Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:00 AM IST

Ramayan: जब दारा सिंह ने हनुमान बनकर बनाई थी हर किसी के दिल में जगह, 62 साल की उम्र में बिना कुछ खाए करते थे शूटिंग

रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। राम-सीता के रूप में अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया के अलावा, हनुमान की भूमिका में दारा सिंह ने भी सभी का दिल जीता था। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-01-23, 17:43 IST
ramanand sagar ramayan dara singh as hanuman

Ramayan: दूरदर्शन पर 1987 में आई रामायण में श्रीराम का किरदार अरुण गोविल ने और माता सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। ये दोनों ही राम-सीता के रूप में इतने प्रसिध्द हुए कि आज तक हर दिल में कहीं न कहीं ये दोनों राम-सीता की छवि में विराजते हैं। वैसे, इस रामायण में सिर्फ राम-सीता ही नहीं, बल्कि लक्ष्मण, रावण और बाकी रोल निभाने वाले कलाकार भी कम पॉपुलर नहीं हुए थे। रामानंद सागर की रामायण में दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था। राम-सीता के रूप में अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया के अलावा, हनुमान की भूमिका में दारा सिंह ने भी सभी का दिल जीता था। दारा सिंह पहले ये रोल नहीं निभाना चाहते थे लेकिन बाद में निभाया तो इस तरह निभाया कि हर किसी के दिल में जगह बनाई। चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

दारा सिंह को ऐसे मिला था रामानंद सागर की रामायण में हनुमान का रोल

hanuman in ramayan

दारा सिंह को जब यह रोल ऑफर हुआ था, उस वक्त उनकी उम्र लगभग 62 साल की थी। उन्होंने एक बातचीत के दौरान बताया था कि वह इस रोल को नहीं करना चाहते थे। उन्होंने रामानंद सागर से कहा भी था कि इस उम्र में यह उछल-कूद वाला रोल उनसे नहीं हो पाएगा। लेकिन रामानंद सागर ने कहा कि सब हो जाएगा। अब मेकअप भी आसान हो गया है। यह रोल मुझे आपसे ही करवाना है। रामानंद सागर की बात के आगे दारा सिंह झुक गए और फिर इस रोल से वह इतना पॉपुलर हुए जितना उन्होंने भी नहीं सोचा था।

घंटों तक बिना कुछ खाए करते थे शूटिंग

रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शो में हनुमान का रोल करने वाले एक्टर दारा सिंह घंटों तक कुछ नहीं खाते थे। बार-बार मास्क उतारने में होने वाली परेशानी की वजह से वह दूध, पानी, शर्बत या फिर ड्राई फ्रूट से ही गुजारा करते थे। उस वक्त मेकअप और वीएफएक्स से जुड़ी इतनी सुविधाएं नहीं थी। दारा सिंह को पूंछ लगाकर बैठने में मुश्किल होती थी। इसलिए, उनके लिए एक अलग से स्टूल बनवाया गया था।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 'सीता मां' बनकर दीपिका चिखलिया ने बनाई भारत के हर घर में जगह, ऐसे मिला था यह रोल

डब की गई थी दारा सिंह की आवाज

dara singh as hanuman

रामायण से पहले दारा सिंह फिल्म बजरंगबली में भी हनुमान बन चुके थे। इसके बाद रामायण में और फिर बी.आर.चोपड़ा की महाभारत में भी वह हनुमान बने थे। रामानंद सागर की रामयाण में उनके संवाद किसी और से डब करवाए गए थे। इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: रामानंद सागर की 'रामायण' ने सालों पहले इस तरह बनाई थी लोगों के दिलों में जगह, 65 करोड़ लोगों ने देखा था पहला एपिसोड

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।