Gangotri Cruise से कैसे आप भी कर सकती हैं सफर? जानें कहां से मिलेगी टिकट

अलकनंदा क्रूज लाइन का सबसे बड़ा क्रूज माना जाने वाला गंगोत्री क्रूज 16 जुलाई से कोलकाता से निकला था 24 कमरों वाले इस क्रूज में हर तरह की सुविधा यात्रियों को मिलती है। यह क्रुज अपना लंबा सफर पूरा करके आखिर 31 जुलाई को काशी पहुंच गए। इसके काशी पहुंचने की खबर सुनने के बाद अब अन्य यात्री भी इस क्रूज में सफर करने का सपना देख रहे हैं। बड़े-बड़े स्टार्स को अक्सर क्रूज पर सफर करते हुए देखा जाता है। इसलिए आम लोग भी इससे सफर करने का सोच रहे हैं। अगर आप भी इससे बजट में सफर करना चाहती हैं, छोटे ट्रिप प्लान वाली टिकट बुक कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इसके लिए टिकट बुक कर सकती हैं।
कहां से और कैसे करें बुकिंग
- क्रूज से सफर के लिए बुकिंग https://alaknandacruise.com/ वेबसाइट से होती है।
- यहां से आप छोटे सफर के लिए बुकिंग करवा सकती हैं। इमें आपको क्रूज में 1.30 घंटे का सफर करने का मौका मिलेगा।
- ध्यान रखें कि इसे चलाने का केवल 2 टाइम है, आप सुबह या शाम का पैकेज बुक कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको बुक नाउ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- बुकिंग के दौरान पहले आपको तारीख का चुनाव करना होगा। इसके बाद आप ऊपर या नीचे किस तरफ की सीट चाहते हैं, इसका भी चयन करें।
- अब आप सीट का चयन करके पेमेंट करें।
- इस तरह आपकी बुकिंग हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- 6 अगस्त को रात 8 बजे शुरू हो रहा है वैष्णो देवी का 10 हजार वाला टूर पैकेज, खाना होटल और ट्रेन की टिकट भी है शामिल
फीस
- 2 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फ्री है।
- इसके अलावा प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 700 रुपये है।
- पिक एंड ड्रॉप रविदास घाट (लंका के पास) है।
- इसमें आपको सभी 84 घाटों की क्रूज यात्रा करवाई जाती है।
- जलपान - चाय/कॉफी, कुकीज और मिनरल वाटर मिलता है।
- नॉन एसी के का प्राइस 700 रुपये है, एसी में सफर करने पर 900 रुपये देने होंगे।
- ध्यान रखें कि जिस समय की बुकिंग करवाई है, उसके आधे घंटे पहले आपको लोकेशन पर पहुंचना होगा।
- आप चाहें तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से क्रूज टूर पैकेज बुकिंग भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-क्या वंदे भारत ट्रेन से ट्रैवल करना है फायदेमंद, जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- alaknandacruise.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।