दिवाली पर बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही है ये स्पेशल ट्रेन

त्योहारों के सीजन में लोगों को अपने घर जाने के लिए टिकट नहीं मिल पाता। कई बार लोग 2 से 3 महीने पहले से ही टिकट बुक करने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन फिर भी ट्रेन में सीटें वेटिंग ही दिखाई देती है। ऐसे में दिवाली पर लोग कैसे घर जाएंगे, इसकी परेशानी को भारतीय रेलवे की तरफ से कम कर दिया गया है।
दरअसल, रेलवे की तरफ से हर साल दिवाली के अवसर पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जाती है। जिसकी मदद से आप आसानी से दिवाली और छठ पूजा का त्योहार परिवार के साथ मना सकते हैं।
भारतीय रेलवे ने कितनी नई ट्रेन शुरू की

दिवाली और छठ पूजा के त्योहार के लिए 283 विशेष ट्रेनें को शुरू किया गया है। ये ट्रेन त्योहारी सीजन के दौरान 4,480 यात्राएं करेंगी।
इसके सिवा पश्चिम रेलवे त्योहारी सीजन के दौरान 36 ट्रेनें चलाएगा जो 1,262 यात्राएं कवर करेंगी। साथ ही उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा 24 ट्रेनें चलाई जा रही है, जो 1,208 यात्राएं कवर करेंगी।
Puja, Diwali, Chhath के अवसर पर भारतीय रेल की विशेष सुविधा। pic.twitter.com/XhaAkQMn2q
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) October 21, 2023
कहां से कहां तक यात्रा कर पाएंगे आप?
इन ट्रेनों का माध्यम से दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, चंडीगढ़, भटिंडा, गुवाहाटी जैसे शहरों से पटना, गया, जयनगर,गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सीवान, फिरोजपुर, दरभंगा, वाराणसी जैसी जगहों पर ट्रैवल किया जाएगी।
मुंबई से आप जम्मूतवी एसी सुपरफास्ट स्पेशल, सूरत सूबेदारगंज स्पेशल, (09075) मुंबई सेंट्रल काठगोदाम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन से 08 नवम्बर, 2023 से 29 नवंबर तक ट्रैवल कर सकते हैं।
स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट (Diwali Special Trains List)

- अमरावती से पुणे- स्पेशल ट्रेन
- आनंद विहार टर्मिनल से गोरखपुर- स्पेशल ट्रेन
- आनंद विहार टर्मिनल-जयनगर- स्पेशल ट्रेन
- आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी- स्पेशल ट्रेन
- आनंद विहार टर्मिनल से पटना जं- स्पेशल ट्रेन
- आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा- स्पेशल ट्रेन
इसे भी पढ़ें- Special Train: स्पेशल ट्रेन में कन्फर्म टिकट काटना होगा अब और भी आसान, फॉलो करें ये टिप्स
- बडनेरा से नासिक- स्पेशल ट्रेन
- बांद्रा टर्मिनस से बाड़मेर- स्पेशल ट्रेन
- बांद्रा टर्मिनस से जम्मू तवी- स्पेशल ट्रेन
- बांद्रा टर्मिनस से सूबेदारगंज- स्पेशल ट्रेन
- बांद्रा टर्मिनस से वीरांगना लक्ष्मीबाई- स्पेशल ट्रेन
- बठिंडा जं. से वाराणसी जं. -स्पेशल ट्रेन
- बेलगाम से मैसूर- स्पेशल ट्रेन
इसे भी पढ़ें- Festival Season: त्योहारों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो इन जरूरी टिप्स को फॉलो करना न भूलें
- चंडीगढ़ जं. से गोरखपुर जं. - स्पेशल ट्रेन
- छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से पुणे- स्पेशल ट्रेन
- छपरा से एलटीटी- स्पेशल ट्रेन
- सीएसएमटी से गुवाहाटी- स्पेशल ट्रेन
- सीएसएमटी मुंबई से कोल्हापुर- स्पेशल ट्रेन
- सीएसएमटी मुंबई से नागपुर- स्पेशल ट्रेन
इनके सिवा भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेन और उनके समय की जानकारी आप रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।