Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:36 PM IST

तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए नहीं जाना होगा दिल्ली से बाहर, जानें लोकेशन-टाइम से लेकर सब कुछ

इस मंदिर में जाने के बाद आपको असली तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा अनुभव होगा। यहां आप अपने पूरे परिवार के साथ वीकेंड पर दर्शन का प्लान बना सकते हैं। 
Updated:- 2024-09-17, 18:38 IST
image

अब आपको तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए दिल्ली से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। अगर आप कई सालों से बालाजी के दर्शन के लिए आंध्र प्रदेश जाने का प्लान बना रहे हैं, तो अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि दिल्ली में ही आप श्री तिरुपति बालाजी के दर्शन कर सकते हैं।

इस मंदिर का निर्माण साल 2013 में किया गया था। मंदिर का प्रबंधन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा किया जाता है, यह वही समिति है जो तिरुपति के मेन मंदिर का भी प्रबंध करती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के तिरुपति बालाजी मंदिर के बारे में विस्तार से बताएंगे।

दिल्ली में कहां स्थित है तिरुपति बालाजी मंदिर

tirupati

यह मंदिर दिल्ली के प्रेसिडेंट एस्टेट के क्षेत्र में और रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। आप यहां मेट्रो स्टेशन से भी पहुंच सकते हैं। मेट्रो से मंदिर की दूरी मात्र 2 किमी की है। आप पैदल भी यहां जा सकते हैं। यह मेट्रो स्टेशन आपको ब्लू लाइन में मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR के इन मंदिरों जाएं बप्पा के दर्शन के लिए

तिरुपति बालाजी मंदिर समय

  • मंदिर सुबह 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुला रहता है।
  • मंदिर में दिन में 4 बार आरती और भोग लगाया जाता है। रविवार के दिन यहां कल्याण उत्सव का भी आयोजन होता है।
  • दोपहर 12 बजे मंदिर बंद हो जाता है, इसके बाद आप शाम 4 बजे के बाद दर्शन कर पाएंगे।
  • मंदिर में एंट्री के लिए कोई टिकट नहीं है।
  • यहां प्रसाद, पीने के लिए आरओ वाटर, वाटर कूलर, जूता स्टोर, पावर बैकअप, वॉशरूम, सीसीटीवी सुरक्षा, बैठने के लिए बेंच, म्यूजिक सिस्टम, कार्यालय और पार्किंग की सुविधा मिलती है।
  • मंदिर में फोटो लेना मना है, इसके लिए आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Gautam Narang (@gautiontheroad)

 

मंदिर की खासियत

  • मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की मनमोहक मूर्ति विराजमान है। इसकी ऊंचाई 8 फीट है।
  • इसके अलावा यहां गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी धन की देवी माता लक्ष्मी और पद्मावती देवी के भी दर्शन करने का मौका मिल जाएगा।
  • माना जाता है कि यहां पूजा करने से भगवान उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • यह मंदिर देखने में भी हूबहू श्री तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा ही लगता है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में फेमस है भगवान के ये मंदिर, परिवार के साथ जाएं दर्शन करने

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।