महानवमी पर करें काशी के प्रसिद्ध सिद्धिदात्री मंदिर के दर्शन, ऐसे प्‍लान करें ट्र‍िप 

शारदीय नवरात्रि के नौवें दि‍न आप वाराणसी में मां सिद्धिदात्री के दर्शन कर सकती हैं। यह मंद‍िर सिद्धमाता गली में है। हम आपको पूरा ट्रैवल गाइड दे रहे हैं। 
Updated:- 2026-10-18, 13:29 IST
maa siddhidatri temple varanasi travel guide

शारदीय नवरात्रि 2026 का नौवां दिन यानी महानवमी 19 अक्टूबर को है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। अगर आप महानवमी पर माता के दर्शन करने के लिए किसी खास जगह जाने का प्लान बना रही हैं, तो काशी के सिद्धिदात्री माता मंदिर जा सकती हैं।

वाराणसी की पुरानी गलियों में मौजूद यह मंदिर नवरात्रि के दौरान भक्तों के ल‍िए आकर्षण का केंद्र रहता हौ। यहां माता के दर्शन करने के साथ आप काशी की गलियों और आसपास की धार्मिक जगहों को भी देख सकती हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि यह मंदिर कहां है और यहां जाने के लिए ट्रिप कैसे प्लान कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

काशी में कहां है मां सिद्धिदात्री का मंदिर?

आपको बता दें क‍ि मां सिद्धिदात्री का मंदिर वाराणसी की सिद्धमाता गली में है। यह कालभैरव मंदिर के पास है। मंदिर में मां सिद्धिदात्री की मूर्ति है। हालांक‍ि, मंदिर का गर्भगृह सादा है, लेक‍िन इसकी सुंदरता भी बहुत है। इसकी दीवारों और छत पर देवी-देवताओं की आकृतियां भी बनी हुई हैं। मंदिर के आसपास कुछ छोटे मंदिर भी हैं, जिन्हें आप दर्शन के दौरान देख सकती हैं।

maa siddhidatri temple varanasi travel guide

image credit- aadikashi 

महानवमी पर करें मां सिद्धिदात्री के दर्शन

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि माता अपने भक्तों को ज्ञान, बुद्धि, बल और सफलता का आशीर्वाद देती हैं। महानवमी पर भक्त माता को नारियल, चुनरी, फूल और मिठाई चढ़ाते हैं। नवरात्रि के दौरान मंदिर में खास पूजा-पाठ और अनुष्‍ठान भी होता है। ऐसे में यहां पर इस दौरान भक्तों की भीड़ भी बढ़ जाती है। अगर आप नौ दिनों तक नवरात्रि का व्रत रखती हैं, तो महानवमी पर माता के दर्शन जरूर करें।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में है मां महागौरी का यह सिद्ध शक्तिपीठ मंदिर, करें दर्शन; जानें कैसे पहुंचे और क्या है खास?

सिद्धिदात्री मंदिर में दर्शन का समय क्या है?

अगर आप महानवमी 2026 पर यहां जाने वाली हैं, तो निकलने से पहले दर्शन का समय जरूर ध्यान में रखें।

  • सुबह: नवरात्रि के दौरान मंदिर में सुबह 7 बजे से 10 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं।
  • शाम: शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक मंदिर में दर्शन का समय है।

हालांक‍ि, त्योहार के दिन भीड़ ज्यादा होने पर दर्शन के समय में बदलाव भी हो जाता है। इसलिए जाने से पहले टरइम‍िंग देख लें। इसके अलावा महानवमी पर सुबह जल्दी पहुंचने की कोशिश करें, ताकि भीड़ से बचने और आराम से दर्शन करने का मौका मिल सके।

वाराणसी के मां सिद्धिदात्री मंदिर कैसे पहुंचें?

मां सिद्धिदात्री का यह मंदिर सिद्धमाता गली में है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से यहां पहुंच सकती हैं।

  • ट्रेन से: वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से ऑटो या टैक्सी लेकर मंदिर के पास पहुंच सकती हैं। स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने में करीब 20 से 30 मिनट लगेंगे।
  • फ्लाइट से: वाराणसी का लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट मंदिर से करीब 25 किलोमीटर दूर है। एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर वाराणसी शहर पहुंच सकती हैं।
  • सड़क से: वाराणसी और आसपास के शहरों से बस, टैक्सी या अपनी गाड़ी से जाया जा सकता है।

maa siddhidatri temple varanasi travel guide (2)

 

image credit- magnific

महानवमी पर ऐसे बनाएं अपनी ट्रिप

अगर आप महानवमी पर माता सिद्धिदात्री के दर्शन करने जा रही हैं, तो ऐसे ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं।

  • सुबह जल्दी उठकर मंदिर में माता के दर्शन करने पहुंचें।
  • पूजा के लिए फूल, चुनरी या नारियल ले जाना चाहें, तो आसपास की दुकानों से खरीद सकती हैं।
  • दर्शन के बाद काशी की पुरानी गलियों में घूमें और लोकल फूड का स्वाद लेना ब‍िल्‍कुल न भूलें।
  • त्योहार के दिन भीड़ और रास्तों में बदलाव को देखते हुए थोड़ा एक्‍स्‍ट्रा समय रखें।

यह भी पढ़ें- नवरात्रि में मां कालरात्रि के दर्शन के लिए पहुंचें काशी, जानें पूरा टूर गाइड

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit- Instagram (vidyaragni7)/yatradham

FAQ
काशी में मां सिद्धिदात्री का प्रसिद्ध मंदिर कहां स्थित है?
वाराणसी में मां सिद्धिदात्री का प्रसिद्ध मंदिर 'सिद्धमाता गली' में स्थित है, जो प्रसिद्ध कालभैरव मंदिर के पास है। नवरात्रि के नौवें दिन (महानवमी) यहां दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
महानवमी पर वाराणसी के मां सिद्धिदात्री मंदिर में दर्शन का क्या समय है?
नवरात्रि के दौरान मंदिर में सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक और शाम को 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक दर्शन किए जा सकते हैं। त्योहार के दिनों में भीड़ को देखते हुए सुबह जल्दी पहुंचना बेहतर रहता है।
वाराणसी रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से सिद्धिदात्री मंदिर कैसे पहुंच सकते हैं?
यह मंदिर वाराणसी जंक्शन (कैंट) रेलवे स्टेशन से लगभग 20-30 मिनट की दूरी पर है, जहां से ऑटो या टैक्सी आसानी से मिल जाती है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंदिर की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।