फ्लाइट में यात्रा करने वाली महिलाओं को जरूर पता होने चाहिए ये नियम

हवाई यात्रा करने वाले लोगों को नियमों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। क्योंकि, अधूरी जानकारी होने पर आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि फ्लाइट के नियम रेलवे स्टेशन या बस स्टेशन जैसे नहीं होते। जितनी सुविधा फ्लाइट्स देती हैं, उतनी ही चुनौतियां भी इससे जुड़ी होती हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को होती है, जो पहली बार फ्लाइट से यात्रा कर रहे होते हैं, या कभी-कभी वह यात्रा का प्लान बनाते हैं। फ्लाइट और एयरपोर्ट से जुड़े नियम महिलाओं को खास तौर से पता होना जरूरी है, क्योंकि इससे वह अपने लिए आवाज उठा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्लाइट और एयरपोर्ट से जुड़े महिलाओं के लिए खास नियम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
महिलाओं को पता होना चाहिए फ्लाइट से जुड़े नियम

- एयरपोर्ट सिक्योरिटी के बारे में कई महिलाओं को पूरी जानकारी नहीं होती है। इसलिए, महिलाओं को पता होना चाहिए कि एंट्री या एग्जिट किसी भी स्थिति में पुरुष कर्मचारी द्वारा चेकिंग नहीं की जाती। अगर आपकी चेकिंग हो रही है, तो महिला कर्मचारी को ही यह अधिकार होता है। इसलिए कभी पुरुष कर्मचारी आपकी फिजिकल चेकिंग की कोशिश करता है, तो आप इसका विरोध जरूर करें।
- महिलाएं अपने साथ हैंडबैग और एक छोटा पर्स ले जा सकती है। 7 किलो का वजन हैंड बैग में ले जाया जा सकता है।
- इसके साथ ही महिलाओं को फ्लाइट टिकट बुक करने का आसान तरीका भी पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Airport New Rules: ये चीजें विमान में नहीं ले जा सकेंगे आप, ट्रैवल से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल

- महिलाएं 2 साल से कम उम्र के बच्चे को अपनी गोद में बिठा कर ले जा सकती है। इतने छोटे बच्चों को टिकट लेने की जरूरत नहीं होती। अगर आपसे कोई टिकट की मांग करता है, तो आप विरोध कर सकती हैं।
- महिलाओं को एयरपोर्ट पर बेबी फीडिंग रूम, डायपर चेंजिंग स्टेशन आदि सुविधाएं मिलती हैं। इसमें पुरुष यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं होती। अगर कोई पुरुष यात्री आता है, तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं।
- किसी और का बैग रखने या ले जाने की बात पर साफ मना कर दें, क्योंकि इसमें विस्फोटक या चोरी का सामान हो सकता है, जिसे चेकिंग के दौरान पकड़ा जा सकता है।
- अगर फ्लाइट में कोई यात्री असहज व्यवहार करे, तो फ्लाइट क्रू को तुरंत बताएं। इससे आपको तुरंत मदद मिल सकती है। यही कारण है कि आपको फ्लाइट के नियम पता होने चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या हवाई जहाज में भी हॉर्न होता है? जानिए फ्लाइट से जुड़ी कुछ रोचक बातें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।