
    • वोल्टेज- 230 Volts 
    • कंट्रोल- टच

    खासियतें

    • क्विक वॉश
    • AI पावर्ड
    • इन-बिल्ट सोक टेक्नोलॉजी

    कमी

    • ज्यादा शोर स्तर।
    04
  • Whirlpool 6 kg Magic Clean 5 Star and Digital Display Fully Automatic Top Load Washing Machine (MAGIC CLEAN 6.0 GENX GREY 5YrMW)

    • डिजिटल डिस्प्ले वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन 08 वॉश प्रोग्राम से लैस है और इसकी मोटर स्पीड 740 RPM है।
    • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल जीरो प्रेशर फिल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके पानी के कम प्रेशर में भी टब को कम समय में भरता है।
    • इसकी ड्राय टैप सेंसिंग सुविधा पानी की सप्लाई न होने या नल में कुछ फंसा होने पर आपको अलर्ट करती है।

    बैचलर्स के लिए क्यों है सही पसंद?

    • इस Whirlpool वॉशिंग मशीन के टब को अलग से साफ करने की जरूरत नहीं होती है। यह हर धुलाई के बाद ऑटोमैटिक रूप से ही टब को साफ करती है जिससे समय व मेहनत के साथ-साथ पानी भी बचता है।
    • अगर पानी की सप्लाई को लेकर आए दिन परेशानी रहती है तो इसके टब में अगली धुलाई के लिए पानी जमा कर सकते हैं, ताकि गंदे कपड़ों का ढेर न लगे।
    • हार्ड वॉटर में भी यह टॉप-लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को चमकाती है और उनकी क्वालिटी खराब होने की चिंता नहीं रहती है।

    वॉरंटी- प्रोडक्ट पर 2 साल तक और मोटर पर 5 साल तक।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 58D x 55W x 85H सेंटीमीटर
    • ब्रांड- Whirlpool
    • क्षमता- 6 किलोग्राम
    • मोटर स्पीड- 740 RPM 
    • वोल्टेज- 230 Volts 

    खासियतें

    • मैजिक लिंट फिल्टर
    • डिले वॉश
    • स्मार्ट सेंसर

    कमी

    • पाइप की क्वालिटी अच्छी नहीं है। 


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

    05

जानें इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

6-8 किलोग्राम क्षमता वाली इन 5 छोटी वॉशिंग मशीन में से किसी का भी चयन अपनी पसंद, बजट और जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने के लिए इस तालिका पर नजर डालिए।

मॉडल

वॉश प्रोग्राम व मोटर स्पीड

मुख्य खासियतें

Haier 7.5 Kg 5 star Fully Automatic Top Loading Washing Machine (HWM75-H826S6)

15 वॉश प्रोग्राम और 780 RPM मोटर

  • ओशियनस वेव ड्रम
  • नियर जीर प्रेशर
  • बिल्ट-इन हीटर

IFB 6.5 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (TL650MG1)

7 वॉश प्रोग्राम और 720 RPM मोटर

  • AI पावर्ड
  • प्री-क्लीन
  • एक्वा एनर्जी

Samsung 7 kg, 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA70BG4441YYTL)

9 वॉश प्रोग्राम और 700 RPM मोटर

  • ईको बबल
  • बबल स्टॉर्म
  • डायमंड ड्रम

Godrej Smart Choice 7 Kg 5 Star, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WTEON ALP 70 5.0 FDUN GPGR)

12 वॉश प्रोग्राम और 720 RPM मोटर

  • जीरो प्रेशर टेक्नोलॉजी
  • टर्बो 6 पल्सेटर
  • AI टेक्नोलॉजी

Whirlpool 6 kg Magic Clean 5 Star Automatic Top Load Washing (MAGIC CLEAN 6.0 GENX GREY 5YrMW)

8 वॉश प्रोग्राम और 740 RPM मोटर

  • स्मार्ट सेंसर
  • ड्राय टैप सेंसिंग
  • ऑटो टब क्लीन

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए किस क्षमता वाली छोटी वॉशिंग मशीन सही होती हैं?
    अकेले रहने वाले बैचलर्स के लिए 6-8 किलोग्राम तक क्षमता वाली वॉशिंग मशीन सही होती हैं। सीमित जगह, कम कपड़े धोने की मात्रा और सीमित बजट जैसी बातों पर ये खरा उतरती हैं। इसके अलावा, हाथ से कपड़े धोने की परेशानी से छुट्टी मिलती है और समय की भी बचत होती है।
  • किन ब्रांडों के पास इस तरह के बढ़िया क्वालिटी विकल्प मिलते हैं?
    इस तरह की वॉशिंग मशीन के लिए हायर, गोदरेज, व्हर्लपूल, सैमसंग और IFB जैसे ब्रांड काफी भरोसेमंद होते हैं। इनमें अलग-अलग तरह के वॉश प्रोग्राम, तेज स्पीड वाली मोटर, हाई एनर्जी स्टार रेटिंग और आसान कंट्रोल जैसी सुविधाएं होती हैं।
  • बैचलर्स के लिए फुली ऑटोमैटिक मॉडल को सेमी ऑटोमैटिक से बेहतर क्यों माना जाता है?
    सेमी ऑटोमैटिक मशीनें सस्ती और बिजली-पानी कम खर्च करती हैं, लेकिन उनमें कपड़ों को मैनुअली एक टब से दूसरे टब में डालना पड़ता है। वहीं, फुली ऑटोमैटिक मॉडल ज्यादा सुविधाजनक होते हैं। हालांकि, आपको किसका चयन करना है यह पूरी तरह से बजट और जरूरत पर निर्भर करता है।
  • क्या ये ऊर्जा कुशल होती हैं?
    हां, ये वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग और इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं जो ऊर्जा की बचत करते हुए बिजली बिल को कंट्रोल में रखती हैं। साथ ही इनमें पानी और डिटर्जेंट की भी ज्यादा खपत नहीं होती है।
  • ये वॉशिंग मशीन किस बजट रेंज में मिलती हैं?
    इनकी कीमत ब्रांड, मॉडल और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। इस क्षमता वाले मॉडल आमतौर पर ₹15,000 से ₹25,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाते हैं।

Loading...

Loading...