Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

Emergency Passport क्या है, जानें किन परिस्थितियों में कर सकते हैं अप्लाई

आज के समय में हर कोई विदेश में जाने का सपना देखता है। लोग अकेले कई सालों तक अपने परिवार से दूर रहकर विदेश में ही बस जाते हैं।   
Updated:- 2024-06-20, 14:34 IST
what is emergency passport

यह तो आप जानते ही होंगे की पासपोर्ट कई तरह के होते हैं। विदेश जाने के लिए आपको अलग-अलग तरह के पासपोर्ट मिल जाते हैं, लेकिन इसके लिए परिस्थितियां भी अलग होनी चाहिए। इसमें एक परिस्थिति आपातकालीन  भी होती है, जिसके लिए इमरजेंसी पासपोर्ट बनाया जाता है। यह आपातकालीन पासपोर्ट विदेश यात्रा के लिए आपात स्थिति में उपयोग किया जाlता। भारत में यह पासपोर्ट किसी बड़ी घटनाओं के मामले में नागरिकों को मिलता है। 

आपातकालीन पासपोर्ट क्या है?

emergency passport

यह एक ऐसा पासपोर्ट है, जिसके लिए आपको इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह आपको भारतीय अधिकारियों द्वारा तुरंत जारी किया जाता है। हालांकि, यह केवल अत्यंत आवश्यक स्थितियों में ही नागरिकों को मिलता है। 

इसे भी पढ़ें-  Apply For Passport: 7 दिन के अंदर घर पहुंच जाएगा पासपोर्ट, इस स्मार्ट तरीके से करें अप्लाई

 

कैसे कर सकते हैं आपातकालीन पासपोर्ट के लिए अप्लाई

  • इसके लिए सबसे पहले आपको निकटतम पासपोर्ट कार्यालय
  • निकटतम पासपोर्ट कार्यालय पर जाना होगा।
  • उन्हें अपनी आपातकालीन यात्रा लिए विदेश जाने का प्रूफ, पहचान और तस्वीरों सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। 
  •  आपातकालीन पासपोर्ट के लिए उन्हें अपनी सभी परिस्थितियों का का सटीक ब्योरा देना होगा। इसके बाद ही उन्हें यह पासपोर्ट मिल पाएगा। 
  • भारतीय नागरिकता का प्रमाण और साथ में तस्वीर दें। 
  • आपातकालीन पासपोर्ट सेवा के लिए शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको आपातकालीन पासपोर्ट मिल जाएगा। 
  • पासपोर्ट के लिए जरूरी दस्तावेज जमा कराए बिना आप विदेश नहीं जा सकते।

इसे भी पढ़ें- तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करना है तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया

 

तत्काल पासपोर्ट और आपातकालीन पासपोर्ट में अंतर

who can apply emergency passport

  • तत्काल पासपोर्ट की प्रक्रिया का समय 1 से 3 दिनों के बीच होता है। जबकि आप कोई भी सामान्य पासपोर्ट बनवाते हैं, तो इसमें एक महीने से 2 महीने का समय लग जाता है। हालांकि तत्काल में पुलिस वेरिफिकेशन भी होती है। 
  • आपातकालीन पासपोर्ट समय सीमित होता है, आप ज्यादा दिनों तक इस पासपोर्ट से विदेश में नहीं रह सकते। काम पूरा होते ही आपको वापस आना होगा। इसका समय पहले ही निर्धारित होता है और इसे बढ़ाया नहीं जा सकता। आपातकालीन पासपोर्ट उसी दिन जारी किया जा सकता है। कई बार इसके लिए आपको 2 से 3 दिन या हफ्ते भर इंतजार नहीं करना पड़ता।
  •  ध्यान रखें कि कुछ देश आपातकालीन पासपोर्ट स्वीकार नहीं करते हैं। इसलिए अगर आप इसके लिए अप्लाई कर रहे हैं, तो पहले ही इसकी अच्छे से जांच कर लें। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।