जन्माष्टमी 2026 पर द्वारकाधीश के करें दर्शन, जानें दिल्ली से कैसे पहुंचें और पूरा ट्रैवल गाइड?

जन्माष्टमी के मौके पर लोग कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कोई घरों में श्रीकृष्ण की झांकी बनाता है, तो कुछ मथुरा वृंदावन जन्माष्टमी मनाने के लिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के दर्शन के साथ एक यादगार ट्रिप का प्लान बना रही हैं, तो गुजरात का द्वारका आपके लिए बढ़िया जगह हो सकती है। यहां Dwarkadhish Temple यानी जगत मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और जन्माष्टमी के समय यहां खास रौनक देखने को मिलती है।
द्वारका में कहां-कहां जाएं?
द्वारका सिर्फ मंदिर घूमने की जगह नहीं है। यहां समुद्र, पुराने मंदिर, बीच और आसपास के कई धार्मिक स्थल भी हैं जिसे आप एक्सप्लोर कर सकती हैं। अगर आप दिल्ली से 2-3 दिन का ट्रिप प्लान करती हैं, तो दर्शन के साथ घूमने-फिरने का भी पूरा मजा मिलेगा। गुजरात टूरिज्म के मुताबिक, यहां द्वारकाधीश मंदिर के अलावा बेट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, रुक्मिणी देवी मंदिर और शिवराजपुर बीच फेमस हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में पूरा ट्रैवल गाइड दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
द्वारकाधीश मंदिर में करें दर्शन
जब आप द्वारका पहुंच जाएं तो हाेटल में चेकइन करें और फ्रेश होकर सबसे पहले द्वारकाधीश मंदिर जाएं। इसे जगत मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर को लेकर मान्यता है कि इसकी स्थापना भगवान कृष्ण के पोते वज्रनाभ ने की थी। गुजरात टूरिज्म के अनुसार, मंदिर एक ऊंचाई पर बना हुआ है और वहां पहुंचने के लिए 50 से ज्यादा सीढ़ियां आपको चढ़नी पड़ सकती हैं। मंदिर के दर्शन का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे और शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक है। हालांकि, जन्माष्टमी पर आम दिनों के मुकाबले ज्यादा भीड़ रहती है, इसलिए समय में बदलाव हो सकता है।
-1787550342682.webp)
मंदिर में क्या खास देख सकते हैं?
मंदिर में दर्शन करने के अलावा और भी बहुत कुछ देखने के लिए हैं-
- भगवान कृष्ण के द्वारकाधीश रूप के दर्शन
- मंदिर की खूबसूरत नक्काशी और ऊंचा शिखर
- मंदिर के आसपास बने छोटे मंदिर
- गोमती क्रीक के पास सुदामा सेतु
- अरब सागर के पास का खूबसूरत नजारा
दिल्ली से द्वारका कैसे पहुंचे?
दिल्ली से द्वारका गुजरात काफी दूर है, इसलिए आपको सही प्लानिंग भी करनी होगी। आप इन तरीकों से द्वारका पहुंच सकती हैं। जैसे-
- ट्रेन से- द्वारका पहुंचने के लिए आप दिल्ली से ट्रेन ले सकती हैं। यह बजट फ्रेंडली ऑप्शन है। दिल्ली से द्वारका की दूरी करीब 1325 to 1335 किलोमीटर है। ऐसे में आपको पूरे एक दिन 23 से 24 घंटे का समय लग सकता है।
- फ्लाइट से- द्वारका का सबसे नजदीकी एयर कनेक्शन जामनगर और पोरबंदर में है। द्वारका से पोरबंदर एयरपोर्ट की दूरी करीब 136 किलोमीटर है और जामनगर एयरपोर्ट की दूरी करीब 105 किलोमीटर है। यहां पहुंचकर आप बस या कैब से द्वारका जा सकती हैं।
- सड़क से- अगर आप फ्लाइट और ट्रेन दाेनों से नहीं जाना चाहती हैं तो रोड ट्रिप भी प्लान कर सकती हैं। हालांकि, ये थोड़ा थकान वाली ट्रिप हो सकती है, क्योंकि इसकी दूरी 1450 से 1460 किलोमीटर तक है।
यह भी पढ़ें- 5900 फीट की ऊंचाई पर है महादेव का यह मंदिर, शिव भक्त हैं तो घूम आएं आप
द्वारका मंदिर के बाद इन जगहों को भी करें एक्स्प्लोर
अब आप द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने के बाद यहां और भी जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं।
बेट द्वारका
आप मंदिर में दर्शन करने के बाद बेट द्वारका भी जा सकती हैं। यह समुद्र के पास एक आइलैंड है और यहां मंदिर भी हैं। इसे भगवान कृष्ण का निवास स्थान माना जाता है। आपको बता दें कि यहां हनुमान, विष्णु, शिव और लक्ष्मी नारायण समेत कई मंदिर हैं। बस ध्यान रखें कि बेट द्वारका घूमने का प्लान बनाते समय शाम का समय न रखें।
-1787550361403.webp)
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
