Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:31 AM IST

यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिवाली पर घर जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन से कर पाएंगे ट्रैवल

अब दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को टिकट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Updated:- 2023-11-02, 10:33 IST
vande bharat express train diwali

दिवाली का पर्व नजदीक है, लेकिन लोगों को अभी भी टिकट खरीदने के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा है। दरअसल, त्योहारी सीजन में हर कोई अपने घर जाना चाहता है। हर त्योहार में यूपी-बिहार के रहने वाले लोगों को घर जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब आप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर जा पाएंगे। 

वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए किया है। आपको यह जानकार खुशी होगी कि यह ट्रेन दिल्ली से चलाई जा रही है।

दरअसल, दिल्ली के आसपास के शहरों में यूपी-बिहार के रहने वाले लोग अधिक रोजगार के लिए आते हैं। लेकिन त्योहारी सीजन में उन्हें टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि दिल्ली से यह ट्रेन कब रवाना होंगी।

दिवाली पर कितनी ट्रेनें चलाई जा रही है

diwali vande bharat express train

वंदे भारत ट्रेन के सिवा दिल्ली से स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस भी चलाने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें नई दिल्ली से पटना जाएगी। (ट्रेन में क्यों होते हैं नीले, लाल और हरे रंग के कोच?)  

इसे भी पढ़ें- दिवाली पर बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही है ये स्पेशल ट्रेन

 

वंदे भारत एक्सप्रेस कब रवाना होगी 

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 11, 14 और 16 नवंबर को सुबह 07:25 मिनट पर चलेगी और उसी दिन शाम को 07:25 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी के लिए ये ट्रेन पटना से ट्रेन 12, 15 और 17 नवंबर को साढ़े सात बजे सुबह रवाना होगी, जो आपको देर शाम तक दिल्ली पहुंचा देगी।  (रेलवे में कितनी तरह की होती है सीट?)

इसे भी पढ़ें-  Special Train: स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट काटना होगा अब और भी आसान, फॉलो करें ये टिप्स

स्पेशल राजधानी कब रवाना होगी

special rajdhani express train diwali

दिल्ली से पटना जाएगी यह ट्रेन। यह शाम 7 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली से निकलेगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर पटना पहुंचेगी। ये ट्रेनें स्पेशल दिवाली और छठ पूजा पर जा रहे यात्रियों के लिए चलाई जा रही है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।