UK Visa New Rule: आप भी प्लान कर रही हैं लंदन ट्रिप, तो वीजा के नियमों में हुआ ये बड़ा बदलाव जानें

London Trip Planning: हम सभी को विदेश घूमने का सपना होता है, लेकिन विदेश जाना इतना आसान भी नहीं हाेता है। इसके लिए आपको कई तरह की कागजी कार्रवाई से गुजरना होता है। खासकर युनाइटेड किंगडम (United Kingdom), यूएसए (USA) जैसी जगहों पर जाने के लिए तो आपको कुछ ज्यादा ही प्लानिंग करनी होती है। अगर आप भी युनाइटेड किंगडम यानी लंदन जाने का प्लान कर रही हैं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है।
दरअसल, United Kingdom Government अब पूरी तरह से डिजिटल इमिग्रेशन सिस्टम लागू कर रहा है। पासपोर्ट पर लगने वाला फिजिकल वीजा स्टिकर खत्म कर दिया जाएगा और उसकी जगह eVisa लेना होगा। यूके वीजा एंड इमिग्रेशन (UKVI) ने नई गाइडलाइन भी जारी कर दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से -
-1768380470209.jpg)
12 जनवरी 2026 से बदल चुके नियम
युनाइटेड किंंगडम गवर्नमेंट की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि 12 जनवरी 2026 से यूके आने वाले ज्यादातर विजिट वीजा होल्डर्स को eVisa लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ-साथ फिजिकल वीजा स्टिकर भी दिया जा रहा। अगर आपके पास 12 जनवरी से पहले जारी किया गया वैलिड वीजा स्टिकर है, तो आप भी अपना eVisa UKVI अकाउंट पर ऑनलाइन देख सकती हैं। 2026 के आखिर तक eVisa पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।
UKVI अकाउंट बनाकर eVisa एक्सेस करना जरूरी
ये बदलाव कुछ लोगों के लिए 30 अक्टूबर 2025 से ही लागू कर दिया गया था। अगर आपने या आपके डिपेंडेंट्स ने 30 अक्टूबर के बाद वर्क वीजा, स्टडी वीजा, फैमिली वीजा या सेटलमेंट (Indefinite Leave to Enter) के लिए आवेदन किया है तो हो सकता है कि आपको वीजा स्टिकर बिल्कुल न मिले। ऐसे में ट्रैवल करने से पहले आपको अपना UKVI अकाउंट बनाकर eVisa एक्सेस करना जरूरी होगा।
कौन देख सकता है eVisa?
आप तभी eVisa देख पाएंगी अगर-
- आपको Form for Affixing a Visa (FAV) मिला हो
- आपने वीजा एक्सटेंशन लिया हो, लेकिन आपके पास पासपोर्ट या वैलिड BRP न हो
eVisa देखने के लिए UKVI अकाउंट होना जरूरी है। डिपेंडेंट्स जैसे पति-पत्नी और बच्चे का सबका अलग अकाउंट होना जरूरी कर दिया गया है।
-1768380480464.jpg)
किन लोगों को eVisa की जरूरत नहीं है?
- अगर आप UK ETA (Electronic Travel Authorisation) के जरिए ट्रैवल कर रही हैं
- आप इमिग्रेशन कंट्रोल से छूट मिली हो, जैसे डिप्लोमैट
- आपको चैनल आइलैंड्स या आइल ऑफ मैन में रहने की परमिशन हो
तो अगर आप भी लंदन जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको ये नियम जान लेना चाहिए। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source- https://www.gov.uk/government/publications/updates-on-the-move-to-evisas/updates-on-the-move-to-evisas
Image Credit- Freepik/Ai generated
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।