herzindagi
doordarshan rejected ramanand sagar ramayan

जानिए क्यों दूरदर्शन ने 4 बार रिजेक्ट की थी रामानंद सागर की रामायण

इस आर्टिकल में हम आपको ये बताने जा रहे हैं आखिर क्यों रामानंद&nbsp;सागर की रामायण को दूरदर्शन ने 4 बार रिजेक्ट किया और आखिर क्यों 2 साल बाद इसे प्रसारित करने की मंजूरी मिली। <br /><br />
Editorial
Updated:- 2024-05-01, 11:30 IST

रामानंद सागर की ‘रामायण’ जब भी टीवी आती थी लोग हाथ जोड़ कर बैठ जाते थे और आज के समय में भी इस धारावाहिक के जरिये हिट हुए राम, सीता और लक्षम्ण के किरदारों को लोग भगवान की तरह पूजते हैं । दूरदर्शन पर प्रसारित हुई रामानंद सागर की ‘रामायण’ हिट साबित हुई थी लेकिन क्या आपको पता है रामानंद सागर की रामायण को भी रिजेक्शन झेलना पड़ा था. इस आर्टिकल में हम आपको इसी किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं। आखिर क्यों रामानंद सागर की ‘रामायण’ को दूरदर्शन ने 4 बार रिजेक्ट किया था और किस तरह रामायण को प्रसारित करने की मंजूरी मिली।

रामानंद सागर का ड्रीम प्रोजेक्ट था रामायण 

ramayan rejected

रामायण को टीवी पर दिखाने का विचार रामानंद सागर को इसलिए आया ताकि लोग भगवान राम, कृष्ण, मां दुर्गा की कहानियों के बारे मे जान सकें । वहीं इसके बाद रामानंद सागर ने रामायण को बनाने का विचार किया। रामायण रामानंद सागर का ड्रीम प्रोजेक्ट था और वो चाहते थे दूरदर्शन पर इसका प्रसारण हो। वहीं इसके लिए रामानंद सागर दूरदर्शन के ऑफिस के चक्कर काटते रहे और ऐसा लगभग दो साल तक हुआ ।

इसे भी पढ़ें : इन सीरियल ने बनाई थी लोगों के दिल में खास जगह

इस वजह से 4 बार रिजेक्ट हुई रामायण

दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण हो इसकी अनुमति के लिए रामानंद ने ‘रामायण’ के तीन एपिसोड बनाए और दूरदर्शन के अधिकारियों के सामने पेश किए। वहीं इस समय पर रामायण के इन एपिसोड को ये कहकर रिजेक्ट कर दिया गया कि इनकी वजह से विवाद हो सकता हैं ।

दूरदर्शन की वजह से रामानंद ने फिर इन एपिसोड पर बदलाव किया और उनका काफी पैसा भी खर्च हुआ। वहीं इन एपिसोड को दिखाने के लिए रामानंद को घंटों इंतजार करना पड़ा साथ ही कई बार उन्हें जलील भी किया गया । वहीं ऐसा एक बार नहीं बल्कि 4 बार हुआ जब उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा। कई सारे रिजेक्शन और परेशानी झेलने के बाद रामानंद को रामायण बनाने और उसे प्रसारित करने का अप्रूवल मिल गया। लेकिन आखिर में एक बड़ी परेशनी आ गयी ।

यह विडियो भी देखें

ramayan  time rejected

सरकार ने नहीं दी अनुमति 

दरअसल, जहां दूरदर्शन से रामानंद को रामायण को बनाने और उसे प्रसारित करने का अप्रूवल मिल गया तो वहीं सरकार ने अनुमति नहीं दी। वहीं इसके बाद जब अजित कुमार पांजा सूचना व प्रसारण मंत्री बने तब उन्होंने रामायम को प्रसारित करने की अनुमति मिली और इस तरह ये धारावहिक टीवी पर प्रसारित हुआ। 

 इसे भी पढ़ें :  श्वेता तिवारी से लेकर रश्मि देसाई तक छोटे परदे की वो एक्ट्रेसेस जिन्हें असल ज़िन्दगी में नहीं मिला सच्चा प्यार

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

Image Credit : Social media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।