Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:37 AM IST

बोरिंग कोनों को दें फाइव-स्टार होटल जैसा लग्जरी लुक, शामिल करें बजट में आने वाली ये 5 ट्रेंडी चीजें

अगर आप भी अपने घर के किसी भी कमरे के कोने को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ लेटेस्ट बजट फ्रेंडली चीजों को शामिल कर कमरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में, जिसकी मदद से आप कमरे को खूबसूरत बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-06-23, 21:00 IST
image

घर को खूबसूरत बनाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वह हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखती है, साथ ही अलग-अलग होम डेकोर के आइटम भी शामिल करती हैं, जिससे उनका घर खूबसूरत दिखें। अगर आपके घर में भी ऐसे कई कोने हैं, जो खाली है और वह बेकार दिखते हैं, तो अब आप इन खाली कोनों को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं खाली कोनों को खूबसूरत कैसे बनाएं।

खूबसूरत कार्नर शेल्फ

अगर आप घर के लिविंग रूम में किसी खाली कोने को खूबसूरत बनाना चाहती हैं और इसके लिए आप कुछ खास डेकॉर की चीजों की तलाश कर रही हैं, तो आप अपने घर के खाली कोने में इस तरह की खूबसूरत कार्नर शेल्फ रख सकती हैं और इस तरह की शेल्फ में आप अपनी पसंद के फ्लावर पॉट को रख सकती हैं।

2 - 2026-06-23T181215.497

घुमावदार फ्लोटिंग शेल्फ

अगर आपके घर में कोई ऐसा कैमरा है, जिसका कोना पूरा खाली रहता है और वह खूबसूरत नहीं दिख रहा है और आप उसे अट्रैक्टिव बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह घुमावदार फ्लोटिंग शेल्फ को भी बनवा सकती हैं। इसमें आप होम डेकोर के सभी सामान रखकर कोने की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं और घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।  

3 - 2026-06-23T181208.862

एलईडी मिरर और साइड शेल्फ

यही नहीं आपके लिए इस तरह का एलईडी मिरर और साइड शेल्फ भी बेस्ट हो सकती है, जो घर के किसी भी कोने में डिजाइन करवाने के लिए बेस्ट हो सकती है। इसकी मदद से आप कोने की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इस तरह के इंटीरियर को आप किसी भी डिजाइनर से बनवा सकती हैं या आप फर्नीचर वाले की मदद से भी इसे डिजाइन करवा सकती हैं।  

1 - 2026-06-23T181213.755

यह भी पढ़ें- Stairs Storage Ideas: सीढ़ी के नीचे की खाली जगह को ऐसे दें मॉडर्न और लग्जरी लुक्स

मल्टिपल टायर इंटीरियर कॉर्नर शेल्फ

यही नहीं आपके लिए इस तरह का मल्टिपल टायर इंटीरियर कॉर्नर शेल्फ डिजाइन भी परफेक्ट हो सकता है जिसे आप डिजाइन करवा सकते हैं इस डिजाइन करवा कर आप घर के कोने की खूबसूरती को तो बढ़ाएंगे ही साथ ही पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना देगी इसे आप लिविंग रूम में डिजाइन करवा सकती हैं। 

5 - 2026-06-23T181217.272

नेचर इंस्पायर्ड वॉल पेंटिंग

आप चाहें, तो घर के कमरे में किसी भी खाली कोने को इस तरीके से नेचर इंस्पायर्ड वॉल पेंटिंग बनवाकर खूबसूरत बना सकती हैं। ऐसे वॉल डिजाइन आपके कमरे के कोने को खूबसूरत बनाएंगे साथ ही रूम की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगे। आप इस तरह की चीजों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

4 - 2026-06-23T181212.150

यह भी पढ़ें- Wall Painting Designs for Kids Room: बच्चों के रूम के लिए 5 बेहतरीन कार्टून और नेचर वॉल डिजाइंस, देंगी परफेक्ट लुक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।