क्रिसमस के दिन Delhi-NCR के इन चर्च का नजारा होता है शानदार, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान

25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाने वाला है। अभी क्रिसमस आने में वक्त है, लेकिन देशभर में इस त्योहार का उत्साह अभी से देखा जा सकता है। रेस्टोरेंट से लेकर मॉल तक हर जगह आप अभी से क्रिसमस की सजावट देख सकते हैं।
इस समय दिल्ली-NCR का नजारा भी देखने लायक है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के आसपास स्थित कुछ ऐसे चर्च की जानकारी देने वाले हैं, जिसका नजारा आप क्रिसमस के दिन देखने जा सकते हैं।
सुंदर सजावट से सजे और सितारों की तरह जगमगाते दिल्ली के खूबसूरत चर्चों का नजारा वाकई आपका मन मोह लेगा। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण आपको सुकून का अहसास करवाएगा।
1. सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल (Sacred Heart Cathedral Church)

अगर आप सोच रहे हैं कि क्रिसमस पर दिल्ली में सीपी से अच्छी जगह कोई नहीं है, तो आप गलत हैं। क्योंकि सीपी में मौजूद सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च का नजारा देखने के बाद आप हर साल यहां जाने का प्लान बनाएंगे। यह चर्चा 1935 में स्थापित किया गया था।
बड़े से लाल इमारत वाला यह चर्च जैस दिल्ली का सबसे बड़ा चर्च माना जाता है। यहां आपको चर्च के परिसर में विशाल हरा-भरा बगीचा भी देखने को मिलेगा। क्रिसमस पर बगीचे की बड़े ही खास तरीके से सजावट की जाती है।
- सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल कैसे जाएं- आप यहां पटेल चौक मेट्रो उतर कर भी पहुंच सकते हैं। आपको यहां से 10 मिनट चलना होगा। इसके सिवा आप सेंट्रल सेक्रेटेरिएट या शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन भी उतर सकते हैं।
- लोकेशन- 1, गोल डाक खाना राउंड अबाउट, अशोक प्लेस, सेक्टर 4, गोले मार्केट। (देश के इन फेमस फोर्ट पर सेलिब्रेट करें क्रिसमस)
- समय- सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक आप यहां जा सकते हैं। क्रिसमस पर यह 7 बजे के बाद भी खुला रहता है।
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट है भारत की ये 5 जगह, आप भी बनाएं यहां जाने का प्लान
2- सेंट अल्फोंसा चर्च (St. Alphonsa's Church)

वसंत कुंज के पास स्थित इस चर्च की बात ही निराली है। हरे-भरे फार्म हाउस के बीच स्थित सेंट अल्फोंसा चर्च उतना ही शानदार है, जितना आपको फिल्मों में देखने को मिलता होगा। इस चर्च का नाम सेंट अल्फोंसा के नाम पर रखा गया है।
सेंट अल्फोंसा कैथोलिक चर्च द्वारा संत के रूप में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय महिला थीं। इस चर्चा की वास्तुकला आपका मन मोह लेगी। चर्च के अंदर बनी लकड़ी के टेबल भी आपको अलग ही अहसास करवाएंगे।
- लोकेशन- 9, ग्रीन एवेन्यू रोड, वसंत कुंज
- समय - सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक, क्रिसमस पर यह देर तक खुला रहता है।
- कैसे जाएं- सुल्तानपुर मेट्रो स्टेशन चर्च के पास है। यहां से चर्च की दूरी 0 .42 किलोमीटर है।
इसे भी पढ़ें- Snowfall Places: नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन मनमोहक जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचें
3- दिल्ली का सबसे पुराना चर्च सेंट जेम्स चर्च (St. James’ Church)

कश्मीरी गेट के पास स्थित यह चर्च दिल्ली का सबसे पुराना चर्चा है। यहां जाने पर आपको अलग ही अहसास होगा। हल्के पीले रंग का चर्च ग्रीक क्रॉस प्लान में बनाया गया है।
ग्रीक-क्रॉस प्लान का अर्थ चार समान भुजाओं वाली इमारत से है। साथ ही, रंगीन कांच की खिड़कियां बनाई गई हैं। क्रिसमस के मौसम में इस चर्च का नजारा बेहद खास होता है। आपको यहां आकर अच्छा लगेगा।
- लोकेशन- लोथियन रोड, कश्मीरी गेट
- समय - सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक
दिल्ली-NCR में मौजूद फेमस चर्च- इनके सिवा आप भव्य लोधी रोड क्षेत्र में स्थित- सेंटेनरी मेथोडिस्ट चर्च, चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के बहुत करीब स्थित- सेंट मैरी चर्च, कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन और सेंट स्टीफंस चर्च देखने भी जा सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।