62 सालों से गुजरात के इस मंदिर में गूंज रहा है 'श्री राम जय राम जय-जय राम', विजयादशमी पर घूमने का बना लें प्लान

विजयादशमी के मौके पर अगर आप किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रही हैं, जहां घूमने के साथ मन को भी सुकून मिले, तो गुजरात के जामनगर में मौजूद बाला हनुमान मंदिर जा सकती हैं। इस मंदिर की खास बात सिर्फ यहां विराजे भगवान हनुमान नहीं हैं बल्कि यहां दिन-रात गूंजने वाला 'श्री राम, जय राम, जय-जय राम' का जाप भी है।
खास बात यह है कि यह जाप 1 अगस्त 1964 से लगातार चल रहा है। यानी छह दशक से भी ज्यादा समय से भक्त बारी-बारी से इस परंपरा को निभा रहे हैं। अगर आप इस बार विजयादशमी पर गुजरात घूमने जा रही हैं, तो इस मंदिर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
image credit- makemytrip
जामनगर में कहां है बाला हनुमान मंदिर?
गुजरात के जामनगर में बना बाला हनुमान मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है। इसे श्री बाला हनुमान संकीर्तन मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यह मंदिर रणमल झील के साउथ-इस्ट किनारे पर है। इस झील को लाखोटा झील भी कहा जाता है। मंदिर के आसपास का माहौल खासकर शाम के समय अच्छा लगता है। ऐसे में आप यहां दर्शन करने के बाद झील के किनारे कुछ समय बिता सकती हैं।
यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, इन 4 देशों में भी मौजूद हैं 'हनुमान जी' के पदचिह्न; आप भी जाएं यहां
62 सालों से बाला हनुमान मंदिर में लगातार हो रहा है राम नाम का जाप
इस मंदिर की सबसे खास बात यही है कि सालों से यहां पर भगवान राम नाम का जाप थमा नहीं है।
- इस मंदिर में 'श्री राम, जय राम, जय-जय राम' की धुन 1 अगस्त 1964 से लगातार चल रही है।
- इस परंपरा की शुरुआत संत प्रेमभिक्षुजी महाराज ने अपने साथियों के साथ की थी।
- मंदिर में भक्त बारी-बारी से जाप करते हैं, ताकि दिन हो या रात, राम नाम की धुन बंद न हो।
- इसी खास परंपरा के लिए मंदिर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली है।
यहां आने पर आपको किसी बड़े कार्यक्रम या दिखावे की जगह भक्तों की आवाज में लगातार गूंजता राम नाम सुनाई देगा। ऐसे में यहां कुछ देर राम नाम के जाप की भागीदारी भी बन सकती हैं।
सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, आस्था की भी है खास जगह
इस मंदिर की पहचान सिर्फ लगातार जाप करने के रिकॉर्ड तक ही नहीं है। यहां कई पीढ़ियों से भक्त राम नाम की धुन को आगे बढ़ा रहे हैं। भक्तों के लिए राम नाम का जाप पूजा करने और भगवान को याद करने का एक तरीका है। मंदिर में अलग-अलग लोग अपनी बारी आने पर जाप करते हैं। अभिनेता अनुपम खेर भी अपने '21 हनुमान मंदिर' सफर के दौरान यहां पहुंचे थे।
मंदिर के साथ इन जगहों को भी करें एक्सप्लोर
अगर आप मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो आसपास की जगहें भी एक्सप्लोर कर सकती हैं।
- लाखोटा लेक: मंदिर के पास मौजूद इस झील के किनारे टहल सकती हैं। शाम के समय यहां का माहौल बहुत अच्छा लगता है।
- लाखोटा पैलेस: झील के बीच बना यह महल जामनगर की खास जगहों में से एक है। ऐसे में आप यहां भी जा सकती हैं।
- नराड़ा मरीन नेशनल पार्क: यह मंदिर से लगभग 55 किमी दूर है। यहां आप ऑटो कैब से पहुंच सकती हैं।
- द्वारकाधीश मंदिर: यह प्रसिद्ध मंदिर लगभग 143 किलोमीटर की दूरी पर है। अगर आपके पास समय है, तो इसे भी अपनी लिस्ट में शामिल करें।
- खिजड़िया पक्षी सेंचुरी: अगर आपको बर्ड्स देखना पसंद है, तो यह जगह मंदिर से सिर्फ 14 किलोमीटर दूर है। यहां आप कई प्रवासी पक्षियों को देख सकती हैं।
विजयादशमी पर कैसे बनाएं घूमने का प्लान?
