Vivek Express Train Facilities: भारत की सबसे लंबे रूट वाली ट्रेन में किस तरह की मिलती है सुविधाएं, यात्रा से पहले जान लें विवेक एक्सप्रेस के बारे में सब कुछ

इंडियन रेलवे अलग-अलग प्रकार की ट्रेनों का संचालन करता है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए कम स्टॉप वाली ट्रेनों से लेकर तेज रफ्तार वाली ट्रेनों तक, हर तरह की ट्रेन मिलती हैं। एक तरफ जहां आपको पूरी तरह से एसी चेयर कार और स्लीपर वाली ट्रेनें मिलेगी, तो वहीं लग्जरी फैसिलिटी वाली ट्रेनें भी यात्रा को आरामदायक बनाने में मदद करती हैं। एक ऐसी ही ट्रेन है, जिसका नाम विवेक एक्सप्रेस है। इस ट्रेन की सबसे अनोखी बात यह है कि यह देश की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है।
विवेक एक्सप्रेस कहां से कहां तक मिलेगा यात्रा का मौका
इस ट्रेन में बैठकर आप देश के एक छोर से दूसरे छोर तक जा सकते हैं। दरअसल, यह असम के डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक जाती है। यह एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है। यह लगभग 75 घंटे में 4 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर लेती है। सबसे अच्छी बात यह है कि ट्रेन 57 स्टेशन पर रुकते हुए जाती है, इसलिए अन्य शहरों के लोग भी इस ट्रेन में बैठने का मौका पा सकते हैं। अगर आपको इस ट्रेन में किसी तरह की परेशानी होती है, तो रेलवे का टोल फ्री नंबर आपको ट्रेन में सीटों के ऊपर लिखा हुआ भी नजर आएगा। सफाई से जुड़ी शिकायत भी आप यहां कर सकते हैं।
- इस ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं, तो जान लें कि यह असम के डिब्रूगढ़ से शाम को 7:55 पर चलती है और 3 दिन बाद सुबह 9:55 कन्याकुमारी पहुंचती है।
- कन्याकुमारी से वापस के लिए यह ट्रेन शाम को 5:25 पर चलती है और 3 दिन बाद असम के डिब्रूगढ़ में रात 8:50 मिनट पर पहुंचती है।
इसे भी पढ़ें-गोल्डन चैरियट ट्रेन में आप भी करना चाहते हैं सफर? जानें कैसे कर सकते हैं टिकट बुक
विवेक एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ी जानकारी
- इस ट्रेन में मिलने वाली सुविधाएं अन्य ट्रेनों जैसी ही है। इस ट्रेन में भी अन्य ट्रेन की तरह स्लीपर, 3AC, 2AC और 1AC जैसे कोच लगे होते हैं।
- ट्रेन में सीटें भी आपको अन्य ट्रेनों की तरह ही मिलेगी।
- खाने के लिए रेलवे की ओर फूड ऑप्शन का भी चयन कर सकते हैं। इसके अलावा, ट्रेन जब स्टेशन पर रुकती है, तब आप वहां से भी खाना ले सकते हैं।
- विवेक एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर कोच का टिकट प्राइस अन्य ट्रेनों के मुकाबले महंगा है। इसमें आपको लगभग 1100 से 1200 रुपये तक देने पड़ते हैं।
- 3AC और 2AC के लिए टिकट प्राइस 3500 से 4500 रुपये तक है।
- इस ट्रेन में सफर करते हुए आप भारत की प्राकृतिक सुंदरता, नदियां, पहाड़, जंगल और गांवों का नजारा देख सकते हैं। हालांकि, लंबी दूरी की यात्रा होने की वजह से आपको परेशानी भी हो सकती है।
- यह ट्रेन 9 राज्यों से होकर गुजरती है, इसलिए आपको स्टेशन पर अलग-अलग राज्यों का खाना चखने का मौका मिल जाएगा।
- इस ट्रेन में आपको जनरल कोच भी मिल जाएगा। लेकिन 3 दिन का सफर करने के लिए जनरल कोच में सफर करना यात्रियों के लिए मुश्किल रहता है।
इसे भी पढ़ें-ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।