Sat Sep 12, 2026 | Updated 10:22 AM IST

सर्दियों में लॉन्ग ड्राइव पर जाने से पहले इन बातों को जान लें

सर्दियों में ड्राइव पर जाना हम सभी को पसंद होता है। आज हम आपको बताएंगे कि ड्राइव पर जाते समय आपको किन बातों का ख्याल रखना चाहिए।   
Updated:- 2023-11-30, 18:47 IST
Winter road trips

सर्दियों की शुरुआत हो चुकी हैं। ऐसे में ठंड के दिनों में रात के समय बाहर निकलना किसी मुसीबत से कम नहीं होता हैं। रात के समय ट्रैफिक नहीं होता है, ऐसे में दूर की यात्रा के लिए हम रात का समय ही चुनते हैं। हालांकि रात के समय ठंड के दिनों में लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले आपको कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। 

अकेले लॉन्ग ड्राइव पर ना जाएं

अगर आप अकेले लॉन्ग ड्राइव पर जाती हैं तो आपको ऐसा नहीं करना है। कोशिश करें की किसी के साथ ही रात में लॉन्ग ड्राइव पर निकलें। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड के दिनों में रात के समय सारी दुकानें बंद होती हैं। अगर आप निकलते हैं और कार में किसी भी तरह की दिक्कत होती हैं तो आपको काफी परेशानी हो सकती हैं। 

खाने का सामान जरूर साथ रखें

Tips for your Winter Road Trip

ठंड के दिनों में लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले आपको अपने साथ खाने का सामान और पानी लेकर जाना चाहिए। क्योंकि ठंड के दिनों में ज्यादातर खाने का दुकान बंद हो जाते है। ऐसे में अगर बाकी के दुकान बंद भी होगे तो आपको दिक्कत नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ेंः लंबी कार यात्रा को बनाना चाहते हैं आरामदायक तो फॉलो करें ये टिप्स

गाड़ी की सर्विसिंग करवा ले

Checklist for a Road Trip

लंबी यात्रा पर निकलने से पहले आपको अपनी गाड़ी की सर्विसिंग करवा लेनी चाहिए। गाड़ी की अच्छी कंडीशन होने पर ही आपको ठंड के दिनों में लंबे यात्रा पर जाना चाहिए। गाड़ी की सर्विसिंग के साथ ही गाड़ी की सफाई भी करवा लें। इससे गाड़ी में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। 

इसे भी पढ़ेंः लॉन्ग ड्राइव का लेना है मज़ा तो वीकेंड में जाएं दिल्ली के पास की इन जगहों पर

मेडिकल किट साथ रखें 

आपको अपने कार में मेडिकल किट हमेशा रखना चाहिए। अगर आप मेडिकल किट नहीं रखती हैं तो आपको दिक्कत हो सकती हैं। कोहरा के कारण कई बार कार का एक्सीडेंट हो जाता है। ऐसी प्रस्थिति में कार में जरूरत का सारा सामान मौजूद होगा तो आपको दिक्कत नहीं होगी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।