विजयादशमी की छुट्टी में जामनगर घूमने जा रही हैं, तो बाला हनुमान मंदिर से अपनी यात्रा शुरू कर सकती हैं। इसके बाद लाखोटा झील के किनारे घूमने और लाखोटा पैलेस देखने का प्लान बनाएं। इसके बाद ऊपर बताई जगहों को भी कवर कर लें। मंदिर में दर्शन के लिए जाते समय वहां के नियमों का ध्यान रखें और त्योहार के दिनों में भीड़ को देखते हुए थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर चलें।
image credit- bala hanuman mandir
बाला हनुमान मंदिर कैसे पहुंचें?
अगर आप जामनगर के बाला मंदिर जाने का प्लान बना रही हैं, तो यहां पहुंचना बड़ा ही आसान है।
- बस से: जामनगर नेशनल हाईवे से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। गुजरात के बाकी शहरों (जैसे राजकोट, सोमनाथ, द्वारका, गांधीधाम, पोरबंदर, सूरत और भुज) से जामनगर के लिए कई सरकारी और प्राइवेट बसें आसानी से मिल जाती हैं।
- ट्रेन से: मंदिर से जामनगर का पुराना रेलवे स्टेशन लगभग 4 किलोमीटर दूर है। देश कई राज्यों और शहरों (जैसे- दिल्ली, मुंबई) से जामनगर के लिए ट्रेनें मिल जाती हैं। इसके अलावा गुजरात के शहरों (अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत) से जामनगर के लिए रोजाना ट्रेनें चलती हैं।
- फ्लाइट से: जामनगर एयरपोर्ट शहर से लगभग 9-10 किलोमीटर की दूरी पर है, जो मुंबई, अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों से कनेक्टेड है। इसके अलावा आप अहमदाबाद तक की फ्लाइट लेकर वहां से कार, बस या ट्रेन के जरिए भी जामनगर आ सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Source-
https://www.mcjamnagar.com/TheCity/PlaceDetails.aspx?pid=xAb34yZ23g35
https://www.incredibleindia.gov.in/en/gujarat/jamnagar
image credit- Incredible India/makemytrip
- गुजरात का बाला हनुमान मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?
- जामनगर का बाला हनुमान मंदिर अपने 'अखंड राम नाम जाप' के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहाँ 1 अगस्त 1964 से लगातार 'श्री राम, जय राम, जय-जय राम' का जाप चल रहा है, जिसके लिए इस मंदिर का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी दर्ज है।
- जामनगर में बाला हनुमान मंदिर के आसपास कौन सी मुख्य जगहें घूमने योग्य हैं?
- मंदिर दर्शन के बाद आप पास में स्थित लाखोटा झील (रणमल झील), झील के बीच बने लाखोटा पैलेस, 14 किमी दूर खिजड़िया पक्षी अभयारण्य और 55 किमी दूर नराड़ा मरीन नेशनल पार्क जैसी खूबसूरत जगहें घूम सकती हैं।
- जामनगर स्थित बाला हनुमान मंदिर कैसे पहुंच सकते हैं?
- जामनगर सड़क, रेल और हवाई मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन (पुराना रेलवे स्टेशन) मंदिर से मात्र 4 किमी और जामनगर एयरपोर्ट लगभग 9-10 किमी की दूरी पर है। गुजरात के प्रमुख शहरों से यहां के लिए सीधी बसें और ट्रेनें आसानी से मिल जाती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।