Bhabi Ji Ghar Par Hai:हम सभी जानते हैं कि 'भाभी जी घर पर हैं' टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक है। इस शो में काम करने वाले हर एक किरदार को फैंस ने बहुत पसंद किया। यही कारण है कि सालों से यह कार्यक्रम चलता आ रहा है। शो से जुड़े सामने आ रहे अपडेट के मुताबिक शुभांगी अत्रे अब फैंस को देखने के लिए नहीं मिलेंगी। आइए जानते हैं कि यह सच है।
क्या शुभांगी अत्रे 'भाभी जी घर पर हैं' शो छोड़ रही हैं?
सबसे पहले तो आप यह जान लें कि शुभांगी अत्रे शो छोड़ नहीं रही हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शुभांगी जल्द ही शो से ब्रेक लेने का प्लान बना रही हैं। यह ब्रेक थोड़ा लंबा हो सकता है। ब्रेक लेने के पीछे का कारण है शुभांगी की बेटी, जिसे छोड़ने के लिए वो यूएस जा रही हैं। शुभांगी का कहना है कि वो आगे के एपिसोड की शूटिंग करके जा रही हैं।
शुभांगी अत्रे हैं सिंगल मदर
बहुत कम लोगों को पता है कि शुभांगी अत्रे ने साल 2023 में अपने पति पीयूष अलग होने का फैसला लिया था। पीयूष और शुभांगी ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों एक दूसरे को शादी से पहले से जानते थे, लेकिन कुछ पर्सनल रीजन की वजह से कपल ने अलग होने का फैसला लिया।
शुभांगी अत्रे इंदौर से हैं और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा आपने उन्हें कस्तूरी, कुमकुम, ये रिश्ता क्या कहलाता है, और चिड़िया घर जैसे टीवी शो में भी देखा होगा।
शुभांगी अत्रे से पहले कौन निभाता था अंगूरी भाभी का किरादर
View this post on Instagram
शुभांगी अत्रे से पहले शिल्पा शिंदे अंगूरी भाभी का किरदार निभा चुकी हैं। दर्शकों ने उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया था। हालांकि, कुछ कारणों की वजह से शिल्पा ने शो को छोड़ने करने का फैसला लिया था।
इसे भी पढ़ेंःसिर्फ एक या दो साल नहीं, लंबे समय तक चले हैं ये टीवी सीरियल्स
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों