पहली बार कर रही हैं कयाकिंग, तो इन टिप्स का रखें ध्यान

 कयाकिंग करना यकीनन एक एडवेंचर्स एक्टिविटी है। लेकिन अगर आप पहली बार कयाकिंग करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए। 
Updated:- 2024-08-10, 15:08 IST
Kayaking Safety

जब भी हम बाहर घूमने का मन बनाते हैं तो कुछ ऐसा करने की इच्छा होती है, जो हमें हमेशा याद रहे। अमूमन वाटर एक्टिविटीज हमें बहुत अधिक एडवेंचर्स लगती हैं। हम स्कूबा डाइविंग से लेकर रिवर राफ्टिंग जैसी कई बेहतरीन एक्टिविटीज को एन्जॉय करना पसंद करते हैं। इन्हीं वाटर एक्टिविटीज में से एक है कयाकिंग। कयाकिंग कुछ हद तक बोटिंग की तरह ही लगती है, लेकिन यह फिर भी इससे अलग है।

कयाकिंग के दौरान आपको यकीनन काफी मजा आता है, लेकिन फिर भी आपको अपनी सुरक्षा का खासतौर पर ध्यान रखना होता है। कयाकिंग करने का एक फायदा यह भी है कि यह एक पोर्टेबल इक्विपमेंट है, इसलिए आप इसकी मदद से झीलों से लेकर सागर तक कई जगहों को आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ आउटिंग पर जा रहे हैं तो कयाकिंग करने का मन बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे-छोटे टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको कयाकिंग करते हुए ध्यान रखना चाहिए-

सही कयाक को करें सलेक्ट

kayaking woman kayak girl paddling water

जब आप पहली बार कयाकिंग कर रहे हैं तो आपके लिए सही कयाक का चयन करना बेहद जरूरी है। एक बिगनर के लिए सीट-ऑन-टॉप कयाक का इस्तेमाल करना सही माना जाता है, क्योंकि उनमें से अंदर और बाहर निकलना आसान होता है। इतना ही नहीं, आपको कभी भी लाइफ जैकेट की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। आपको सही तरीके से फ़िट की गई लाइफ़ जैकेट को जरूर पहनना चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

पहले सीखें बेसिक स्ट्रोक 

couple together kayaking river

अगर आप एक बिगनर हैं तो आपको कयाकिंग शुरू करने से पहले बेसिक स्ट्रोक को जरूर सीखना चाहिए। आप पहले फ़ॉरवर्ड स्ट्रोक, रिवर्स स्ट्रोक और स्वीप स्ट्रोक का अभ्यास करें। इससे पानी में आपके लिए कयाकिंग करना अपेक्षाकृत आसान हो जाएगा, जिससे आप इस एक्टिविटी का पूरा लुत्फ ले पाएंगे। इसके अलावा, आपको कयाकिंग के दौरान अपने बॉडी पोश्चर का भी ख्याल रखना चाहिए। आप हमेशा अपनी पीठ सीधी करके और पैरों को फ़ुट पेग पर टिकाकर सीधे बैठें। ऐसा करने से आपको अधिक प्रभावी ढंग से पैडल चलाने में मदद मिलती है। साथ ही साथ, आपको पीठ दर्द की शिकायत भी नहीं होती है।

यह भी पढ़ें-Famous Nag Temple: नाग देवता के इन चमत्कारी मंदिरों के दर्शन मात्र से ही खुल सकते हैं किस्मत के बंद ताले

सुरक्षा का रखें ख्याल

एक बिगनर को कयाकिंग के दौरान अपनी सुरक्षा का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। मसलन, अगर आप पहली बार कयाकिंग कर रहे हैं तो हमेशा किनारे के करीब ही पैडल करें, ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप आसानी से वापस आ सकें। इतना ही नहीं, अकेले कयाकिंग करने से बचें। इसकी जगह आप बडी सिस्टमः किसी दोस्त के साथ या ग्रुप में कयाक करें। यह ज़्यादा सुरक्षित और मज़ेदार है। कभी भी कयाकिंग के दौरान खुद पर बहुत ज़्यादा दबाव न डालें। ज़रूरत पड़ने पर ब्रेक लें और अपने साथ पानी व कुछ खाने-पीने का सामान अवश्य रखें ताकि कयाकिंग के दौरान आप हाइड्रेटेड रह सकें।

यह भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए ढूंढ रहे हैं अच्छी जगह, तो इन 3 सेफ जगहों को करें लिस्ट में शामिल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।