Sunderban जाना हुआ अब और भी आसान, IRCTC के इस टूर पैकेज से मात्र 15 हजार रुपये में घूम आएं

सुंदरबन का टूर पैकेज आज से पहले रेलवे की तरफ से कभी लाइव नहीं किया गया है। इसलिए इसे यात्रियों के लिए यह अच्छा माना जा रहा है। जिन लोगों को यहां की यात्रा को लेकर सबसे बड़ी परेशानी प्लानिंग, खर्च और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट को लेकर होती है, उनके लिए टूर पैकेज से जाना सुनहरा मौका होगा। रेलवे की तरफ से लाइव किए गए सुंदरबन टूर पैकेज में सभी सुविधाओं की जानकारी पहले ही यात्रियों को दी जा रही है। ऐसे में अगर आपको बजट ठीक नहीं लगता है या सुविधाएं पसंद नहीं आती है, तो आप बुकिंग न करें।
सुंदरबन टूर पैकेज की खासियत
- इस पैकेज की शुरुआत कोलकाता से 1 फरवरी 2026 से होने जा रही है।
- यह 2 रात और 3 दिनों का टूर पैकेज है।
- पैकेज का कोड EHH138 है।
- 1 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आप कोलकाता से हर दिन टूर पैकेज बुक कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन या बस नहीं बल्कि कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज का नाम SUNDARBANS DISCOVER OF MANGROVES है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के राजस्थान टूर पैकेज में क्या-क्या मिल रही हैं सुविधाएं? जानें इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा
पैकेज फीस
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11950 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11650 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7850 रुपये है।
- ध्यान रखें कि अगर 2 लोग हैं, तो आपको अलग-अलग 11950 देने होंगे। यानी लगभग 12000 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- कोलकाता से पिकअप और ड्रॉप मिलेगा।
- गोडखाली से पिकअप और ड्रॉप और नाव से यात्रा का मौका मिलेगा।
- रिसॉर्ट में आवास मिलेगा।
- मेन्यू के अनुसार खाना मिलेगा, जिसमें 2 दिन नाश्ता + 3 दिन दोपहर का भोजन + 2 दिन रात का भोजन शामिल है।
- 1 दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
- यात्रा बीमा
- जीएसटी शामिल है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- जनवरी खत्म होने से पहले बना लें घूमने का प्लान, जानें 8 हजार के बजट में कहां जा सकती हैं आप?
पैकेज में नहीं शामिल हैं ये सुविधाएं
- व्यक्तिगत खर्च जैसे रूम हीटर, लॉन्ड्री, टेलीफोन कॉल और मिनरल वॉटर जैसी कोई भी सुविधा लेती हैं, तो अलग से पैसे देने होंदे।
- गाइड शुल्क और टूरिस्ट स्पॉट पर प्रवेश शुल्क लगता है, तो अलग से देना होगा।
- जंगल सफारी कार शुल्क भी अलग से देना होगा।
- कंपनी यात्रा के दौरान किसी भी दुर्घटना या अप्रिय घटना के लिए उत्तरदायी नहीं है।
- हवाई टिकट और ट्रेन टिकट शामिल नहीं है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।