बेबो का बेटा हो रहा है सयाना, प्ले स्कूल में भी मम्मी करीना की तरह स्टाइलिश बनकर जाते हैं तैमूर

करीना कपूर खान का बेटा तैमूर पटौदी का सबसे छोटा नवाब है जो अब बड़ा हो रहा है और पढ़-लिखकर समझदार बनने के लिए स्कूल जाने लगा है। तैमूर प्ले स्कूल में भी अपने मम्मी की तरह स्टाइलिश बनकर ही जाते हैं। 

taimur khan son kareena play school article

तैमूर अली खान के फैंस भी उनकी मम्मी करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान की तरह बहुत सारे हैं। तैमूर कहां जाते हैं क्या करते हैं इस बारे में उनका हर फैन जानना चाहता है। तैमूर जब अपनी नैनी के साथ प्ले स्कूल से पढ़कर बाहर आए तो मीडिया के कैमरा में कैप्चर हो गए। ये देखिये नवाब सैफ की तरह उनके सबसे छोटे नवाब भी कम स्टाइलिश नहीं है। उन्हें स्कूल में जाना पसंद है। वैसे आपको ये भी बता दें कि तैमूर अली खान उसी प्ले स्कूल में जाते हैं जिस प्ले स्कूल में तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य भी जाता है। दिन में सबसे पहले प्ले स्कूल में वक्त बिताने के बाद जब तैमूर अपने घर लौट रहे थे तब उनके ये पिक्चर क्लिक किए गए।

taimur khan play school

Image Courtesy: HerZindagi

बॉलीवुड की खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस्स में से एक करीना कपूर खान के चाहने वालों की लिस्ट जहां लंबी-चौड़ी है, वहीं दूसरी तरफ तैमूर के फैंस भी कुछ कम नहीं है। दोनों जब एक साथ नजर आते हैं तो समझ में ही नहीं आता है कि तैमूर को देखें या फिर करीना को।

kareena Style taimur cutest inside

करीना कपूर खान के बेटे तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं उनकी फोटो वायरल हो जाती हैं। कभी तैमूर अपनी मां की गोद में नजर आते हैं तो कभी पिता सैफ के साथ खेलते हुए दिखाई देते हैं।

जब करीना और तैमूर हुए कैमरे में कैद

हाल ही में करीना अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर मुंबई के महबूब स्टूडियो गई हुईं थीं जहां कई सारे मीडिया फोटोग्राफर्स उन्हें क्लिक करने के लिए मौजूद थे। उस समय करीना और तैमूर को सामने देख उनके कई लम्हें कैमरे में कैद किए जाने लगें।

Read more: करीना को अपनी बेगम बनाने के लिए सैफ ने इस शहर में किया था उन्हें प्रपोज

kareena Style taimur cutest inside

यह बात तो सभी जानते हैं कि तैमूर भी अब मीडिया फोटोग्राफर्स के आदि हो चुके हैं। वो जहां जाते हैं मीडिया उनकी एक झलक कैप्चर करने को तैयार रहती है इसलिए जब महबूब स्टूडियो में मीडिया उनकी तस्वीर खींचने लगी तब वो इसे काफी एन्जॉय कर रहे थे और फोटोज खिंचवा रहे थे।

Read more: पद्म भूषण विजेता क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी हैं स्टाइल क्वीन

kareena Style taimur cutest inside..

मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें करीना तैमूर को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में कास्ट करवाना चाहती हैं जिसके ऑडिशन के लिए वो उन्हें महबूब स्टूडियो ले गईं थीं।

kareena Style taimur cutest inside

क्यूट तैमूर फिल्हाल प्ले स्कूल में हैं और सैफ और करीना के साथ अक्सर आउटिंग्स पर नजर आते हैं। जब भी तैमूर को कैमरे में कैद किया जाता है तो ज्यादातर करीना उन फोटो में होती हैं, उन फोटो को देख समझ ही नहीं आता है कि करीना के स्टाइल को देखा जाएं या फिर तैमूर की क्यूटनेस को देखा जाएं।

kareena Style taimur cutest inside

करीना का स्टाइल और तैमूर की क्यूटनेस

kareena Style taimur cutest inside

करीना की ट्रेनर नम्रता पुरोहित ने बताया कि करीना ने 15 महीने में 16 किलो वजन कम कर लिया है, ऐसे में उनके फैंस का करीना से नजर हटा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। एक तो करीना पहले से ही काफी स्टाइलिश थीं लेकिन इन दिनों परफेक्ट फीगर बनाने के बाद उनके फैंस उनसे नजर हटाना नहीं चाहते हैं। ऐसे में जब करीना और तैमूर एक साथ कैमरे में कैद होते हैं तो समझ नहीं आता है कि करीना को देखें या फिर तैमूर को।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP