herzindagi
odisha famous singer humane sagar wife shreya mishra know everything about her

Voice of Odisha से शादी तक; कौन हैं Humane Sagar की पत्नी Shreya Mishra?

ह्यूमन सागर की पत्नी भी सिंगर हैं। इस समय उनके फैंस इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। लोग उन्हें एक अच्छे दिल वाला गायक मानते थे। लोगों का मानना था कि जितनी अच्छी उनकी आवाज है, उतना ही अच्छा उनका दिल भी था। वह अक्सर फैंस से बातचीत और फोटो करवाते हुए दिखाई देते थे।
Editorial
Updated:- 2025-11-18, 14:10 IST

ओड़िया सिंगर ह्यूमन सागर, 36 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए। उनके जाने की खबर से फैंस दुखी हैं। ओड़िया म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ह्यूमन सागर के जाने से केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा देश शोक मना रहा है। म्यूजिक इंडस्ट्री में वह एक बड़ा नाम थे। वह ओडिशा के गानों के साथ-साथ बॉलीवुड गाने भी गाते थे। इतनी कम उम्र में उनके जाने की खबर ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है। ऐसे में लोग उनके परिवार के बारे में जानना चाह रहे हैं। ह्यूमन सागर की पत्नी कौन हैं और क्या करती हैं, इसके बारे में भी लोग सर्च कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम ह्यूमन सागर की पत्नी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

कौन है ओड़िया सिंगर ह्यूमन सागर की पत्नी?

उनकी पत्नी का नाम श्रेया मिश्रा है। उनकी एक बेटी भी है। बता दें कि ह्यूमन सागर की श्रेया मिश्रा से 2012 में मुलाकात हुई थी। दोनों ही Voice of Odisha सीजन 2 का हिस्सा थे। दोनों की यहां मुलाकात हुई और यहीं से दोस्ती और बात प्यार तक पहुंच गई। ह्यूमन सागर ही इस सीजन के विनर थे। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि शो जीतने के 2 दिन बाद श्रेया मिश्रा का फोन आया था। यहां से उन दोनों की बातचीत होने लगी और साल 2017 में उन्होंने शादी कर ली। लगभग 5 साल तक उन्होंने दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया।

odisha famous singer humane sagar wife shreya mishra know everything about hers

श्रेया मिश्रा अब क्या करती हैं?

ह्यूमन सागर की पत्नी श्रेया मिश्रा भी पेशे से गायिका हैं। वह कई एल्बम के लिए अपनी आवाज देती हैं। हालांकि, शादी के बाद वह उतना ज्यादा एक्टिव नहीं रहीं। ह्यूमन सागर ने शो जीता था, इसलिए उनकी पॉपुलैरिटी अधिक रही। वह फेमस सिंगर में से एक हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर भड़कीं Sayantani Ghosh; बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया करारा जवाब, पहले भी कई बार कर चुकी हैं ट्रोलर्स की बोलती बंद

odisha famous singer humane sagar wife shreya mishra know everything about herasd

ह्युमन सागर से तलाक क्यों लेना चाहती थी श्रेया मिश्रा?

कुछ सालों पर पति पत्नी का विवाद, इतना ज्यादा बढ़ गया था कि यह मामला तलाक तक पहुंच गया था। उन्होंने तब ह्यूमन सागर का घर भी छोड़ दिया था। दरअसल, श्रेया ने महिला थाने में ह्यूमन सागर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने सिंगर पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि वह उनपर जबरन धर्म बदलने के लिए दबाव डाल रहे हैं। हालांकि, सिंगर ने आरोपों को सिरे से इंकार करते हुए खुद को बेकसूर बताया था।

इसे भी पढ़ें- 98th Oscar Awards: फिल्‍म 'होमबाउंड' के बाद एक और इंडियन मूवी ऑस्‍कर की रेस में हुई शामिल

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- jagran,  humane sagar_insta

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।