लुधियाना में है मां महागौरी का यह सिद्ध शक्तिपीठ मंदिर, महाअष्टमी पर करें दर्शन; जानें कैसे पहुंचे और क्या है खास?

शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2026) में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का आठवां दिन यानी महाअष्टमी मां महागौरी को समर्पित होता है। इस दिन बहुत से लोग मां की पूजा करते हैं और मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाअष्टमी पर मां के दर्शन करने का प्लान बना रही हैं, तो पंजाब के लुधियाना में मौजूद श्री महागौरी माता मंदिर जा सकती हैं।
लुधियाना में मौजूद मां महागौरी का मंदिर शिमलापुरी में स्थित है। मान्यता है कि यहां मां के दर्शन करके भक्त उनसे अपने और अपने परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। ऐसे में हम आपको यहां पहुंचने का गाइड बता रहे हैं। साथ ही इस मंदिर की खासियत भी बताएंगे। आइए जानते हैं-
image credit- shutterstock
लुधियाना में कहां है मां महागौरी का मंदिर?
आपको बता दें कि श्री महागौरी माता मंदिर पंजाब के लुधियाना शहर के शिमलापुरी इलाके में है। मां के दर्शन करने के लिए आप यहां अपने परिवार के साथ जा सकती हैं। अगर आप लुधियाना में रहती हैं या नवरात्रि के दौरान शहर में हैं तो महाअष्टमी पर इस मंदिर में दर्शन जरूर करें। खास बात तो यह है कि दिल्ली से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। इस मंदिर को सिद्ध शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।
यह भी पढ़ें- इस अनोखे मंदिर में देवी दुर्गा के नौ रूपों की एक साथ होती है पूजा
महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा क्यों की जाती है?
नवरात्रि के आठवें दिन मां दुर्गा के आठवें रूप मां महागौरी की पूजा होती है। इस दिन भक्त मां से सुख-शांति और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। कई घरों में महाअष्टमी पर कन्या पूजन भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन मंदिर जाकर पूजा करना चाहती हैं, तो मां महागौरी मंदिर को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।
- मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन करें और अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा करें।
- आप अपने माता-पिता, बच्चों या परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ यहां जा सकती हैं।
image credit- magnific
कैसे पहुंचें लुधियाना के मां महागौरी मंदिर?
महाअष्टमी पर मां महागौरी के दर्शन करने के लिए अगर आप लुधियाना जाने का प्लान बना रही हैं, तो पहले वहां पहुंचने का रास्ता जान लें। आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से लुधियाना पहुंच सकती हैं। इसके बाद शहर के शिमलापुरी इलाके में मौजूद मंदिर तक जाना आसान रहेगा।
- ट्रेन से: लुधियाना जंक्शन रेलवे स्टेशन देश के कई बड़े शहरों से रेल के जरिए जुड़ा है। ऐसे में आप अपने शहर से लुधियाना के लिए ट्रेन ले सकती हैं। स्टेशन पहुंचने के बाद ऑटो या टैक्सी लेकर शिमलापुरी स्थित श्री महागौरी माता मंदिर जा सकती हैं।
- बस से: पंजाब और आसपास के कई शहरों से लुधियाना के लिए बसें भी आसानी से मिल जाती हैं। आप सरकारी या प्राइवेट बस से लुधियाना पहुंच सकती हैं। बस स्टैंड से मंदिर जाने के लिए आपको ऑटो या टैक्सी मिल जाएंगे।
- मंदिर तक कैसे पहुंचें: मंदिर का पता शिमलापुरी, लुधियाना, पंजाब है। आप मैप में रास्ता देखकर मंदिर पहुंच सकती हैं या कैब ऑटो बुक करते समय ड्राइवर को मंदिर का नाम बताएं, वे आपको पहुंचा देंगे।
बस ध्यान रखें कि महाअष्टमी पर निकलने से पहले ट्रेन या बस का समय और मंदिर में दर्शन का समय जरूर देख लें।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में मां दुर्गा के इन 8 मंदिरों में आप भी दर्शन करने पहुंचें, मुरादे होंगी पूरी
क्या है इस मंदिर की खासियत?
इस मंदिर की सबसे खास बात इसका मां महागौरी को समर्पित होना है। इसे सिद्ध शक्तिपीठ श्री महागौरी माता मंदिर के नाम से जाना जाता है। ऐसे में आप भी यहां जरूर जाएं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit- magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।