herzindagi
most watched tv serials

इन सीरियल ने बनाई थी लोगों के दिल में खास जगह

आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन सीरियल के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने लोगों के दिल में काफी खास जगह बनाई है।
Editorial
Updated:- 2023-05-02, 12:49 IST

छोटे पर्दे पर आए दिन नए सीरियल रिलीज होते रहते हैं। कई सीरियल चलते हैं तो वहीं कई सीरियल का पहला सीजन ही फेल हो जाता है। ऐसे में कुछ सीरियल ऐसे भी होते है जिन्हें देखना फैंस काफी अधिक पसंद करते हैं। चलिए जानते हैं इन सीरियल के बारे में विस्तार से।

साथ निभाना साथिया

sath nibhana sathiya

साथ निभाना साथिया को दर्शकों ने काफी अधिक प्यार किया था। यह सीरियल 3 मई 2010 से 23 जुलाई 2017 तक स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। इस सीरियल को महिलाएं काफी अधिक पसंद करती थी। उसी को देखते हुए साल 2020 में इसका दूसरा सीज़न लांच किया गया। हालांकि, इन दो साल में शो टीआरपी की लिस्ट में फिसड्डी ही साबित हुआ। इसलिए, अब शो मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला किया था।

पवित्र रिश्ता

pavitra rishta

छोटे पर्दे पर रिलीज हुआ था पवित्र रिश्ता। इस सीरियल को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। ये शो साल 2009 से 2014 तक टेलीकास्ट हुआ था। इस सीरियल के हर एक कैरेक्टर को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। इसी शो में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने मेन लीड में काम किया था। मानव और अर्चना का किरदार दर्शकों को काफी अधिक पसंद आया था।

इसे जरूर पढ़ें:टीवी सीरियल की फेमस बहुओं से जुड़े रोचक सवाल

ये रिश्ता क्या कहलाता है

ye rishta kya kehlata hai

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता था। इस सीरियल को दर्शकों ने काफी अधिक पसंद किया था। राजन शाही का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 12 जनवरी 2009 में शुरू हुआ था और इन 14 सालों में इस शो से जुड़े कई सितारों को बेहद पॉपुलैरिटी और स्टारडम मिली। हालांकि, जैसे ही हिना खान ने इस शो को अलविदा कहा लोगों को यह शो पहले की तरह खास नहीं लगा। ऐसे में यह भी फ्लॉप हो गया। शुरुआती दिनों में इस शो ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें:कसौटी जिंदगी के बाद उर्वशी ढोलकिया को नहीं मिला काम, जानें कारण

अगर आप भी इन चीजों को खाना पसंद करती हैं तो हमें कमेंट करके बताएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।