herzindagi
sonam kapoor birthday

हनीमून पर नहीं जा पाए लेकिन शादी के बाद सोनम के फस्ट बर्थडे को आनंद बनाएंगे लंदन में स्पेशल

शादी से पहले भी कई बार सोनम और आनंद एक साथ लंदन घूमने जा चुके हैं। यह कपल हनीमून पर नहीं जा पाया लेकिन सोनम के बर्थडे को उनके हसबैंड आनंद आहूजा लंदन में स्पेशल बनाएंगे। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-06, 15:24 IST

शादी के बाद का फस्ट बर्थडे हर लड़की के लिए स्पेशल होता है, उसे अपने लाइफ पार्टनर से कुछ उम्मीदें होती हैं। कुछ ऐसा ही हाल सोनम कपूर का है। सोनम कपूर शादी के बाद अपने फस्ट बर्थडे को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। वैसे भी यही वो टाइम होगा जब आंनद आहूजा और सोनम कपूर एक साथ दुनिया की भीड़ से दूर कुछ टाइम साथ में इस्पेंड कर पाएंगे क्योंकि दोनों शादी के बाद अभी तक हनीमून पर नहीं जा पाए हैं।

सोनम कपूर की ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म के प्रमोशन के चलते वो काफी बिजी थी जिस कारण वो और आनंद हनीमून पर नहीं जा पाए। एक इंटरव्यू में सोनम ने कहा था कि उन्हें ग्रीस जाने का बहुत मन था लेकिन उनके उनके बिजी शेडूयल के चलते अपने मन को मारना पड़। 

सोनम कपूर इस बार अपने मन को नहीं समझाने वाली हैं, शादी के बाद अपने फस्ट बर्थडे को वो काफी स्पेशल बनाना चाहती हैं। आनंद आहूजा ने लंदन में सोनम के लिए एक घर लिया है और वो उसी घर में अपने बर्थडे पर आनंद के साथ टाइम इस्पेंड करना चहती हैं। 

sonam kapoor birthday

सोनम कपूर का बर्थडे प्लान 

फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन के लिए रवाना हो गई हैं। यही पर वह अपना जन्मदिन भी सेलिब्रेट करेंगी। 9 जून को वह 33 साल की हो जाएंगी। 

सोनम कपूर ने अपना बर्थडे प्लान भी शेयर किया है। सोनम कपूर ने बताया कि वह लंदन में अपने नए घर में बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। इस जश्न में उनकी बहन रिया कपूर और बेस्ट फ्रेंड्स शहला खान और संयुक्ता नायर भी मौजूद होंगी। सोनम कपूर ने बताया कि वह स्वरा भास्कर को भी अपने साथ ले जाना चाहती थीं मगर कुछ कारणों से वह नहीं आ पाएंगी।

Read more: सोनम कपूर की शादी की ये चंद तस्वीरें बता देंगी कैसी रही अनिल की लाडली की शादी

यह विडियो भी देखें

'पीपिंगमून' को दिए इंटरव्यू में सोनम कपूर ने कहा, “लंदन में हमने तीन बेडरूम का फ्लैट लिया है। बर्थडे पर दोस्तों के साथ लंच करने का प्लान है। मैं चाहती थी कि स्वरा भास्कर भी इस जश्न में शामिल हों मगर वह नहीं आ पाएंगी।“ साथ ही सोनम कपूर ने बताया कि सिर्फ बर्थडे की वजह से ही नहीं बल्कि एक काम के सिलसिले में भी वह लंदन गई हैं।

sonam kapoor birthday

यहां आपको बता दें कि सोनम फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में बिजी हो जाएंगी। इस फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी नजर आएंगे। दूसरी फिल्म है, 'द जोया फैक्टर', इस फिल्म में वह साउथ के सुपरस्टार दलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी। 

Read more: ये फोटो बता देंगी कि शादी के बाद सोनम कैसे एंजॉय कर रही हैं अपनी मैरिड लाइफ

काम की वजह से सोनम कपूर फिलहाल मुंबई में ही रहेंगी। उन्होंने बताया कि वह साल के तीन-चार महीने लंदन में रहेंगी। ऐसा वह पिछले दो सालों से करती आ रही हैं। उनके पति ने मुंबई के बांद्रा में बड़ा अपार्टमेंट लिया है। मगर सोनम उसका इंटीरियर बदलना चाहती हैं। इस काम में करीब सालभर का वक्त लगेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल वह जुहू में रह रही हैं।

sonam kapoor birthday

करीना भी मनाएंगी लंदन में हॉलीडे 

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद करीना कपूर खान अपने पति सैफ और अपने बेटे तैमूर के साथ लंदन में हॉलीडे मनाने का प्लान कर रही हैं। बिजी शेडूयल के चलते करीना और सैफ तैमूर को टाइम नहीं दे पा रहे थे इसलिए अब लंदन में करीना और सैफ तैमूर के साथ हॉलीडे प्लान कर रहे हैं। करीना कपूर खान को स्विटज़रलैंड और लंदन दोनों डेस्टिनेशन काफी ज्यादा पसंद हैं, कई बार करीना यहां सैफ के साथ छुट्टियां मनाने जा चुकी हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।