द्वारका में आप भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कर सकती हैं। मंदिर के पास गोपी तालाब तीर्थ भी है। यह जगह भगवान कृष्ण और गोपियों से जुड़ी है। अगर आप धार्मिक जगहों में दिलचस्पी रखती हैं, तो द्वारका ट्रिप में इसे जरूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से काशी कैसे जाएं? घाटों की महाआरती से लेकर बनारसी जायके तक, जानें सब कुछ
रुक्मिणी देवी मंदिर
द्वारका आप रुक्मिणी देवी मंदिर के दर्शन भी जरूर करें। मंदिर की बाहरी दीवारों पर देवी-देवताओं और अलग-अलग आकृतियों की नक्काशी देखने को मिलेगी। बताया जाता है कि यह मंदिर 12वीं सदी से है।
शिवराजपुर बीच
आप चाहें तो मंदिर और धार्मिक जगहों को एक्स्प्लोर करने के बाद Shivrajpur Beach भी जा सकती हैं। यह द्वारका से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आपको एडवेंचर का शौक है तो यहां स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और बनाना राइड जैसी कई एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं। यहां जानें का समय सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक है। इसके लिए आपको 30 रुपये की एंट्री टिकट लेनी पड़ेगी।
-1787550374269.webp)
2 दिन का ऐसा बनाएं ट्रिप प्लान
अगर आप द्वारका जाने का सोच रही हैं तो कुछ इस तरह ट्रिप प्लान कर सकती हैं-
पहला दिन
- द्वारका पहुंचकर होटल में चेक-इन करें।
- फ्रेश होने के बाद द्वारकाधीश मंदिर जाएं।
- मंदिर और आसपास का इलाका घूमें।
- सुदामा सेतु जाएं।
- शाम को समुद्र के पास समय बिताएं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर से कैसे प्लान करें पोखरा की ट्रिप? जानें बेस्ट रूट, घूमने की जगहें और पूरा ट्रैवल गाइड
दूसरा दिन
- सुबह रुक्मिणी देवी मंदिर जाएं।
- इसके बाद नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करें।
- फिर बेट द्वारका जाएं।
- समय बचने पर शिवराजपुर बीच घूम सकती हैं।
अगर आपके पास तीसरा दिन है, तो जल्दबाजी करने के बजाय इन जगहों को आराम से घूम सकती हैं।
-1787550394720.webp)
द्वारका में कहां रुकें?
द्वारका में रुकने के लिए होटल और टूरिस्ट स्टे के कई ऑप्शन आपको मिल जाएंगे, लेकिन ध्यान रहे कि जन्माष्टमी पर भीड़ ज्यादा रहने की उम्मीद होती है, इसलिए होटल पहले से ही बुक कर लें। कोशिश करें कि मंदिर से बहुत दूर होटल न लें। ऐसी जगह स्टे करें जहां से मंदिर और बाकी जगहों तक आसानी से पहुंचा जा सके।
खाने में क्या ट्राई करें?
द्वारका में गुजरात का लोकल खाना जरूर चख सकती हैं। गुजराती थाली, फाफड़ा-जलेबी, खमण और दूसरी गुजराती चीजें ट्राई करेंगी ताे आपकी ट्रिप और मजेदार हो जाएगी। अगर जन्माष्टमी के दौरान आप व्रत रख रही हैं तो आपको होटल या आसपास के भोजनालय में फलाहारी खाना भी मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली से सिर्फ 6-7 घंटे की ड्राइव पर है यह खूबसूरत हिल स्टेशन, तुरंत प्लान कर लें ट्रिप
जन्माष्टमी पर जाते समय इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप जन्माष्टमी के मौके पर द्वारका जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो आपको आसानी होगी। जैसे-
- मंदिर में भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए समय से पहुंचें।
- होटल और ट्रेन या फ्लाइट की बुकिंग पहले कर लें।
- बेट द्वारका जाते समय वापसी के लिए भी टैक्सी पहले से बुक कर लें।
- समुद्र किनारे जाते समय नियमों का पालन करें।
- गर्मी और उमस को देखते हुए पानी साथ रखें।
कुल मिलाकर अगर इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण के दर्शन के साथ एक अच्छी ट्रिप भी करना चाहती हैं, तो द्वारका जरूर जाएं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Incredible india/AI
- द्वारका ट्रिप का अनुमानित बजट?
- प्रति व्यक्ति 2 दिन के लिए लगभग 5,000 से 8,000 तक का खर्च आ सकता है।
- द्वारका दर्शन के लिए सही समय?
- अक्टूबर से मार्च का मौसम द्वारकाधीश दर्शन और बीच घूमने के लिए सबसे सही माना जाता है।
- बेट द्वारका कैसे जाएं?
- ओखा जेटी से बोट या सुदर्शन सेतु ब्रिज के रास्ते आसानी से बेट द्वारका पहुंच सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।