Hotel Hacks: होटल में टॉयलेट पेपर को ट्रायंगल फोल्ड करने के पीछे का क्या है वैज्ञानिक कारण? जानें
-1794209778774.webp)
Hotel Hygiene Tips: लंबे सफर तय के बाद जब आप होटल पहुंचते हैं, बैग रखते हैं और बाथरूम में जाते हैं। तौलिया एकदम साफ सुथरा दिख रहा होता है और टॉयलेट पेपर का कोना ट्रायंगल से मुड़ा होता है। आपने भी ये नोटिस किया है ना? ज्यादातर लोग इसे सिर्फ एक डेकोरेशन समझकर भूल जाते हैं, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा सीक्रेट छुपा है।
टॉयलेट पेपर को ट्रायंगल फोल्ड करने का विशेष कारण
क्या आपने कभी सोचा है कि होटल वाले टॉयलेट पेपर ट्रायंगल में क्यों मोड़ते हैं? अगर आप भी अब तक इसे सिर्फ एक डिजाइन समझ रहे थे, तो ये इंफॉर्मेशन आपके लिए है। दरअसल, होटल का हाउसकीपिंग स्टाफ इस छोटे से फोल्ड से आपको एक बड़ा मैसेज दे रहा होता है।
ये छोटा सा फोल्ड सिर्फ बाथरूम को सुंदर दिखाने के लिए नहीं किया जाता है। इसका मतलब होता है कि ये कमरा आपके लिए साफ किया जा चुका है, बाथरूम तैयार है और इस रोल को आपसे पहले किसी ने इस्तेमाल नहीं किया है। सोचिए, होटल के कमरे में आपसे पहले कोई और रह चुका है। ऐसे में आपको कैसे पता चलेगा कि बाथरूम सच में साफ हुआ है या नहीं? यहीं पर ये ट्रायंगल फोल्ड काम आता है। ये एक तरह की सील की तरह होता है, जो बताता है कि सफाई के बाद यहां कोई नहीं आया है।
-1794210039843.webp)
Photo Credit: Magnific
ट्रायंगल फोल्ड का असली मतलब क्या है?
होटल इंडस्ट्री में इसे एक प्रोफेशनल टच माना जाता है। जब हाउसकीपिंग स्टाफ कमरा साफ करता है, तो वो आखिर में टॉयलेट पेपर को ट्रायंगल में फोल्ड कर देता है। इससे गेस्ट को बिना बोले ही पता चल जाता है कि कमरा तैयार हो गया है। ये फोल्ड इतना हल्का होता है कि पहली बार में इसपर किसी का ध्यान भी नहीं जाता है, लेकिन एक बार जब आपको इसका मतलब पता चल जाता है, तो आप हर होटल में इसे जरूर चेक करने लगेंगे। बिना किसी बोर्ड या नोट के, ये छोटा सा पेपर बता देता है कि ये बाथरूम रेडी है।
क्या सच में हाइजीनिक होता है ट्रायंगल फोल्ड?
यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपसे पहले से कौन कौन उस बाथरूम में गया है और उस टॉयलेट पेपर के ट्रायंगल फोल्ड को किसने किसने टच किया है। अगर आप ज्यादा हाइजीन हैं, तो एक आसान हैक अपना सकते हैं- फोल्ड वाले पहले 2-3 शीट को फाड़कर फेंक दें और अंदर वाला फ्रेश रोल इस्तेमाल करें। इससे आपको 100% साफ पेपर मिलेगा।

Photo Credit: Magnific
अगर होटल में फोल्ड नहीं मिला तो क्या करें?
अगर आपके होटल के बाथरूम में टॉयलेट पेपर पर ट्रायंगल फोल्ड नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि कमरा गंदा है।
- छोटे होटलों में फाइव-स्टार होटलों वाले नियम फॉलो नहीं किए जाते हैं। वहां स्टाफ के पास इतना टाइम नहीं होता है।
- कई बार सफाई के बाद कोई स्टाफ फाइनल चेक के लिए बाथरूम में जाता है और गलती से फोल्ड खराब हो जाता है।
यह भी पढ़ें- होटल या एयरबीएनबी: स्टे करने का बना रही हैं प्लान, तो जान लें दाेनों में अंतर और सबसे बेहतरीन ऑप्शन
होटल के ये छोटे-छोटे सिग्नल भी समझें
ट्रायंगल फोल्ड की तरह होटल में कई और छोटे सिग्नल भी होते हैं, जैसे बेड पर सजी हुई तकिया, मुड़े हुए तौलिए, सील बंद ग्लास और टॉयलेट्रीज की सील। ये सब बताते हैं कि कमरा आपके लिए ही तैयार किया गया है। अगली बार होटल जाएं तो इन छोटी-छोटी चीजों पर जरूर ध्यान दें।
यह भी पढ़ें- होटल रूम में हिडेन कैमरा पकड़ने के 5 आसान तरीके, स्टे करने से पहले जरूर देखें
क्या घर पर भी कर सकते हैं ये हैक?
टॉयलेट पेपर का यह हैक घर पर किया जा सकता है। अगर घर पर मेहमान आने वाले हैं, तो आप भी टॉयलेट पेपर को ट्रायंगल में फोल्ड कर सकती हैं। इससे आपका बाथरूम एकदम होटल जैसा लगेगा और मेहमानों को भी लगेगा कि आपने उनके लिए खास तैयारी की है। ये छोटा सा हैक आपके घर को भी फाइव-स्टार फील दे सकता है।

Photo Credit: Magnific
अगली बार होटल में जाकर सिर्फ बेड और AC मत चेक कीजिए, सबसे पहले बाथरूम का टॉयलेट पेपर चेक करें, क्योंकि ये छोटा सा हैक आपको बता देगा कि आपसे पहले रूम ठीक से साफ हुआ है नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- क्या ट्रायंगल फोल्ड वाली टॉयलेट पेपर वाली तकनीक को कोई नाम भी है?
- हां, होटल इंडस्ट्री में इसे 'टॉयलेट पेपर ओरिगेमी' कहते हैं। बड़े-बड़े फाइव-स्टार होटलों में स्टाफ को इसकी खास ट्रेनिंग दी जाती है। कुछ होटल तो पेपर से फूल, पंखा और दिल जैसी डिजाइन भी बनाते हैं।
- क्या एयरपोर्ट लाउंज और हवाई जहाज में भी ऐसा फोल्ड किया जाता है?
- हां, कई इंटरनेशनल एयरलाइंस और एयरपोर्ट लाउंज में भी यही तरीका अपनाया जाता है। वहां जगह कम होती है, इसलिए फोल्ड और भी छोटा और परफेक्ट होता है। इससे यात्रियों को लगता है कि टॉयलेट अभी-अभी साफ हुआ है।
- क्या होटल में टॉयलेट पेपर के अलावा तौलिए को भी ऐसे ही मोड़ा जाता है?
- हां, ये भी एक बड़ा सिग्नल है। तौलिए को हंस, हाथी या फूल की शेप में मोड़ना बताता है कि हाउसकीपिंग ने कमरा फ्रेश तैयार किया है। अगर तौलिया बिखरा हुआ है, तो समझिए कमरा दोबारा चेक नहीं हुआ है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
