जनवरी खत्म होने से पहले बना लें घूमने का प्लान, जानें 8 हजार के बजट में कहां जा सकती हैं आप?

कई लोग वीकेंड पर आस-पास की जगहों पर घूमने का प्लान करते हैं। वह ऐसी जगहों पर जाने का सोचते हैं जहां, उन्हें बजट में यात्रा करने का मौका मिल जाए। अगर टूर पैकेज में आपको बजट यात्रा मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या होगा। ऐसा ही कुछ टूर पैकेज रेलवे की तरफ से लाइव किया गया है। अगर आपको भरोसा नहीं हो रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिससे आप बजट के बारे में विस्तार से समझ पाएंगी।
5000 में कर आएं साईं बाबा के दर्शन
- इस पैकेज की शुरुआत चेन्नई/जोलारपेट्टई/कटपाडी से हो रही है। आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- 28 जनवरी से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम CHENNAI-SHIRDI PACKAGE है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 5500 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3650 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3450 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 3100 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- पहली बार जा रही हैं अंडमान? जानें IRCTC पैकेज से घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा
7000 में कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन
- 7000 में कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन
- पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है।
- 28 जनवरी से इस पैकेद की भी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप हर वीकडे पर इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नामMATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) है।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6320 रुपये है
इसे भी पढ़ें- IRCTC के Goa टूर पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा? जानें बजट से लेकर सब कुछ
8000 में घूम आएं विशाखापटनम
- 28 जनवरी से इस पैकेज की भी शुरुआत हो रही है।
- पैकेज 2 रात और 3 दिनों का है।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज से हर दिन यात्रा आप कर पाएंगी।
- पैकेज का नाम VIZAG - ARAKU HOLIDAY PACKAGE है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 8765 रुपये है। लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7870 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6565 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।