सिर्फ एक या दो साल नहीं, लंबे समय तक चले हैं ये टीवी सीरियल्स

सीरियल्स की कहानी से लेकर किरदारों तक, दर्शकों ने कुछ टीवी सीरिल्स को बेहद पसंद किया था। टीवी शो बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ने कुछ सीरियल्स इतने लंबे बनाए थे जो कई सालों तक चले हैं।

longest running indian tv serials

आपने कई तरह के टीवी सीरियल्स देखें होंगे लेकिन ऐसे भी कुछ टीवी सीरियल्स हैं जो एक या दो नहीं बल्कि कई सालों तक चले हैं। इन सीरियल्स को दर्शकों ने बेहद पस चलिए हम आपको इन सभी सीरियल्स के बारे में बताते हैं।

1)'ये रिश्ता क्या कहलाता है'

साल 2009 में शुरू हुए सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लोगों ने बहुत पसंद किया था। यह शो सालों से दर्शकों का दिल जीत रहा है। इस टीवी सीरियल की पॉपुलैरिटी भी समय के साथ-साथ खूब बढ़ती दिखी है। राजन शाही द्वारा निर्मित इस सीरियल में पहले अक्षरा और नैतिक की लव स्टोरी गई थी।(टीवी सीरियल की फेमस बहुओं से जुड़े रोचक सवाल)

इसके बाद कार्तिक और नायरा की जोड़ी को भी लोगों ने काफी पसंद किया। अब शो में आगे की कहानी को दिखाया जा रहा है। यह सीरियल साल 2009 में शुरू हुआ था और आज भी दर्शक इसे देखने बहुत पसंद करते हैं।

2) 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'

longest running indian television serials

साल 2008 में शुरू हुआ टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। जेठालाल और दयाबेन की कॉमेडी को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस शो को 10 सालों से भी ज्यादा का समय हो चुका है। अब तक कुछ किरदारों ने इस शो को अलविदा कर दिया है लेकिन फिर यह शो चॉप कॉमेडी शो में से एक है।

इसे जरूर पढ़ें: 'भाभी जी घर पर हैं' की नई अनीता भाभी के बारे में जानें

3)'कसौटी जिंदगी की'

साल 2001 में एकता कपूर ने इस शो को शुरू किया था। इस शो के किरदारों को लोगों से बहुत प्यार मिला और इस शो के लगभग 1423 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। कसौटी जिंदगी की सीरियल में बहुत सारे ऐसे आर्टिस्ट थे, जो अब तक लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं। कसौटी जिंदगी की में अनुराग और प्रेरणा को रोल को लोगों से बहुत प्यार मिला था।(इन सीरियल ने बनाई थी लोगों के दिल में खास जगह)

4) 'बालिका वधू'

साल 2008 से 2016 तक यह शो टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। राजस्थान में शुरू हुई शो की कहानी में बाल विवाह को दिखाया गया और एक बाल दुल्हन के जीवन के चारों ओर शो की कहानी को दिखाया गया है।

पहला सीजन आनंदी और जगदीश पर केंद्रित था, जो बचपन में विवाहित थे और वहीं दूसरा सीजन आनंदी की बेटी डॉ नंदिनी के जीवन को दर्शाता है।

अगर आपने भी ये सीरियल्स देखें हैं तो हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

image credit - youtube

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP