रेलवे का नया टूर पैकेज VS प्राइवेट यात्रा, चार धाम यात्रा के नए प्लान से जानें सफर करना फायदेमंद होगा या नहीं

रेलवे कुछ समय से यात्रियों के लिए चार धाम यात्रा का टूर पैकेज भी लेकर आ रहा है। इन पैकेज में आपको चारों धाम का सफर और यात्रा में पड़ने वाली जरूरतों का ध्यान रेलवे की तरफ से रखा जाता है। इसका अर्थ है कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ का सफर किन-किन दिनों में किया जाएगा। केदारनाथ की चढ़ाई कैसे करनी होगी और इन सभी जगहों पर यात्रा के दौरान आप कहां रात गुजारेंगे, इसकी भी सुविधा रेलवे की तरफ से ही की जाएगी। इसलिए, जो भी यात्री इस साल चार धाम पर जाना चाहते हैं, वह टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं और उनके बजट के बारे में जान लें।
चार धाम टूर पैकेज की जानकारी
- रेलवे पर दी गई जानकारी के अनुसार इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 21 अप्रैल 2026 से होने जा रही है।
- 11 रात और 12 दिनों में आप चार धाम का सफर कर पाएंगे।
- पैकेज शुरू होने के बाद आप मई, जून, सितंबर और अक्टूबर में ही टिकट बुक कर पाएंगी।
- पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA EX DELHI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- इस पैकेज से आप केवल बस से ही सफर कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- अप्रैल के ट्रिप की प्लानिंग अभी से कर रही हैं? IRCTC के इन टूर पैकेज के बारे में जान लें, टिकट-होटल के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस आपको ज्यादा लग सकती हैं, लेकिन ग्रुप में यात्रा करने पर प्राइस कम है।
- सोलो ट्रैवलर को 75000 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62000 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 57000 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 30000 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- IRCTC ने लाइव कर दिया है गुजरात का नया टूर पैकेज, जानें यात्रियों को इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा?
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- 11 रातों और 12 दिनों के लिए आपको रात गुजारने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी। ध्यान रखें कि यह पहले से बुक किया गया होगा, इसलिए बदला नहीं जा सकता।
- दिल्ली से आरामदायक एसी टेम्पो ट्रैवलर से आप अन्य यात्रियों के साथ सफर की शुरुआत करेंगे।
- एसी केवल दिल्ली से हरिद्वार और वापसी में हरिद्वार से दिल्ली तक ही चलाया जाएगा। हरिद्वार से ऊपर जाने के बाद एसी बंद कर दिया जाएगा।
- यात्रा के दौरान केवल नाश्ता और रात का खाना मिलेगा। दोपहर के खाने के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
- हर दिन 1 लीटर पानी की बोतल दी जाएगी।
- बीमा।
- बजट टूर पैकेज आपके ट्रिप को आसान बना देते हैं।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।