Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: रामानंद सागर की 'रामायण' ने सालों पहले इस तरह बनाई थी लोगों के दिलों में जगह, 65 करोड़ लोगों ने देखा था पहला एपिसोड

1987 में दूरदर्शन पर आई अरुण गोविल- दीपिका चिखलिया की रामायण की आज भी लोगों के दिलों में खास जगह है। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच जानें इस रामायण से जुड़े दिलचस्प किस्से।

ayodhya ram mandir pran pratishtha arun govil dipika chikhlia ramanand sagar ramayan

श्री राम का चरित्र करुणा, त्याग, मर्यादा, धर्म और प्रेम के मार्ग पर चलते हुए जीवन जीना सिखाता है। राम जी के चरित्र को परदे पर कई बार उतारा गया है। टेलीविजन और फिल्मों में कई बार रामायण की कथा को दिखाया गया है। लेकिन 1987 में दूरदर्शन पर आई अरुण गोविल- दीपिका चिखलिया की रामायण की आज भी लोगों के दिलों में खास जगह है। इन रामायण में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भी नजर आए।

1987 में जब यह रामायण दूरदर्शन पर पहली बार आई थी, तो कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। इसके 37 साल बाद आज भी हर देशवासी के मन में राम-सीता की छवि में अरूण गोविल-दीपिका चिखलिया कहीं न कहीं बसे हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं रामानंद सागर की इस रामायण से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।

अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया की रामायण से जुड़े दिलचस्प किस्से (Ramanand Sagar Ramayan Lesser Known Facts)

ramanand sagar ramayab

  • रामामंद सागर की रामायण को पहली बार 1987 में दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। उस समय इस के पहले एपिसोड को लगभग 65 करोड़ लोगों ने देखा था।
  • कहा जाता है कि उस वक्त जब यह रामायण टीवी पर आती थी तो गलियां, सड़कें सब सूनसान हो जाती थीं।
  • दीपिका चिखलिया ने सीता के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। रामानंद सागर चाहते थे कि सीता का रोल कोई ऐसी एक्ट्रेस प्ले करे, जो जब परदे पर दिखे तो लोग अपने आप समझ जाएं कि यही सीता है।
  • दूरदर्शन पर उस वक्त ज्यादातर सीरियल 30 मिनट के होते थे। लेकिन रामायण को 45 मिनट टेलीकास्ट किया जाता था।
  • जिस समय डीडी नेशनल पर रामायण आती थी, उस समय लगभग 99 प्रतिशत लोग उसे ही देखते थे।
  • यहां तक कि कई रिपोर्ट्स की मानें तो लोग टेलीविजन पर रामायण देखते वक्त जूते-चप्पल तक उतार दिया करते थे।
  • 2020 में कोरोना लॉकडाउन के वक्त जब इस रामायण को दोबारा दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था, तो इसे 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था, जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
  • अरविंद त्रिवेदी को जब रावण का रोल ऑफर हुआ था, तो उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था। लेकिन बाद में परेश रावल के कहने पर उन्होंने इसके लिए हामी भरी थी।
  • अरुण गोविल ने 'द कपिल शर्मा शो' के दौरान बताया था कि उन्होंने राम का किरदार निभाने के लिए स्मोकिंग छोड़ दी थी।
  • उस वक्त रामायण के लगभग 78 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। एक एपिसोड को बनाने में लगभग 10 लाख रूपये लगते थे और हर एपिसोड अपने बजट से चौगुनी कमाई करता था।
  • खबरों के अनुसार, इसे पूरी दुनिया में 650 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था और यह आजतक सबसे ज्यादा देखे जाना वाला पौराणिक सीरियल है।
  • रिपोर्ट्स की मानें तो जब तक शूटिंग चल रही थी, सभी क्रू मेंबर्स के नॉनवेज खाने पर भी बैन था। सभी से बाकयदा इसका कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया था।
  • जब टीवी पर दिखाई जा रही रामायण में रावण का वध हुआ था, तो रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद के पूरे गांव में शोक मनाया गया था।

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir Live Updates: अवध में आए रामलला, देखें संपूर्ण प्रतिमा का पहला दृश्य

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP