गोल्डन चैरियट ट्रेन में आप भी करना चाहते हैं सफर? जानें कैसे कर सकते हैं टिकट बुक

गोल्डन चैरियट ट्रेन अपने नाम की तरह ही अनोखी है। इसे भारतीय रेलवे की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक माना जाता है। इस ट्रेन को इतने खास तरह से डिजाइन किया गया है कि इसमें यात्रा करने वाले लोगों को भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर का अनुभव होता है। इसे खास तरह से भारत की संस्कृति को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ह ट्रेन यात्रियों को शाही और आरामदायक यात्रा का अनुभव कराती है। इसमें केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी यात्रा करना पसंद करते हैं। ट्रेन का डिज़ाइन प्राचीन वास्तुकला और सांस्कृतिक धरोहर से प्रेरित है।

आज भी देश में कई ऐसे लोग होंगे, जो इस ट्रेन से सफर करना चाहते होंगे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि इसके लिए उन्हें टिकट कहां से मिलेगी। अगर आप पहली बार इस ट्रेन से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कैसे मिलेगा गोल्डन चैरियट ट्रेन के लिए टिकट
- अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना चाह रहे हैं, तो सबसे पहले आपको भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाना होगा।
- यहां वेबसाइट पर आपको अलग-अलग तरह के टूर पैकेज के साथ-साथ गोल्डन चैरियट ट्रेन का ऑप्शन भी मिलेगा।
- पहले आप इस गोल्डन चैरियट ट्रेन के आइकन पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करते ही आप गोल्डन चैरियट ट्रेन की अलग वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
- आप गूगल पर सीधा goldenchariot.com सर्च करके भी वेबसाइट पर जा सकते हैं। लेकिन कई बार लोगों को वेबसाइट सर्च करने में दिक्कत होती है। इसलिए वह भारतीय रेलवे की वेबसाइट से पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
- वेबासइट पर आपको ट्रेवल एलवाइजर का नंबर भी मिलेगा। अगर आपको ट्रेन से जुड़ी जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप फोन करके भी बात कर सकते हैं।
- नवंबर के साइड में आपको टिकट बुकिंग का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
- गोल्डन चैरियट की यात्रा दक्षिण भारत में केंद्रित है। इसमें टिकट बुकिंग के लिए आपको पैकेज का ऑप्शन मिलेगा।
- आप हाफ टूर पैकेज या आधे टूर पैकेज के हिसाब से टिकट बुक कर सकते हैं।
- टिकट बुक करने से पहले आपको रूम, पैसेंजर और लोकेशन का सिलेक्शन करना होगा।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक करने का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- Train Ticket Date Change Rules: ट्रेन टिकट पर जर्नी डेट बदलने के क्या है नियम? जानें
टिकट प्राइस
प्रति व्यक्ति के हिसाब से पैकेज फीस डिसाइड होती है। अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको अलग से चार्ज देना होगा। ट्रेन में कमरों के लिए भी आपको पहले ही बुकिंग करनी होती है। सभी डिटेल्स भरने के बाद आपके सामने यह ऑप्शन खुल जाएगा। जिसके बाद आप पेमेंट करके टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।