विमान से आपने कई बार यात्रा किया होगा। विमान में कई ऐसी चीजें होती हैं जिसके बारे में हमें पता नहीं होता। विमान में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई खास चीजों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि विमान में हॉर्न क्यों होता है।
जी हां, हवाई जहाज में भी हॉर्न होता है। जहाज का हॉर्न एक अलार्म की तरह होता है। इसके जरिए केबिन के सदस्य अन्य स्टाफ से संपर्क करते हैं। वहीं किसी भी समस्या के दौरान हॉर्न के जरिए ही अलर्ट किया जाता है। वही जब फ्लाइट टेक ऑफ होता है तो उस दौरान भी इसी हॉर्न के माध्यम से ग्राउंड स्टाफ को सुचित किया जाता है। वहीं विमान जब लैंड करता है तो प्लेन के बाहर काफी शोर होता है। इस शोर के कारण किसी को बुलाने के लिए काफी तेज आवाज लगानी होती हैं। हालांकि इस हॉर्न से सभी को पता लग जाता है। ऐसे में प्लेन में हॉर्न का होना काफी ज्यादा जरूरी होता है।
विमान के अंदर एक नहीं कई हॉर्न होते हैं। एक हॉर्न GND यानी ग्राउंड लिखा होता है। इसे दबाते ही अलर्ट का सूचना मिल जाता है। इसके अलावा विमान में ऑटोमैटिक हॉर्न होते हैं। जो किसी भी समस्या के आते ही खुद से अलर्ट देने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: No Flying Zone Area In World: इन 6 जगहों के ऊपर से नहीं उड़ता हवाई जहाज
कई बार आपने देखा होगा कि प्लेन से पानी निकल रहा है। ये ड्रेन का पानी नहीं होता है। कई लोगों को लगता है कि यह ड्रेन का पानी है हालांकि यह एयर कंडीशनिंग सिस्टम की वजह से बनने वाले वाटर वेपर के जम जाने की वजह से पानी आता है और यह पानी प्लेन के नीचे निकलता दिखता है।
इसे भी पढ़ें: क्या आपको पता है हवाई जहाज की गोल खिड़की का राज? जानें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।