IRCTC के राजस्थान टूर पैकेज में क्या-क्या मिल रही हैं सुविधाएं? जानें इससे घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा

रेलवे ने हाल ही अपना नया राजस्थान टूर पैकेज लाइव किया है। इस टूर पैकेज की चर्चा हर जगह हो रही है, ऐसे में लोग इसके बारे में सर्च कर रहे हैं। लोग जानना चाह रहे हैं कि क्या इस टूर पैकेज से घूमना उन्हें सस्ता पड़ेगा? कितने बजट में क्या-क्या सुविधाएं दी जा रही है और यह पैकेज कितने दिन का है। लोगों के मन में इस तरह के कई सवाल चल रहे हैं। अगर आप भी कहीं घूमने जाने का प्लान कर रही हैं और इस टूर पैकेज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको राजस्थान टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
राजस्थान टूर पैकेज की जानकारी
- इस पैकेज की शुरुआत जयपुर से हो रही है। ऐसे में यात्री अगर किसी और लोकेशन यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो पहले उन्हें ट्रेन या बस के साधन से जयपुर पहुंचना होगा।
- जयपुर यात्रा की शुरुआत हो रही है, जिसमें आपको अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर और पुष्कर घुमाया जाएगा।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत 27 जनवरी से होगी, इसके बाद आप हर रोज बुकिंग कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी, जितने लोग होंगे, उस हिसाब कैब की सुविधा मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- पहली बार जा रही हैं अंडमान? जानें IRCTC पैकेज से घूमना सस्ता पड़ेगा या महंगा
पैकेज फीस
- IRCTC की वेबसाइट पर डली जानकारी के अनुसार पैकज फीस अलग-अलग तरह से तय की गई है।
- इसमें अकेले सफर का प्लान बना रहे लोगों को 27,970 रुपये देने होंगे।
- हालांकि, कैब जितनी ज्यादा लग्जरी होगी, फीस उतनी ज्यादा होगी।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,550 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19,400 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस अलग से है, जिसमें आपको 15,610 रुपये देने होंगे।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज से सफर करना फायदा या नुकसान
- जो लोग राजस्थान का ट्रिप आरामदायक चाहते हैं, जिसमें किसी भी तरह की परेशानी न आए, उनके लिए पैकेज बेस्ट है।
- हालांकि, आरामदायक सफर होने के बाद भी आपको यह थोड़ा महंगा लग सकता है। क्योंकि, 2 लोग अगर साथ में यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति 19,550 रुपये देने होंगे। यानी लगभग 40 हजार रुपये का खर्च 2 लोगों के यात्रा करने पर आएगा।
- इसके अलावा जब आप सफर करेंगे, तो छोटे-मोटे खर्च और भी होंगे।
- इस पैकेज के बारे में लोगों को सबसे ज्यादा गलत, यात्रा की शुरुआत लग रही है।
- यात्रा की शुरुआत केवल जयपुर से होगी। यानी अन्य शहरों के लोगों को पहले खर्चा करके जयपुर पहुंचना होगा, जो उन्हें पसंद नहीं आ रहा।
- भले ही पैकेज में कई जगहों पर घूमने का मौका मिल रहा है, लेकिन इसमें सभी सुविधाएं रेलवे के पसंद के हिसाब से होगी।
- इसमें आप अपने हिसाब से होटल से खाने के मेन्यू में बदलाव नहीं कर सकते, यह पहले से तय होगा।
इसे भी पढ़ें- IRCTC के Goa टूर पैकेज से सफर करना सस्ता पड़ेगा या महंगा? जानें बजट से लेकर सब कुछ
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।