शादी के बाद इस कंट्री में मनाएं ड्रीम हनीमून, बीच से लेकर नाइटलाइफ तक के लिए बेस्ट रहेंगे ये 4 शहर

शादियों के सीजन में लोग हनीमून की प्‍लान‍िंग भी पहले से ही कर लेते हैं। ऐसे में अगर आप इंड‍िया से बाहर घूमने का प्‍लान बना रही हैं, तो अमेरिका के कई रोमांट‍िक डेस्‍ट‍िनेशन आपके ल‍िए बेस्‍ट हो सकते हैं।
Updated:- 2026-10-31, 10:53 IST
america honeymoon destinations

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। शादी के साथ-साथ कपल्स हनीमून की भी प्लानिंग करते हैं। हनीमून का नाम आते ही ज्यादातर कपल्स के मन में बीच या पहाड़ों पर घूमने का ख्याल ही आता है, लेकिन अगर आप शादी के बाद कुछ अलग करना चाहती हैं, तो इस बार अमेरिका की ट्रिप प्लान कर सकती हैं। खासकर साउथ अमेरिका कपल्स के लिए बेस्ट रहेगा। यहां सिर्फ आपको खूबसूरत नजारे ही नहीं बल्कि म्यूजिक, अच्छा खाना, पुराने शहरों की गलियां और रात में घूमने का भी अपना मजा मिलेगा।

यहां कहीं जैज म्यूजिक की धुन सुनाई देती है, तो कहीं पुराने फ्रेंच स्टाइल के घर और रंगीन सड़कें देखने को मिलेंगी। इतना ही नहीं, यहां समुद्र किनारे सुकून भरे पल बिताने का मौका भी है।

अमेरिका में हनीमून के लिए कहां जाएं?

एक ही ट्रिप में रोमांस के साथ घूमने-फिरने और नई चीजें जानने का मजा आपको मिल सकता है। आइए जानते हैं कि आप अपनी अमेरिका यानी यूएसए ट्रिप में किन-किन जगहों के लिए हनीमून प्लान कर सकती हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि यहां इंडिया से कैसे पहुंचा जा सकता है।

america honeymoon destinations (1)

image credit- pexels

1. चार्ल्सटन

साउथ कैरोलिना का चार्ल्सटन अपने पुराने घरों, पत्थरों वाली सड़कों और बड़े-बड़े पेड़ों के लिए फेमस है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पुरानी गलियों में घूम सकती हैं और रोमांटिक फोटोज भी क्लिक करवा सकती हैं। यहां इन जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें। जैसे-

  • फोर्ट सम्टर: यहां तक पहुंचने के लिए हार्बर से फेरी ली जा सकती है। इस जगह का संबंध 1861 में शुरू हुए अमेरिकी गृहयुद्ध से है।
  • रेनबो रो: यहां एक लाइन में बने 13 पुराने घर अलग-अलग पेस्टल रंगों में रंगे हुए हैं।
  • द बैटरी: यहां भी पुराने घर, हरे-भरे गार्डन और बीच का मजा ले सकती हैं।
  • मॉरिस आइलैंड: आप यहां लाइटहाउस, बीच और आसपास की नेचुरल ब्यूटी के नजारे देखने को मिलेंगे। अगर आपको सी फूड पसंद है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट रहेगी।

यह भी पढ़ें- वि‍देश घूमने का है प्‍लान, 'फेस्टिवल कैपिटल' की कर आएं सैर; नहीं भूल पाएंगी ये मस्ती

2. गल्फ शोर्स

अलबामा का गल्फ शोर्स उन कपल्स के लिए अच्छा है, जिन्हें समुद्र किनारे समय बिताना पसंद है। यहां करीब 50 किलोमीटर से ज्यादा सफेद रेत वाला समुद्री किनारा है। आप गल्फ शोर्स, ऑरेंज बीच, गल्फ स्टेट पार्क और फोर्ट मॉर्गन जैसी जगहों पर घूम सकती हैं। यहां करने के लिए कई मजेदार एक्टिविटीज भी हैं। जैसे-

  • पैरासेलिंग और कायाकिंग।
  • गल्फ स्टेट पार्क में साइकिलिंग।
  • डॉल्फिन देखने के लिए क्रूज पर जाना।
  • बोन सेक्योर नेशनल वाइल्डलाइफ रिफ्यूज में बर्ड्स और दूसरे एनिमल्स को देखना।

america honeymoon destinations

 

image credit- magnific

3. नैशविल

टेनेसी का नैशविल म्यूजिक के लिए फेमस है। यहां की पहचान कंट्री म्यूजिक से है। अगर आप दोनों को गाने सुनना पसंद है, तो यहां पर शाम में जरूर जाएं। आप यहां राइमन ऑडिटोरियम में लाइव शो देख सकती हैं।

4. न्यू ऑरलियन्स

लुइसियाना का न्यू ऑरलियन्स उन लोगों के लिए ठीक रहेगा, जिन्हें म्यूजिक और नाइटलाइफ पसंद है। यहां जैज, ब्लूज और रेगे म्यूजिक सुनने को मिलेंगे।

  • फ्रेंच क्वार्टर: पुराने घरों, सड़क पर परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट और चहल-पहल के लिए फेमस है।
  • फ्रेंचमैन स्ट्रीट: यहां जैज और ब्लूज म्यूजिक के कई लाइव शो देखने को मिलेंगे।
  • प्रिजर्वेशन हॉल: यहां न्यू ऑरलियन्स जैज सुन सकती हैं।

america honeymoon destinations (2)

 

image credit- pexels

भारत से कैसे पहुंचें?

भारत से इन शहरों के लिए ट्रिप प्लान करते समय सबसे पहले फ्लाइट का रूट देखना होगा। आपको दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों से फ्लाइटें मिल जाएंगी।

  • चार्ल्सटन: भारत से चार्ल्सटन जाने के लिए आपको इंटरनेशनल कनेक्टिंग एयरपोर्ट से चार्ल्सटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट लेनी होगी।
  • गल्फ शोर्स: यहां पहुंचने के लिए अमेरिका के किसी बड़े एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट लेकर गल्फ शोर्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट या नजदीकी पेंसाकोला एयरपोर्ट पहुंच सकती हैं, फिर वहां से सड़क के रास्ते गल्फ शोर्स जा सकती हैं।
  • नैशविल: यह साउथ अमेरिका का काफी अच्छे से कनेक्टेड शहर है, जहां भारत से कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए नैशविल इंटरनेशनल एयरपोर्ट सीधे पहुंचा जा सकता है।
  • न्यू ऑरलियन्स: यहां का लुई आर्मस्ट्रांग न्यू ऑरलियन्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक बड़ा हब है, जहां अमेरिका के बाकी शहरों या इंटरनेशनल रूट की कनेक्टिंग फ्लाइट्स आसानी से मिल जाती हैं।

यह भी पढ़ें- शादी के बाद करें लैंगकावी और लॉस एंजेल्स की सैर, हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स

भारतीयों को किस वीजा की जरूरत होगी?

अमेरिका घूमने के लिए भारतीय यात्रियों को आमतौर पर B-2 टूरिस्ट वीजा या B-1/B-2 वीजा लेना होता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और बाकी जानकारी अमेरिका की ऑफिशियल वीजा वेबसाइट पर देख सकती हैं। बस टिकट बुक करने से पहले वीजा की तैयारी जरूर कर लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- pexels

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।